01/07/2026
यूपी के उन्नाव में दो युवा दोस्तों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत
19 वर्षीय अखिलेश कुमार और 20 वर्षीय शुभम दोस्त की बारात से वापस घर लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे अज्ञात वाहन ने उनकी बुलेट में टक्कर मार दी जिस कारण उनकी बाइक सड़क किनारे की पुलिया तोड़ते हुए 20 फीट गहरे नाले में जा गिरी।
दोनों युवक काफी देर तक नाले में तड़पते रहे, लेकिन रात के अंधेरे में किसी को उनकी सूचना नहीं मिल सकी। सुबह करीब 5 बजे राहगीरों ने पुलिया टूटी देखी तो नीचे झांककर दोनों शव बुलेट बाइक के साथ नाले में पड़े देखे। पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।