10/08/2026
| हर मोहल्ला, हर घर तक पहुंचे जनसेवा — बसोहली में BJP कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक में विधायक ने किया आह्वान...कहा संगठन विस्तार के लिए जनता से जुड़ाव ज़रूरी !
Basohli Timeline - बसोहली विधानसभा क्षेत्र के विधायक ठाकुर दर्शन सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को PWD गेस्ट हाउस, बसोहली में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों एवं बूथ स्तर से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, जमीनी स्तर पर जनसेवा को प्रभावी करने तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विषयों और समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा।
विधायक ठाकुर दर्शन सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आम जनता के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखें और लोगों की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करें।
उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की मजबूत कड़ी है और कार्यकर्ताओं के समर्पण एवं मेहनत से ही पार्टी जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि बसोहली विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है।
बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को लेकर भी कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए गए और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
अंत में विधायक ठाकुर दर्शन सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का बैठक में उपस्थित होने तथा संगठन और जनसेवा के प्रति निरंतर समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया।
fans