Current Bokaro

Current Bokaro www.currentbokaro.com, the premier platform for Bokaro residents, boasts the largest audience.
(1)

 : घर में घुसकर नाबालिग से छेड़खानी करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, भेजे गए जेलबोकारो: शहर के सेक्टर-05 स्थित एक आवास में घ...
02/06/2026

: घर में घुसकर नाबालिग से छेड़खानी करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, भेजे गए जेल

बोकारो: शहर के सेक्टर-05 स्थित एक आवास में घुसकर 14 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में सेक्टर-06 थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने 1 जून को थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि 31 मई की मध्यरात्रि उनकी पुत्री और पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए क्लिक करें - https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x




    Verdict: सिर पर हमला करने वाले दोषी को कोर्ट ने सुनाई तीन साल की जेलBokaro: करीब पांच वर्ष पहले हुए जानलेवा हमले के ...
02/06/2026

Verdict: सिर पर हमला करने वाले दोषी को कोर्ट ने सुनाई तीन साल की जेल

Bokaro: करीब पांच वर्ष पहले हुए जानलेवा हमले के मामले में बोकारो की अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। एडीजे-1 बोकारो की अदालत ने सेक्टर-12 थाना से संबंधित मामले में अभियुक्त अंकुर रजवार को दोषी करार देते हुए तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें - https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x

02/06/2026

Bokaro: वर्ष 2025 में बोकारो स्टील लिमिटेड (बीएसएल) के प्रशासनिक भवन के सामने हुए प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति की मौत के मा....

लोकतंत्र की मजबूती का अभियान बना  , हर मतदाता तक पहुंचेगी चुनाव आयोग की पहल : सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायु...
01/06/2026

लोकतंत्र की मजबूती का अभियान बना , हर मतदाता तक पहुंचेगी चुनाव आयोग की पहल

: सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने समाहरणालय में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक कर निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी दलों को जिले के 1680 मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की शत-प्रतिशत नियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही 6 जून 2026 तक बीएलए की सूची जिला निर्वाचन शाखा को उपलब्ध कराने को कहा।

# -2026 को गंभीरता से लेने की अपील
डीसी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 कार्यक्रम शुरू हो चुका है और इसकी सफलता के लिए सभी राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने ईआरओ, एईआरओ और बीएलओ को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उनका कहना था कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और अपात्र नामों को निष्पक्ष तरीके से हटाया जाए।

# #पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियां घोषित
जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा ने एसआईआर-2026 की महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी दी। 30 जून से 29 जुलाई तक घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संग्रहण होगा। 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी, जबकि 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। अंतिम मतदाता सूची 7 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित होगी।

# #दलों से मांगा सक्रिय सहयोग
बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में सहयोग का आग्रह किया गया। इस अवसर पर एसपी नाथू सिंह मीना, डीपीआरओ रवि कुमार, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

#मतदाता_सूची_पुनरीक्षण
ियुक्ति
#निर्वाचन_तैयारी
#बोकारो_समाचार



  Students Shine in   Advanced 2026, Over 30 Crack   Entrance Test  : More than 30 students from leading schools and coa...
01/06/2026

Students Shine in Advanced 2026, Over 30 Crack Entrance Test

: More than 30 students from leading schools and coaching institutes in Bokaro have qualified in JEE Advanced 2026, reaffirming the city's reputation as one of Jharkhand’s prominent centres for engineering entrance preparation. The results, declared on Monday, triggered celebrations across educational institutions as students secured impressive ranks in one of the country’s most competitive examinations.

Delhi Public School (DPS), Bokaro, emerged as one of the top performers with 16 students qualifying for the prestigious examination. Aman Raj Aman topped the school with Category Rank 651, followed by Tanmay Kumar with Category Rank 970. In the Common Rank List (CRL), Anuj secured an All India Rank (AIR) of 3513. Other successful candidates included Suryansh, Kranti Krrish Mahato, Kumar Anmol, Dhruv Satyam, Riddhim Gupta, Syed Arham Ashraf and Ayush Raj.

Chinmaya Vidyalaya also delivered an impressive performance. A***n led the school with CRL Rank 1097 and General EWS Rank 128. Other achievers included Ishan Sinha (2584), K. Surya Narayan (9738), Priyanshu Raj (15338), Aditya Ranjan (15388), Narayan Roy (15755) and Rishu Raj (18372), among others.

IPEC Bokaro continued its strong track record in competitive examinations. Arpan Kumar secured AIR 1593, while Mahi Agrawal (3283), Rishi Raj (5052), Pratyush Prabhakar (8658) and Aditya Raj (14368) also achieved notable ranks. The institute reported that 12 of its students secured ranks within the top 20,000.

At Pentecostal Assembly School, Arpan Kumar secured CRL Rank 12156 and General EWS Rank 1593, while Purushottam Narayan obtained General Rank 13007 and OBC Rank 3209. MGM Higher Secondary School’s Ashish Das secured SC Category Rank 2162, while two students from Guru Gobind Singh Public School also cleared the examination.

School authorities credited the success to rigorous preparation, dedicated mentoring and strong parental support, highlighting Bokaro’s growing contribution to India’s IIT talent pool.

01/06/2026

डीसी की एक नजर और टूट गया कई दिनों का अनशन, सड़क किनारे बैठे व्यक्ति तक खुद पहुंचा प्रशासन


: ज़िले में सोमवार को एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने प्रशासन और आम लोगों के बीच विश्वास की डोर को और मजबूत कर दिया। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कई दिनों से अनशन पर बैठे चास निवासी सतीश जायसवाल को शायद उम्मीद थी कि उनकी आवाज किसी दिन प्रशासन तक पहुंचेगी। लेकिन उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि उनकी पीड़ा सुनने के लिए स्वयं उपायुक्त अजय नाथ झा उनके पास पहुंच जाएंगे।

# #जब डीसी ने अचानक रुकवा दी अपनी गाड़ी
समाहरणालय से निकलते समय उपायुक्त की नजर सड़क किनारे चल रहे अनशन पर पड़ी। गाड़ी आगे बढ़ चुकी थी, लेकिन अनशनकारी की तस्वीर उनके मन में ठहर गई। उन्होंने तुरंत चालक को वाहन रोकने और वापस अनशन स्थल की ओर ले जाने का निर्देश दिया। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं था।

# #समस्याएं सुनीं, भरोसा भी दिया
अनशन स्थल पर पहुंचकर उपायुक्त ने सतीश जायसवाल से आत्मीयता के साथ बातचीत की। उन्होंने उनकी मांगों और परेशानियों को गंभीरता से सुना। केवल आश्वासन देकर आगे बढ़ जाने के बजाय उन्होंने मौके पर ही चास अनुमंडल पदाधिकारी प्रांजल ढांडा को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और मामले में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

# #भरोसे की जीत, खत्म हुआ अनशन
उपायुक्त के संवेदनशील व्यवहार और सकारात्मक पहल से प्रभावित होकर सतीश जायसवाल ने अपना अनशन समाप्त कर दिया। कई दिनों की प्रतीक्षा के बाद जब प्रशासन खुद उनके पास पहुंचा, तो उनके चेहरे पर संतोष साफ दिखाई दे रहा था।

# #लोगों ने कहा- प्रशासन अभी भी सुनता है
घटना के दौरान मौजूद लोगों ने भी उपायुक्त की संवेदनशीलता और मानवीय पहल की सराहना की। यह केवल एक अनशन खत्म होने की कहानी नहीं थी, बल्कि उस भरोसे की वापसी थी, जो आम नागरिकों को यह संदेश देती है कि प्रशासन उनकी समस्याओं को सुनने और समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने को तैयार है।




भागते-भागते थक गए वारंटी,  #बोकारो पुलिस ने एक रात में बिछाया ऐसा जाल, 28 गिरफ्तार : अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के न...
01/06/2026

भागते-भागते थक गए वारंटी, #बोकारो पुलिस ने एक रात में बिछाया ऐसा जाल, 28 गिरफ्तार

: अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर बोकारो पुलिस ने रविवार रात जिलेभर में विशेष समकालीन अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीमों ने 18 थाना एवं ओपी क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी कर कुल 28 वारंटियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

#पुलिस की इस कार्रवाई में सबसे बड़ी सफलता वर्ष 2024 से आर्म्स एक्ट मामले में फरार चल रहे स्थायी वारंटी शंभु कुमार की गिरफ्तारी रही। चास थाना क्षेत्र के बंशीडीह निवासी शंभु कुमार लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था। लगातार फरारी के बाद आखिरकार पुलिस ने उसे दबोचकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

अभियान के दौरान बीएस सिटी थाना, माराफारी थाना और पेटरवार थाना क्षेत्र से तीन-तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं हरला, जरीडीह, चतरोचट्टी और चंद्रपुरा थाना क्षेत्रों से दो-दो आरोपित पकड़े गए। इसके अलावा चास, पिंड्राजोरा, चिराचास, चंदनकियारी, बालीडीह, गोमिया, नावाडीह, भोजुडीह ओपी, बरमसिया ओपी, अमलाबाद ओपी और बालीडीह ओपी से एक-एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में फरार आरोपितों और वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अपराधियों पर शिकंजा कसने और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए नियमित रूप से विशेष अभियान चलाए जाएंगे।




घर से 'लापता' हुई युवती पहुंची थाने, बोली- अपहरण नहीं, प्रेम विवाह किया है : शहर के सेक्टर-4 थाना में दर्ज अपहरण का मामल...
01/06/2026

घर से 'लापता' हुई युवती पहुंची थाने, बोली- अपहरण नहीं, प्रेम विवाह किया है

: शहर के सेक्टर-4 थाना में दर्ज अपहरण का मामला उस समय प्रेम कहानी में बदल गया, जब पुलिस जिस युवती की तलाश कर रही थी, वह खुद अपने प्रेमी के साथ थाने पहुंच गई। युवती ने पुलिस और परिजनों के सामने साफ कहा कि उसका अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि वह अपनी मर्जी से घर छोड़कर गई थी और रांची में प्रेमी के साथ शादी कर ली है।

जानकारी के अनुसार सेक्टर-4 थाना कांड संख्या-40/2026 में 18 वर्षीय कुमारी के अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। मामले की जांच चल ही रही थी कि रविवार को कुमारी अपने प्रेमी एवं अब पति बन चुके प्रेम कुमार के साथ थाना पहुंची।

युवती ने पुलिस को बताया कि वह 24 मई को अपनी इच्छा से प्रेम कुमार के साथ गई थी। दोनों ने रांची स्थित एक शिव मंदिर में विवाह कर लिया। युवती ने कहा कि वह किसी दबाव में नहीं है और अपने पति के साथ ही रहना चाहती है।

मामले में पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए युवती को न्यायालय में प्रस्तुत किया। वहां धारा 183 बीएनएसएस के तहत उसका बयान दर्ज कराया गया। बयान में भी युवती ने अपनी बात दोहराई। इसके बाद न्यायालय ने युवती की इच्छा का सम्मान करते हुए उसे उसके पति प्रेम कुमार के साथ जाने की अनुमति दे दी।

इस घटनाक्रम के साथ अपहरण का मामला प्रेम विवाह की कहानी में बदल गया। पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की गई है।




क्या बढ़ेंगे  #स्टील के रेट ? पश्चिम एशिया संकट के बावजूद   को स्टील कीमतों पर सिर्फ 100–200 रुपये असर की उम्मीद  #सेल न...
31/05/2026

क्या बढ़ेंगे #स्टील के रेट ? पश्चिम एशिया संकट के बावजूद को स्टील कीमतों पर सिर्फ 100–200 रुपये असर की उम्मीद

#सेल ने स्पष्ट किया है कि पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक संकट का कंपनी के इस्पात दामों पर केवल मामूली असर पड़ेगा। कंपनी का कहना है कि वैश्विक हालात से कच्चे माल की लागत जरूर प्रभावित होगी, लेकिन बिक्री योग्य स्टील की कीमतों में बड़ा उछाल नहीं देखा जाएगा। #कच्चे माल की लागत में बढ़ोतरी ....Read full Article clicking - >
https://currentbokaro.com/will-steel-rates-increase-despite-the-west-asia-crisis-sail-expects-only-rs-100-200-impact-on-steel-prices/

 :  #बेरमो में गर्भवती महिला की मौत के बाद बवाल, 20 घंटे जाम के बाद छह गिरफ्तार, जांच तेज Bokaro: बेरमो थाना क्षेत्र में...
31/05/2026

: #बेरमो में गर्भवती महिला की मौत के बाद बवाल, 20 घंटे जाम के बाद छह गिरफ्तार, जांच तेज

Bokaro: बेरमो थाना क्षेत्र में एक चार माह की गर्भवती महिला (25) की कथित मारपीट के बाद मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले फुसरो में करीब 20 घंटे तक सड़क जाम रहा, जिसे पुलिस कार्रवाई के बाद रविवार सुबह हटाया गया। इस दौरान बंद का आह्वान भी वापस ले लिया गया।

# #अस्पताल में मृत घोषित हुई अनीता देवी
एसडीपीओ रविन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतका अनीता देवी, 5 नंबर धौड़ा की रहने वाली थी। शनिवार को पड़ोसियों के बीच हुए विवाद के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजन उसे ढोरी स्थित रीजनल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

# #मामला दर्ज होते ही पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
मृतका के पति महेश भुइयां के आवेदन पर 30 मई को बेरमो थाना में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बबलु कुमार, सुरेंद्र भुइयां, विरेन्द्र कुमार भारती, राहुल दिगार, धिरेन भुइयां और राजेश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसडीपीओ ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

# #शव को सड़क पर रखकर किया गया प्रदर्शन
घटना के बाद शनिवार को शव सड़क पर रखकर लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे फुसरो में लंबा जाम लग गया। प्रशासन के आश्वासन और गिरफ्तारियों के बाद करीब 20 घंटे बाद जाम हटाया गया।

# #कोयला लाने गई थी महिला, मारपीट का आरोप
आरोप है कि अनीता देवी रेलवे साइडिंग के पास कोयला लेने गई थीं, इसी दौरान उनके साथ और एक अन्य महिला पूनम देवी के साथ मारपीट की गई। घटना के बाद आक्रोश बढ़ गया और पोस्टमार्टम प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए गए। इस बीच धनबाद सांसद ढुलू महतो और डुमरी विधायक जयराम महतो मौके पर पहुंचे और दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की। साथ ही प्रशासन पर गंभीर आरोप भी लगाए गए।

# #गर्भ में बच्चे की भी मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
परिजनों का कहना है कि अनीता देवी चार माह की गर्भवती थीं और उनकी मौत के साथ ही गर्भस्थ शिशु की भी मृत्यु हो गई। मृतका अपने पीछे चार साल की बेटी और डेढ़ साल के बेटे को छोड़ गई है, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है और शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Address

Bokaro
Bokaro Steel City
827003

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Current Bokaro posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Current Bokaro:

Share