NGI Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from NGI, Media/News Company, Bokaro Steel City.

03/03/2026

झारखण्ड के बोकारो जिला में सिवनडीह में भीषण आग लगी, गैस सिलिंडर के फटने की वजह से ये हादसा हुआ, ऐसा ग्रामीणों ने बताया,

📰 जुड़िए NEWS GREEN INDIA (NGI) के साथक्या आप अपने शहर की आवाज़ बनना चाहते हैं?क्या आप सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता करना...
27/02/2026

📰 जुड़िए NEWS GREEN INDIA (NGI) के साथ
क्या आप अपने शहर की आवाज़ बनना चाहते हैं?
क्या आप सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता करना चाहते हैं?
👉 NGI NEWS (News Green India) में Local Reporter के रूप में जुड़ने का सुनहरा अवसर।
📍 स्थान:
बोकारो | रांची | हजारीबाग | जमशेदपुर | लोहरदगा
📌 कैसे जुड़ें?
अपनी निम्न जानकारी हमारे WhatsApp नंबर पर भेजें:
नाम
आयु
पूरा पता
ब्लड ग्रुप
मोबाइल नंबर
1 पासपोर्ट साइज फोटो
📲 WhatsApp करें: 9431587486
🪪 चयन के बाद क्या होगा?
आपकी जानकारी सत्यापन के बाद
आपको NGI NEWS का डिजिटल ID कार्ड भेजा जाएगा
ID मिलने के बाद आप अपने क्षेत्र में रिपोर्टिंग शुरू कर सकते हैं
🎤 सच की आवाज़ बनें
📹 अपने क्षेत्र की खबरें देश तक पहुँचाएं
📰 जुड़िए NGI NEWS परिवार से

बोकारो रेलवे स्टेशन परिसर में रविवार की रात एक युवक को गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सच...
23/02/2026

बोकारो रेलवे स्टेशन परिसर में रविवार की रात एक युवक को गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सचिन यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी भोला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।

नकली शराब बनाने वालो को फिर से धर दबोचा गया, पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पेटरवार थाना क्षेत्र से छापामा...
21/02/2026

नकली शराब बनाने वालो को फिर से धर दबोचा गया,
पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पेटरवार थाना क्षेत्र से छापामारी कर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब,शराब बनाने वाले उपकरण एवं अन्य सामान को बरामद किया तथा इसमें शामिल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
बोकारो पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।

फिर से की गयी अवैध बालू जब्त, कौन है बालू माफिया, इन सारे कामो के पीछे कौन है वो, कोयल नदी में अवैध बालू माफिया पर प्रशा...
04/02/2026

फिर से की गयी अवैध बालू जब्त, कौन है बालू माफिया,
इन सारे कामो के पीछे कौन है वो,

कोयल नदी में अवैध बालू माफिया पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 86,000 घनफीट बालू जब्त।

गुमला जिला प्रशासन ने अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।

उपायुक्त के निर्देश पर सिसई थाना क्षेत्र के जलका, जिन्दा, डुको सिकवार और पण्डरानी इलाकों में कोयल नदी के किनारे सघन छापेमारी अभियान चलाया गया।

छापेमारी के दौरान कोयल नदी में बड़े पैमाने पर अवैध बालू उत्खनन की पुष्टि हुई।

प्रशासन ने मौके से लगभग 86,000 घनफीट बालू जब्त कर लिया।जब्त बालू के ढेरों की तस्वीर भी प्रशासन ने जारी की है।

जिसमें नदी के किनारे बड़े-बड़े बालू के टीले दिखाई दे रहे हैं।

यह कार्रवाई अवैध खनन के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और इस तरह की अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

#अवैध_खनन #गुमला_जिला #कोयल_नदी #इललीगलमीनिंग


फिर मिली नकली शराब, और प्रशाशन ने भी फिर एक बार और, अपने सूझ बुझ से, कर दिखाया वो काम जिससे गैर कानूनी काम करने वाले हैँ...
04/02/2026

फिर मिली नकली शराब, और प्रशाशन ने भी फिर एक बार और, अपने सूझ बुझ से, कर दिखाया वो काम जिससे गैर कानूनी काम करने वाले हैँ खौफ में,
जरीडीह थाना अंतर्गत शुगर एंड स्पाईस होटल के पास गली से अवैध विदेशी शराब की खरीद बिक्री करने के मामले में संलिप्त तीन अपराधकर्मियों को कुल 433 कार्टून अवैध विदेशी शराब से लदे एक ट्रक, एक टेम्पू, एक पिकअप वाहन तथा 08 लाख रुपया नगद एवं एक क्रेटा कार के साथ गिरफ्तार किया गया।

नकली शराब कब तक बनते रहेगी..

लोगो को इतनी हिम्मत कैसे मिल जा रही और कौन हैँ इन सब के पीछे,

बोकारो पुलिस की इस सराहनीय काम के लिए बधाई.




उत्तराखंड: “इंसान पहले इंसान है” — दीपक कुमार का संदेश ने दिलों को छू लियाउत्तराखंड (कोटद्वार/देहरादून):उत्तराखंड के कोट...
01/02/2026

उत्तराखंड: “इंसान पहले इंसान है” — दीपक कुमार का संदेश ने दिलों को छू लिया
उत्तराखंड (कोटद्वार/देहरादून):
उत्तराखंड के कोटद्वार से एक ऐसी कहानी सामने आई है जिसने देशभर में इंसानियत की मिसाल कायम कर दी है। एक स्थानीय जिम मालिक दीपक कुमार ने तब इंसानियत का सबूत दिया, जब उन्होंने एक बुज़ुर्ग मुस्लिम दुकान मालिक को अकेले हुए मुश्किल सामना के समय संभाला और उसकी रक्षा की।
वीडियो और सोशल मीडिया पर वायरल संदेश में दीपक ने खुद को पहले “मनुष्य” बताया — “मैं न हिंदू हूं, न मुस्लिम… मैं पहले इंसान हूं।” उनका यह संदेश आज भी कई लोगों के लिए प्रेरणा बन रहा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, विवाद उस समय शुरू हुआ जब कुछ लोग एक दुकान मालिक से उसके फ़र्म के नाम को लेकर बहस कर रहे थे। तभी दीपक कुमार आगे आए और सहानुभूति, सम्मान और मानवीय रिश्तों की ताक़त से माहौल को संभाला।
विशेष रूप से यह बात सामने आई है कि

👉 दीपक ने खुद अपना नाम “मोहम्मद दीपक” बताया,
जिसे सुनकर माहौल शांत हुआ और बातचीत संयमित हुई।
सोशल मीडिया पर लोग दीपक कुमार को सलाम कर रहे हैं और उनकी बहादुरी को इंसानियत की जीत बता रहे हैं।
💬 आप क्या सोचते हैं?
👇 नीचे कमेंट में अपनी राय लिखिए —
क्या ऐसे लोग समाज को जोड़ते हैं?
क्या हमें रोज़मर्रा की ज़िंदगी में ऐसे उदाहरण ज़्यादा देखने चाहिए?
✍️ न्यूज़ डेस्क – News Green India

चास मेयर चुनाव से पहले चर्चा में बिनोद कुमार का मामला, जेल से आया भावुक संदेशचास (झारखंड):चास नगर निगम मेयर चुनाव से पहल...
01/02/2026

चास मेयर चुनाव से पहले चर्चा में बिनोद कुमार का मामला, जेल से आया भावुक संदेश
चास (झारखंड):
चास नगर निगम मेयर चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल उस समय और गंभीर हो गया, जब मेयर प्रत्याशी बिनोद कुमार से जुड़ा मामला सार्वजनिक चर्चा का विषय बन गया। फिलहाल वह एक आपराधिक मामले में न्यायिक हिरासत में हैं, वहीं उनका कहना है कि पूरे प्रकरण की सच्चाई अभी सामने आनी बाकी है।
जेल से जारी अपने संदेश में बिनोद कुमार ने चास की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वे हमेशा जनता के अधिकार, सम्मान और विकास के लिए खड़े रहे हैं और आगे भी उनका संकल्प यही रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुँचने से पहले तथ्यों और सच्चाई को सामने आना चाहिए।
इस संदेश के सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। कुछ लोग इसे जनता से भावनात्मक जुड़ाव के रूप में देख रहे हैं, तो वहीं कई लोग मानते हैं कि ऐसे मामलों में कानूनी प्रक्रिया पूरी होने का इंतज़ार किया जाना चाहिए।
राजनीतिक जानकारों के अनुसार, यह मामला चास मेयर चुनाव पर असर डाल सकता है, क्योंकि चुनाव के समय ऐसे मुद्दे जनता की सोच को प्रभावित करते हैं। हालांकि, अंतिम निर्णय तो आने वाले समय और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगा।
फिलहाल, चास की जनता के बीच एक ही सवाल सबसे ज़्यादा चर्चा में है —
सच क्या है और वह कब सामने आएगा?
✍️ न्यूज़ डेस्क – News Green India

सीएम ने झारखंड पुलिस को उनकी सफलता पर दी बधाई
14/01/2026

सीएम ने झारखंड पुलिस को उनकी सफलता पर दी बधाई

बोकारो पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चीरा चास थाना क्षेत्र के वैष्णवी काम्प्लेक्स से 6 साइबर अपराधियों को 13 मोबा...
12/01/2026

बोकारो पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चीरा चास थाना क्षेत्र के वैष्णवी काम्प्लेक्स से 6 साइबर अपराधियों को 13 मोबाइल, विभिन्न कंपनी के सिमकार्ड, 20 हज़ार नगद तथा विभिन्न प्रकार के दस्तावेज के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभी जाँच जारी हैँ,

बोकारो पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चीरा चास थाना क्षेत्र के वैष्णवी काम्प्लेक्स से 6 साइबर अपराधियों को 13 मोबा...
12/01/2026

बोकारो पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चीरा चास थाना क्षेत्र के वैष्णवी काम्प्लेक्स से 6 साइबर अपराधियों को 13 मोबाइल, विभिन्न कंपनी के सिमकार्ड, 20 हज़ार नगद तथा विभिन्न प्रकार के दस्तावेज के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभी जाँच जारी हैँ,

राँची के बार संचालकों के साथ एसएसपी राकेश रंजन ने बैठक कर बार संचालकों को कई निर्देश दिए हैं।बार संचालक को बाउंसर के साथ...
10/01/2026

राँची के बार संचालकों के साथ एसएसपी राकेश रंजन ने बैठक कर बार संचालकों को कई निर्देश दिए हैं।बार संचालक को बाउंसर के साथ स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन कराना होगा।बैठक में कोतवाली डीएसपी,सदर डीएसपी सहित कई थाना प्रभारी भी मौजूद रहे थे।राँची के कोतवाली थाना परिसर में हुई बैठक में शहर के लगभग सभी बार संचालक पहुँचे थे।एसएसपी ने संचालकों को कई दिशा निर्देश दिया है।अब बार संचालकों को बार के अंदर हुए मारपीट या छोटी मोटी विवाद को भी स्थानीय थाना को सूचना देने का निर्देश दिया गया हैं ताकि बार के अंदर की लड़ाई सड़क पर ना हो और पुलिस सही समय पर आकर कार्रवाई कर सके।

Address

Bokaro Steel City

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NGI posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share