Shekhawati Express

Shekhawati Express Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Shekhawati Express, News & Media Website, Pooja Modeling Photo Studio, Bissau.
(1)

A best page for latest news updates.
शिक्षा, चिकित्सा, ख़ेल, मनोरंजन, व्यापार व आमजन से जुड़ी जानकारियों को लोगों तक पहुँचाने का एक डिजिटल माध्यम - शेखावाटी अक्सप्रेस

02/08/2026

#बिसाऊ_में_वार्ड_14_की_बदली_तस्वीर_खिल_उठे_लोगों_के_चेहरे
https://youtu.be/COBBwpwsKb0

लंबे इंतजार के बाद सड़क निर्माण कार्य पूरा होने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने बेहतर सड़क सुविधा मिलने पर प्रशासन एवं समाजसेवियों का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। लोगों का कहना है कि अब आवागमन सुगम होगा और वर्षों से चली आ रही समस्या का समाधान हो गया है।

#बिसाऊ #सड़क_निर्माण #विकास #जनहित ें_खुशी #जनसहयोग #प्रशासन #राजस्थान #झुंझुनूं #शेखावाटी

 #गुरु_ही_जीवन_के_सच्चे_पथप्रदर्शक_राजकीय_महाविद्यालय_बिसाऊ_में गूंजा गुरु वंदन का संदेशगुरु-शिष्य परंपरा के आदर्शों से ...
01/08/2026

#गुरु_ही_जीवन_के_सच्चे_पथप्रदर्शक_राजकीय_महाविद्यालय_बिसाऊ_में गूंजा गुरु वंदन का संदेश

गुरु-शिष्य परंपरा के आदर्शों से विद्यार्थियों को कराया अवगत, दीप प्रज्वलन के साथ हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम

बिसाऊ। (अशोक सोनी) अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (उच्च शिक्षा) के तत्वावधान में शनिवार को राजकीय महाविद्यालय बिसाऊ में गुरु वंदन कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति की गौरवशाली गुरु-शिष्य परंपरा को केंद्र में रखते हुए विद्यार्थियों को गुरु के सम्मान और उनके जीवन में योगदान का महत्व बताया गया।

मुख्य वक्ता एवं महाविद्यालय के नोडल अधिकारी मनोज सुंडा ने कहा कि "गुरु केवल शिक्षा नहीं देते, बल्कि संस्कार, चरित्र और जीवन की सही दिशा भी प्रदान करते हैं।" उन्होंने विद्यार्थियों से गुरु के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सहायक आचार्य रोहित मीणा, शीशराम, शुभम कुमार, डॉ. संतकला, सुनीता कुमारी एवं डॉ. अनीता सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन सहायक आचार्य शीशराम ने किया।

#गुरुवंदन #गुरुशिष्यपरंपरा #राजकीयमहाविद्यालयबिसाऊ #बिसाऊ #झुंझुनूं #भारतीयसंस्कृति

 #नवलड़ी_में_हरियाली_का_महाअभियान_विधायक_विक्रम_सिंह_जाखल_ने_किया_पौधारोपण'एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ भविष्य के नाम' थी...
01/08/2026

#नवलड़ी_में_हरियाली_का_महाअभियान_विधायक_विक्रम_सिंह_जाखल_ने_किया_पौधारोपण

'एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ भविष्य के नाम' थीम पर हुआ वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प

बिसाऊ। वन महोत्सव के अवसर पर शनिवार को राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय, नवलड़ी में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

यह कार्यक्रम 'ऑक्सीजन जन आंदोलन – एक व्यक्ति, एक पेड़ अभियान' के अंतर्गत 'एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ भविष्य के नाम' थीम पर आयोजित हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा पर्यावरण प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बड़ी संख्या में पौधारोपण किया।

अभियान के प्रेरणास्रोत श्रवण कुमार जाखड़ ने कहा कि केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और नियमित देखभाल करना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण के लिए आजीवन कम से कम एक पौधे की जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया।

विधायक विक्रम सिंह जाखल ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण समय की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं एवं विद्यार्थियों से इस जन अभियान से जुड़कर हरित राजस्थान के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने पौधों की सुरक्षा, संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का सामूहिक संकल्प लिया।

#बिसाऊ #नवलड़ी #वनमहोत्सव #वृक्षारोपण #एकपेड़माँकेनाम #एकपेड़भविष्यकेनाम #ऑक्सीजनजनआंदोलन #विक्रमसिंहजाखल #श्रवणकुमारजाखड़ #पर्यावरणसंरक्षण #हरितराजस्थान #शेखावाटीएक्सप्रेस

01/08/2026

#परिवार_संग_महेंद्र_चंदवा_ने_जगाई_हरियाली_की_अलख, चंदवा विद्यालय में फलदार-छायादार पौधों का वितरण
https://youtube.com/shorts/8DOxJAnbAAU?si=u6bfJdRztMFbOv8C

"हरियालो राजस्थान" अभियान को मिला जनसहभागिता का नया आयाम, परिवार सहित पौध वितरण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बिसाऊ। राज्य सरकार के "हरियालो राजस्थान" एवं "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान को नई ऊर्जा देते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा राजस्थान के मंत्री महेंद्र चंदवा के संयोजन में शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चंदवा में फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का भव्य वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, विद्यार्थियों, महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को उनकी पसंद एवं आवश्यकता के अनुरूप पौधे वितरित किए गए, जिससे पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का प्रभावी संदेश दिया गया।

इस आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि पौध वितरण से पहले विद्यालय के छात्र-छात्राओं और स्टाफ से उनकी पसंद के पौधों की जानकारी ली गई, ताकि प्रत्येक व्यक्ति को उपयोगी एवं मनपसंद पौधा मिल सके। इस अनूठी पहल की सभी ने सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण और जनसहभागिता का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।

मुख्य अतिथि महेंद्र चंदवा ने कहा कि "वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार हैं।" उन्होंने सभी से अधिकाधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने और जल संरक्षण को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं पौधों की सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम का सबसे भावुक और प्रेरणादायक क्षण तब देखने को मिला, जब महेंद्र चंदवा ने अपने माता-पिता के स्नेहमय सानिध्य में पूरे परिवार के साथ पौध वितरण किया। उनकी धर्मपत्नी, पुत्री एवं छोटे भाई की धर्मपत्नी सहित परिवार के सभी सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस पारिवारिक सहभागिता ने यह संदेश दिया कि हरियाली की शुरुआत घर से होती है और जब पूरा परिवार प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लेता है, तभी अभियान जन आंदोलन बनता है।

इस अवसर पर विद्यालय में स्थानांतरित होकर आए प्राचार्य फारूक अली ख़ान का पंचायत सरपंच/प्रशासक सोहनलाल ने साफा एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में समाजसेवी सावरमल प्रजापत, चाँद कुमार कसवा, उप प्राचार्य अंजू, पाना देवी, लक्ष्मी देवी, मंजू देवी, सुमन, कविता, असलम ख़ान, ओमप्रकाश, जितेंद्र मीणा, परमेश्वर लाल, संजीव कुमार, बबीता, विनोद, सुधा, सनी बराला, खुशबू सहित विद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

अंत में विद्यालय के प्राचार्य फारूक अली ख़ान ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहभागिता ही "हरियालो राजस्थान" अभियान की सबसे बड़ी ताकत है और इसी सहभागिता से प्रदेश हरा भरा एवं समृद्ध बनेगा।

 ास्ते_पर_चबूतरा_निर्माण_से_रास्ता_संकरा_वार्डवासियों_में_रोषजांच कर अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ईओ को सौंपा ज्ञापनबि...
31/07/2026

ास्ते_पर_चबूतरा_निर्माण_से_रास्ता_संकरा_वार्डवासियों_में_रोष

जांच कर अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ईओ को सौंपा ज्ञापन

बिसाऊ। कस्बे के वार्ड संख्या 18 में आम रास्ते पर चबूतरा एवं रैंप निर्माण किए जाने को लेकर वार्डवासियों में रोष व्याप्त है। मामले को लेकर मोहल्लेवासियों ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सीताराम कुमावत को ज्ञापन सौंपकर जांच करवाते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है।

पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष दीनदयाल ख्वास ने बताया कि शुक्रवार को वार्ड 18 में कन्हैयालाल, मुकेश कुमार, सांवरमल ख्वास सहित अन्य लोगों की गली में एक पड़ोसी पायल शर्मा द्वारा अपने मकान के आगे लगभग 5 से 8 फीट का चबूतरा तथा घर के अंदर बाइक ले जाने के लिए करीब 4 फीट का रैंप बना लिया गया है। इससे पहले से ही संकरे रास्ते की चौड़ाई और कम हो गई है।

मोहल्लेवासियों का कहना है कि चबूतरा और रैंप बनने के बाद रास्ता काफी हद तक अवरुद्ध हो गया है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम रास्ते पर किए गए इस निर्माण से आवागमन प्रभावित हो रहा है।

ज्ञापन में कन्हैयालाल, मुकेश कुमार, सांवरमल, गौरव, मोहन सिंह, राजेंद्र प्रसाद, सुशील सहित अन्य वार्डवासियों ने अधिशासी अधिकारी से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा आम रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।

#बिसाऊ #वार्ड18 #आमरास्ता #चबूतरानिर्माण #अतिक्रमण #वार्डवासियों_में_रोष ो_ज्ञापन #नगरपालिका_बिसाऊ #जनसमस्या #स्थानीय_समाचार #शेखावाटी_एक्सप्रेस

 #बिसाऊ_में_युवती_ने_दो_युवकों_पर_देह_शोषण, धमकी और धर्म परिवर्तन के दबाव का लगाया आरोप, मामला दर्जपुलिस ने विभिन्न धारा...
30/07/2026

#बिसाऊ_में_युवती_ने_दो_युवकों_पर_देह_शोषण, धमकी और धर्म परिवर्तन के दबाव का लगाया आरोप, मामला दर्ज

पुलिस ने विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरपीएस अधिकारी को सौंपी जांच, साक्ष्यों के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

#बिसाऊ #शेखावाटी_एक्सप्रेस #झुंझुनूं #राजस्थान #बिसाऊ_समाचार #राजस्थान_समाचार #क्राइम_न्यूज #महिला_सुरक्षा #धर्म_परिवर्तन_आरोप

 #वनमहोत्सव_के_तहत_गुरु_पूर्णिमा_पर_रहनावा_माधोपुरा_विद्यालय_में_वृहद वृक्षारोपण21 पौधे लगाए, 51 विद्यार्थियों को पौधे व...
29/07/2026

#वनमहोत्सव_के_तहत_गुरु_पूर्णिमा_पर_रहनावा_माधोपुरा_विद्यालय_में_वृहद वृक्षारोपण

21 पौधे लगाए, 51 विद्यार्थियों को पौधे वितरित; 'एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ भविष्य के नाम' का दिया संदेश

बिसाऊ। वन महोत्सव एवं गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को शहीद दयाचंद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रहनावा-माधोपुरा (लक्ष्मणगढ़, सीकर) में पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में ऑक्सीजन जन आंदोलन – एक व्यक्ति, एक पेड़ अभियान (सांखू, जिला सीकर) के संयोजक एवं वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ ने विद्यालय परिसर में 21 पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को 51 पौधे वितरित किए। उन्होंने "एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ भविष्य के नाम" थीम के तहत प्रत्येक नागरिक से कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करने और धरती को हरा भरा बनाने में सहभागी बनने की अपील की।

श्रवण कुमार जाखड़ ने बताया कि वे अपने व्यक्तिगत प्रयासों से अब तक क्षेत्र में 3 लाख 75 हजार से अधिक पौधे लगाकर एवं वितरित कर चुके हैं, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक उपलब्धि है।

इस अवसर पर स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद शर्मा की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी संतोष देवी ने विद्यालय परिसर में अशोक के 21 बड़े पौधे रोपित किए। विद्यालय विकास एवं सामाजिक कार्यों में उनका योगदान सदैव सराहनीय रहा है।

विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार टेलर ने उपस्थित जनसमुदाय से अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़, बुधराम, सुनील कुमार सहित सभी सहयोगियों एवं गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मनोज कुमारी, अनुपम, राजवीर सिंह, बबीता, भगवती कुमारी, सरोज, सुरेश कुमार, मदनलाल ढूकिया, महेश कुमार, गोवर्धन सैनी, रामचंद्र, नथमल कटारिया, इंद्रा कुमारी, देवेंद्र सिंह, रेणु पूनिया, सरोज कटारिया, विनोद कुमार, बृजलाल ढाका सहित विद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
#वनमहोत्सव #गुरुपूर्णिमा #वृक्षारोपण #एकपेड़माँकेनाम #एकपेड़भविष्यकेनाम #ऑक्सीजनजनआंदोलन #पर्यावरणसंरक्षण #हरितभारत #शेखावाटीएक्सप्रेस

 #गोरक्षनाथ_मंदिर_में_1_अगस्त_को_भव्य_जागरण, 2 अगस्त को होगा विशाल भंडारास्थानीय भजन गायकों की मधुर प्रस्तुतियों से गूंज...
29/07/2026

#गोरक्षनाथ_मंदिर_में_1_अगस्त_को_भव्य_जागरण, 2 अगस्त को होगा विशाल भंडारा

स्थानीय भजन गायकों की मधुर प्रस्तुतियों से गूंजेगा मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील

बिसाऊ। कस्बे के वार्ड संख्या 14 स्थित प्राचीन गोरक्षनाथ मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य जागरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं तथा श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

मंदिर के पुजारी मोहनलाल जोगी ने बताया कि 1 अगस्त की रात्रि को भव्य भजन संध्या एवं जागरण का आयोजन होगा। इसमें क्षेत्र के स्थानीय भजन कलाकार भगवान एवं गुरु महिमा से ओत-प्रोत भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे। पूरी रात चलने वाले इस जागरण में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होंगे।

उन्होंने बताया कि 2 अगस्त को प्रातः विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसादी ग्रहण कराई जाएगी। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों एवं आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

मंदिर परिसर में आयोजन की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समिति के सदस्य व्यवस्था को लेकर जुटे हुए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

#शेखावाटी_एक्सप्रेस #बिसाऊ #गोरक्षनाथ_मंदिर #गोरक्षनाथ_जागरण #विशाल_भंडारा ंध्या #गुरु_भक्ति #धार्मिक_आयोजन
#1अगस्त_जागरण #2अगस्त_भंडारा #मोहनलाल_जोगी #बिसाऊ_समाचार #झुंझुनूं #राजस्थान_समाचार #लोकल_न्यूज #धर्म_और_संस्कृति ुरु_गोरक्षनाथ #गुरु_पूर्णिमा

 #गुरुपूर्णिमा पर भामाशाह प्रदीप कुमार बुक रेडीवाल ने विद्यार्थियों को दी 25 हजार की पाठ्य सामग्रीकक्षा 1 से 12 तक के सभ...
29/07/2026

#गुरुपूर्णिमा पर भामाशाह प्रदीप कुमार बुक रेडीवाल ने विद्यार्थियों को दी 25 हजार की पाठ्य सामग्री

कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यार्थियों को मिला अध्ययन सामग्री का लाभ, विद्यालय परिवार ने जताया आभार

बिसाऊ। निकटवर्ती गांव टांई के राजकीय विद्यालय में बुधवार को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर शिक्षा को बढ़ावा देने की प्रेरणादायी पहल देखने को मिली। प्रवासी मुंबई निवासी समाजसेवी एवं भामाशाह प्रदीप कुमार बुक रेडीवाल द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए 25 हजार की पाठ्य सामग्री भेंट की गई।

इस अवसर पर विद्यालय की कक्षा 1 से 12 तक अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं को कॉपियां, स्टेशनरी सहित आवश्यक शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। पाठ्य सामग्री पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उपस्थित लोगों ने भामाशाह की इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान बताते हुए अन्य लोगों से भी ऐसे कार्यों के लिए आगे आने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में गांव के गणमान्य नागरिकों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान दिलीप भांभू, बीरबल राम, यासीन खां, मोहम्मद अकबर, जीवण खां, इकबाल खां, किशोर धाबाई, अध्यापक रिछपाल सिंह सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य हरि सिंह कुलहरी ने भामाशाह प्रदीप कुमार बुक रेडीवाल परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सहयोग से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने की प्रेरणा और आवश्यक संसाधन मिलते हैं। उन्होंने भामाशाह के इस अनुकरणीय योगदान की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

 #गुरुपूर्णिमा_पर_भीखनसर_विद्यालय_में_शिक्षा_और_पर्यावरण_संरक्षण_का अनूठा संगममिशन पढ़ो राजस्थान के तहत रीडिंग प्रमोशन कै...
29/07/2026

#गुरुपूर्णिमा_पर_भीखनसर_विद्यालय_में_शिक्षा_और_पर्यावरण_संरक्षण_का अनूठा संगम

मिशन पढ़ो राजस्थान के तहत रीडिंग प्रमोशन कैंपेन का शुभारंभ, मिशन हरियालो राजस्थान के अंतर्गत हुआ वृहद वृक्षारोपण

बिसाऊ। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भीखनसर में शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित दो महत्वपूर्ण अभियानों का शुभारंभ किया गया। विद्यालय में मिशन पढ़ो राजस्थान के अंतर्गत रीडिंग प्रमोशन कैंपेन की शुरुआत की गई, वहीं मिशन हरियालो राजस्थान अभियान के तहत विद्यालय परिसर एवं खेल मैदान में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया।

कार्यक्रम में गांव के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार की सक्रिय भागीदारी रही। सभी ने मिलकर अधिक से अधिक अध्ययन की आदत विकसित करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती बबीता कुमारी ने रीडिंग प्रमोशन कैंपेन की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि विद्यार्थियों में नियमित अध्ययन एवं पुस्तक पढ़ने की आदत विकसित करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन अध्ययन के लिए प्रेरित किया तथा शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर और खेल मैदान में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया, ताकि पौधे वृक्ष बनकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया गया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम शिक्षा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश देकर संपन्न हुआ।

Address

Pooja Modeling Photo Studio
Bissau
331027

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shekhawati Express posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Shekhawati Express:

Shortcuts

Share