Koshi Darpan

Koshi Darpan जन जन की आवाज को लेकर कोशी दर्पण कोशी म?
(1)

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने प्रचार रथ को झंडा दिखाकर किया रवाना ।आगामी 18 जुलाई को मोतिहारी में...
14/07/2025

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने प्रचार रथ को झंडा दिखाकर किया रवाना ।आगामी 18 जुलाई को मोतिहारी में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा की तैयारियों के क्रम में आज नरकटियागंज एवं सुगौली विधानसभा क्षेत्र में प्रचार वाहन को चंचल बाबा मठ के समीप हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। डॉ जायसवाल ने कहा कि एनडीए कार्यकर्ताओं का उत्साह और जनसमर्थन इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। प्रधानमंत्री मोदी जी का मोतिहारी आगमन, पूर्वी चंपारण की धरती के लिए गौरव का क्षण है।इस मौके पर सांसद डॉ संजय जायसवाल सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर एन डी ए नेताओ की बैठक आयोजित आगामी 18 जुलाई को मोतिहारी गांधी मैदान में  प्रधान...
14/07/2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर एन डी ए नेताओ की बैठक आयोजित
आगामी 18 जुलाई को मोतिहारी गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित ऐतिहासिक जनसभा के सफल आयोजन हेतु आज मोतिहारी स्थित आर० सी० वाटिका होटल में NDA नेताओ की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल, उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी ,जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद संजय कुमार झा,केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ,राधा मोहन सिंह ,लवली आनंद,रामनाथ ठाकुर सहित अन्य नेता और मंत्री मौजूद रहे।बैठक में कार्यकर्ताओं से संवाद कर उन्हें अधिक से अधिक संख्या में आमजन को आमंत्रित करने का आग्रह किया। डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि यह जनसभा न केवल चंपारण की ऐतिहासिक भूमि पर एक नया संदेश लेकर आएगी, बल्कि आने वाले चुनावों के लिए एनडीए की जनसमर्थन की गूंज भी स्पष्ट करेगी।

**एस.एस.बी सीमा चौकी नरपतपट्टी  ने किया 106.5 किलोग्राम गाँजा  के साथ एक तस्कर की गिरफ़्तारी ।**दिनांक 13.07.2025 को समय...
14/07/2025

**एस.एस.बी सीमा चौकी नरपतपट्टी ने किया 106.5 किलोग्राम गाँजा के साथ एक तस्कर की गिरफ़्तारी ।**

दिनांक 13.07.2025 को समय रात के करीब 1145 बजे एस एस बी 45वीं बटालियन की सीमा चौकी नरपतपट्टी ने स्पेशल नाका ड्यूटी के दौरान की 106.5 किलोग्राम गाँजा एवं एक तस्कर की गिरफ्तारी।
जानकारी देते हुए 45वीं बटालियन के कमांडेंट, श्री गौरव सिंह ने बताया कि सीमा पार से होने वाली तस्करी को रोकने के लिए एस.एस.बी के अधिकारी और जवान पूरी मुस्तैदी के साथ दिन-रात कठिन मेहनत कर रहे है और इसी का ही नतीजा है कि हमारे जवानों ने प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना कर असामाजिक तत्वों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए इतनी बड़ी सफलता हासिल की है |
सूचना मिली थी कि सीमा स्तंभ संख्या 221 भारत नेपाल सीमा से 4 किलोमीटर भारत की तरफ़ मादक पदार्थ की तस्करी होने वाली है , इसी क्रम में विशेष नाका दल का गठन किया गया एवं उक्त स्थान के लिए रात करीब 8 बजे निकल गए।
रात करीब 9:30 बजे जवानों ने झाड़ियों से कुछ आवाज़ सुनी और जैसे ही दबे पाओं आगे बढ़े एक व्यक्ति झाड़ियों का सहारा लेते हुए भागने लगा तभी जवानों ने स्फूर्ति के साथ उसे पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने अपना नाम-देव चंद सरकार, उम्र-45 वर्ष पिता- मुन्नीलाल सरदार,ग्राम-गौरीपट्टी , थाना-भपतियाही , जिला-सुपौल, बिहार बताया।
व्यक्ति के द्वारा बताए गए स्थान से बरामद हुए सामान की विधिवत तरीके से जाँच करने पर पता चला कि बोरे के अंदर रखा पदार्थ गांजा है एवं कुल वजन -106.5 किलोग्राम है।

तत्पश्चात काग़ज़ी कार्यवाही के बाद बरामद सामान एवं व्यक्ति को थाना भपतियाही जिला सुपौल को सुपुर्द कर दिया गया।
इस ड्यूटी के दौरान एसएसबी के मुख्य आरक्षी बबलू कुमार सिंह एवं अन्य जवान उपस्थित थे।

14/07/2025

Supaul : सर्वसम्मति से मोद नारायण इंटर कॉलेज के प्राचार्य बनाये गए रामेश्वर साह, फूल - माला पहनाकर कर्मियों ने किया सम्मानित।

14/07/2025

Bihar : सुपौल के डिजिटल स्टार सह भोजपुरी अभिनेता कुमार सौरभ शर्मा को मुंबई में ग्रीन सिनेमा अवार्ड से किया जाएगा सम्मानित।

14/07/2025

Bihar : दो पहिया वाहन चलाते हुए दोनों सवारी हेलमेट अवश्य पहने,दो पहिया वाहन चलाते हुए फोन का इस्तेमाल ना करें,वाहन तय गति सीमा के अन्दर चलाएं, लहेरिया कट वाहन ना चलाएं। #पुलिस

14/07/2025

प्रशांत किशोर को जनता पहचान चुकी है नहीं खुलेगा खाता : विजय कुमार मंडल,मंत्री बिहार सरकार।
प्रशांत किशोर का विधान सभा चुनाव में खाता नहीं खुलने वाला है उक्त बाते बिहार सरकार में आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल ने कही है।उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य चुनाव आयोग करवाते रहता है लेकिन प्रशांत किशोर अनर्गल बयान बाजी कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर को जनता पहचान चुकी है और इनका खाता नहीं खुलेगा।

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने सावन महीने की पहली सोमवारी को किया जलाभिषेक। मुजफ्फरपुर स्थित बाबा ...
14/07/2025

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने सावन महीने की पहली सोमवारी को किया जलाभिषेक। मुजफ्फरपुर स्थित बाबा गरीबनाथ मंदिर में किया दर्शन-पूजन। डॉ जायसवाल ने कहा प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। देवों के देव महादेव की कृपा सभी श्रद्धालुओं पर सदैव बनी रहे।

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने सावन महीने की पहली सोमवारी को किया जलाभिषेक। मुजफ्फरपुर स्थित बाबा ...
14/07/2025

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने सावन महीने की पहली सोमवारी को किया जलाभिषेक। मुजफ्फरपुर स्थित बाबा गरीबनाथ मंदिर में किया दर्शन-पूजन। डॉ जायसवाल ने कहा प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। देवों के देव महादेव की कृपा सभी श्रद्धालुओं पर सदैव बनी रहे।

मुजफ्फरपुर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तर बिहार प्रांत के अंतर्गत आने वाले जिलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं की कार्यशाला ...
14/07/2025

मुजफ्फरपुर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तर बिहार प्रांत के अंतर्गत आने वाले जिलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं की कार्यशाला आयोजित ।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि कार्यशाला के समारोप सत्र को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी० एल० संतोष ने संबोधित किया एवं राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी, प्रदेश प्रभारी श्री जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर प्रदेश सह-प्रभारी श्री दीपक प्रकाश जी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया, राष्ट्रीय संगठक वी० सतीश जी,.ओम पाठक सहित सभी अपेक्षित पदाधिकारीगण की उपस्थिति रही।

बिहार को रोजगार सृजन में अग्रणी बनाने की दिशा में एनडीए सरकार का ठोस संकल्प!अब तक 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और 39 ला...
13/07/2025

बिहार को रोजगार सृजन में अग्रणी बनाने की दिशा में एनडीए सरकार का ठोस संकल्प!
अब तक 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और 39 लाख लोगों को विभिन्न माध्यमों से रोजगार प्रदान किया गया है।अब लक्ष्य है कि 2025 से 2030 के दौरान 1 करोड़ नए रोजगार के अवसर सृजित किए जाएं।
इसके लिए औद्योगिक क्षेत्रों में निजी भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा और एक उच्चस्तरीय समिति का गठन कर योजनाओं को गति दी जाएगी।

13/07/2025

Supaul : ग्राम रक्षा दल के सदस्यों ने वीरपुर में बैठक कर कहा हमारी मांगे पूरा नहीं हुआ तो करेंगे उग्र आंदोलन और वोट बहिष्कार भी करेंगे।
#पुलिस #सुपौल

Address

Birpur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Koshi Darpan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share