Bermoonline

Bermoonline News/Information/Alerts/Awareness/Motivation

05/01/2026

बोकारो न्‍यूज़ रील्‍स

देश के कई बड़े टी वी चैनल पर रक्षा मंत्रालय की गिरी गाज.रात भर झूठी न्‍यूज़ दिखा कर देश के लोगों को बेवकूफ बनाया इन चैनल...
10/05/2025

देश के कई बड़े टी वी चैनल पर रक्षा मंत्रालय की गिरी गाज.
रात भर झूठी न्‍यूज़ दिखा कर देश के लोगों को बेवकूफ बनाया इन चैनलों ने.
भारतीय सेना को नीचा दिखाने का काम किया.
देश की साख को नीचे गिराने का काम किया.
इनकी झूठी खबरों के कारण शेयर मार्केट गिरा.
आप भी देखिए, क्‍या किया इन चैनलों ने.

Godi Media ने रातभर फैलाई Fake News, रक्षा मंत्रालय ने लगाई जमकर लताड़? ारा सहयोग कीजिए 1- UPI ID: ashokk34-1@okhdfcbank2- Financial assis...

23/01/2025

23 rd January 2025
Netaji Subhash Chandra Bose Birth Anniversary
Poem Recitation
Tribute by Raju Adya
Poet Gopal Das Vyas

09/10/2024

बारिश की भेंट चढ़ा, डांडिया उत्सव
09.10.2024
मालती लक्सरिया सिटी, बोकारो स्टील सिटी में सिर्फ आधे घंटे डांडिया उत्सव का आनंद ले रहे लोगों का उत्साह तब कम होता दिखा, जब बारिश ने अपना रंग दिखाना शुरू किया.
बूंदा बांदी शुरू होते ही, लोगों ने आसपास में स्थित पार्किंग स्थल में शरण ली.
साउंड सिस्टम वालों ने अपने सामानों की सुरक्षा को सबसे पहले तरजीह देते हुए उन पर तिरपाल का कवच पहनाया.
बारिश के बंद होने का इंतजार कर रहे हैं लोग.

20/09/2024

(दुखद)
20.09.2024
नही रहे अब डॉ के के दास
बोकारो स्‍टील सिटी के प्रख्‍यात चिकित्‍सक डॉ के के दास का कल 90 वर्ष की आयू में देहान्‍त हो गया. बोकारो स्‍टील सिटी के कॉपरेटिव कॉलोनी में अपना क्लिनिक चला रहे डॉ के के दास के पास बोकारो जिला के अलावा आस पास के जिलों से भी लोग प्रसव के लिए आते थे.
बेरमो कोयलांचल से काफी लोग इलाज के लिए डॉ दास के पास पहुंचते थे.
श्रद्धांजलि

23/08/2024

नमस्‍कार.
आज 23 अगस्‍त 2024, राष्‍ट्रीय अंतरिक्ष दिवस है. आज का यह ऐतिहासिक दिन, भारत की वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति में, अंतरिक्ष अन्वेषण द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को मान्यता देता है। आज की तारीख को, भारत के चंद्रयान 3 मिशन की सफलता के अनुरूप चुना गया, जो 23 अगस्त, 2023 को, चंद्रमा पर पहुंचने वाला इतिहास का चौथा और चन्‍द्रमा के दक्षिण पोल पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया.
आज के इस ऐतिहासिक दिन को ध्‍यान में रखते हुए, रेडियो सासाराम ने, 11 अगस्‍त 2024 को, रात 9 बजे से, विज्ञान एवं पर्यावरण विषय के अंतर्गत, F.M. 103.4 Mhz पर, वरिष्‍ठ शिक्षाविद, अरविन्‍द कुमार खण्‍डकर से एक भेंटवार्ता प्रसारित की थी. विषय था, राष्‍ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का महत्‍व. इस भेंटवार्ता को, रेडियो सासाराम से, आर, जे, अर्चना ने होस्‍ट किया था.
इस भेटवार्ता को मैने वीडियो का रुप दिया है. कृप्‍या सुनें.
रामकृष्‍ण आद्य (राजू आद्य)

19.08.2024विश्‍व फोटोग्राफी दिवस पर बेरमो से विशेष :गजानन रामचन्‍द्र राइरकर :  प्रोफेशनल, और ग़ैरव्‍यवसायिक फोटोग्राफर य...
19/08/2024

19.08.2024
विश्‍व फोटोग्राफी दिवस पर बेरमो से विशेष :
गजानन रामचन्‍द्र राइरकर : प्रोफेशनल, और ग़ैरव्‍यवसायिक फोटोग्राफर

यह 1952 की बात है, जब मेरा जन्‍म भी नही हुआ था. सोशल मीडिया और मोबाइल फोन वाले कैमरे की क्‍या बात करें, कैमरा रखना और फोटोग्राफी करना ही, उस वक्‍त बहुत बड़ी बात होती थी.
वैसे समय में, गजानन रामचन्‍द्र राइरकर नामक एक शख्‍़स ने, फोटो खीचने की अपनी खूबसूरत कला के बदौलत, बेरमो कोयलांचल में, धीरे धीरे, लोगों के बीच अपना नाम बनाना शुरु कर दिया था.
चूंकि वो वक्‍त सोशल मीडिया का नही था, इसलिए किसी के लिए भी, अपनी कला को जनमानस तक पहुंचाना उस दौर में, लगभग असंभव था. ऐसे में अगर आप बिल्‍कुल ही ग़ैर व्‍यवसायिक तरीके से काम कर रहे हों तब तो लोगों तक आपकी प्रतिभा का पहुंच पाना बिल्‍कुल भी संभव नही हो पाता था.
इन सबके बावजूद, इस शख्‍़स ने अपना शौक नही छोड़ा, और अपने जीवन काल में ढेर सारी तस्‍वीरों का संग्रह किया.
आज ये हमारे बीच नही है, पर आज 19 अगस्‍त को, विश्‍व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर, उनके द्वारा कैमरे में कैद की गई कुछ तस्‍वीरों को यहां शेयर करते हुए, हम इस खूबसूरत कलाकार को नमन करते हैं.
रामकृष्‍ण आद्य (राजू आद्य)

Address

Malti Luxuria City
Bokaro Steel City
827006

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bermoonline posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bermoonline:

Share