Andhi Express

Andhi Express Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Andhi Express, Media/News Company, Bindki.

31/05/2026

गंगा नहाने जा रही गाड़ी पलटी करीब 10 लोग घायल

फतेहपुर जनपद के हिंतापुर के पास का मामला

31/05/2026

NEET-UG परीक्षा में पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के बाद केंद्र सरकार अब प्रश्नपत्रों के परिवहन के लिए भारतीय वायुसेना के विमानों के इस्तेमाल पर गंभीरता से विचार कर रही है। सरकार का मानना है कि इससे प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और गोपनीयता को और मजबूत किया जा सकेगा।

इस मुद्दे पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सरकार को घेरते हुए कहा कि केवल वायुसेना के विमान इस्तेमाल करने से पेपर लीक नहीं रुकने वाला। उन्होंने सवाल उठाया कि जब तक व्यवस्था में मौजूद खामियों और भ्रष्टाचार पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक ऐसे कदमों का कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आमने-सामने आ गए हैं। विवाद की ...
31/05/2026

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आमने-सामने आ गए हैं। विवाद की शुरुआत तब हुई जब ब्रजेश पाठक ने भाजपा नेता नरेंद्र कश्यप के साथ बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया।

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के रूप में असफल रहने के बाद अब ब्रजेश पाठक पत्रकार बन गए हैं। उन्होंने प्रदेश में बिजली संकट, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य जनसमस्याओं का मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरा। अखिलेश यादव की इस टिप्पणी पर ब्रजेश पाठक ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पत्रकार होना गर्व की बात है और पत्रकारों को बेकार बताना पूरी पत्रकार बिरादरी का अपमान है। उन्होंने कहा कि समाज और लोकतंत्र में पत्रकारों की अहम भूमिका होती है और ऐसे बयान उचित नहीं हैं।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। मऊ में हुई एक हत्या की घटना को लेकर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश ...
30/05/2026

उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। मऊ में हुई एक हत्या की घटना को लेकर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बयान पर समाजवादी पार्टी ने तीखा पलटवार किया है।

सपा प्रवक्ता अमीक जामेई ने लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि ओम प्रकाश राजभर "सटक गए हैं" और उनकी स्क्रिप्ट सूचना विभाग से लिखी जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में राजभर समाज के लोगों की भी हत्याएं हो रही हैं, लेकिन सरकार इस पर गंभीर नहीं है। दरअसल, मऊ में रामजनम राजभर की हत्या के बाद ओम प्रकाश राजभर ने सपा पर निशाना साधते हुए यादव समाज को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इसी बयान पर सपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

30/05/2026

भाजपा मंत्री कृष्णा पासवान पर भड़के!
गविष्ठ यात्रा के फतेहपुर जनपद के जिला प्रभारी शिवाकांत तिवारी




#

फर्रुखाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने मेरठ जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी से हिमाचल प्रदेश में शादी कर ली है। दो...
29/05/2026

फर्रुखाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने मेरठ जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी से हिमाचल प्रदेश में शादी कर ली है। दोनों की शादी 28 मई को बेहद गोपनीय तरीके से संपन्न हुई, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी लोग शामिल हुए। दोनों का यह दूसरा विवाह है। इससे पहले मोनिका यादव की शादी समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव से हुई थी, लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया था। वहीं गौरव चौधरी भी अपनी जर्मन पत्नी से अलग हो चुके हैं।

मोनिका यादव के पिता नरेंद्र सिंह यादव समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। बाद में मोनिका और उनके पिता भाजपा में शामिल हो गए थे। गौरव चौधरी भी बीजेपी नेता हैं और मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। बताया जा रहा है कि लखनऊ में जिला पंचायत अध्यक्षों की बैठकों के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरने के हादसे को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जम...
29/05/2026

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरने के हादसे को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हर निर्माण कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि हमीरपुर पुल हादसे में 6 लोगों की मौत बेहद दुखद है और घायलों के बेहतर इलाज के साथ मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाना चाहिए।

सपा मुखिया ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में कमीशनखोरी की वजह से पुल, पानी की टंकियां और सरकारी भवन लगातार हादसों का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि “जो पुल हवा से टूट जा रहे हैं, जब उन पर ट्रैफिक चलेगा तो क्या होगा, यह सोचकर ही डर लगता है।” साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद करने की अपील की।

Akhilesh Yadav Samajwadi Party

फतेहपुर बिंदकी डीघ के मोहारी बाग में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फै...
29/05/2026

फतेहपुर बिंदकी डीघ के मोहारी बाग में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि मृतक दो बच्चों का पिता था। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

29/05/2026

फतेहपुर जनपद के ज्वालागंज में मुस्लिम समाज की एक टुकड़ी ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी से मुलाकात कर स्वागत किया साथ ही ज्ञापन सौंपते हुए बोले गौ हत्या बंद हो!


#शंकराचार्य Akhilesh Yadav

29/05/2026

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी का ज्वालागंज में मुस्लिम समाज ने किया स्वागत उठाई ये मांग !
अब उनका क्या होगा जो......





#शंकराचार्य 1008.Guru

Address

Bindki
212635

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Andhi Express posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Andhi Express:

Share