BERMO TODAY

BERMO TODAY सच की राह पर सबसे आगे
(1)

परफेक्ट कलेक्शन जरीडीह बाजार बेरमो
05/09/2026

परफेक्ट कलेक्शन
जरीडीह बाजार बेरमो

04/09/2026

बेरमो में बच्चियों के बायोमेट्रिक डेटा से साइबर ठगी का आरोप, स्कॉलरशिप के नाम पर बैंक खाते खुलवाने का मामला

बेरमो कोयलांचल के जरीडीह बाजार से बच्चों के बायोमेट्रिक डेटा के कथित दुरुपयोग का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाली दर्जनों बच्चियों के फिंगरप्रिंट स्कॉलरशिप का लाभ दिलाने के नाम पर लिए गए। बाद में कथित तौर पर उन्हीं बायोमेट्रिक का इस्तेमाल कर इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक में खाते खोले गए और सरकारी योजनाओं की राशि इन खातों में पहुंचने लगी। आरोप है कि रकम भी निकाल ली गई। मामले में बच्चियों ने गांधीनगर थाना में आवेदन दिया है। पुलिस जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी।

04/09/2026

स्कॉलरशिप के नाम पर बच्चियों से लिया Fingerprint! कथित साइबर ठगी का बड़ा खेल, मामला बेरमो के जरीडीह बाजार का

04/09/2026

साड़ी से लहंगा तक… सबकुछ होलसेल रेट में! श्रेया होलसेल साड़ी सेंटर की भव्य शुरुआत

04/09/2026

बारिश को लेकर चमोली पुलिस अलर्ट, उफनती नदियों-नालों और जलभराव वाले रास्तों से दूर रहने की अपील

उत्तराखंड के चमोली में लगातार बारिश के बीच पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। चमोली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए लोगों को चेताया कि बारिश के दौरान उफनती नदियों, नालों और जलभराव वाले रास्तों पर जाने का जोखिम न लें। पुलिस के अनुसार तेज बहाव और पानी की गहराई का सही अंदाजा लगाना मुश्किल हो सकता है, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है। लोगों से मौसम की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक आवाजाही से बचने और प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की गई है।

⚠️

04/09/2026

रांची पहुंचा 308 पहियों वाला विशाल मेगा ट्रेलर, देखने उमड़ी भीड़; सड़क पर थमी वाहनों की रफ्तार

रांची-रामगढ़ NH-20 पर मंगलवार शाम 308 पहियों वाले विशाल हाइड्रोलिक मेगा ट्रेलर ने लोगों का ध्यान खींच लिया। ओरमांझी ब्लॉक चौक पहुंचते ही सड़क किनारे लोगों की भारी भीड़ जुट गई। कोई फोटो लेता दिखा तो कोई वीडियो और सेल्फी बनाने में जुट गया। ट्रेलर के गुजरने के दौरान वाहनों की रफ्तार धीमी होने से कुछ देर जाम जैसी स्थिति भी बनी। पुलिस की मौजूदगी में ट्रेलर आगे बढ़ा तो यातायात सामान्य हुआ। बताया जा रहा है कि यह मेगा ट्रेलर ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से उत्तर प्रदेश के लिए भारी औद्योगिक उपकरण ले जा रहा है।

04/09/2026

भारी बारिश के बाद छतरपुर के जटाशंकर धाम में गोमुख से फूटी तेज जलधारा, मंदिर परिसर में जमा हुआ पानी

मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित प्रसिद्ध जटाशंकर धाम में भारी बारिश के बाद प्राकृतिक जलधारा का तेज प्रवाह देखने को मिला। बारिश के चलते गोमुख से पानी तेजी से बहने लगा, वहीं मंदिर परिसर में भी पानी जमा हो गया है। आसपास की नदी का जलस्तर बढ़ने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने लोगों से जलभराव और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की है। बारिश के बाद जटाशंकर धाम का यह नजारा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

03/09/2026

Zam Zam Collection का धमाका! ₹5,000 का ड्रेस ₹1,600 में, 2 पर 1 FREE

03/09/2026

कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन में गूंजा ‘नंद के घर आनंद भयो’, मटकी फोड़ और विज्ञान-गणित प्रदर्शनी ने मोहा मन

बेरमो के कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन, ढोरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। नन्हे भैया-बहन राधा-कृष्ण और बाल गोपाल के मनमोहक स्वरूप में विद्यालय पहुंचे, जिससे पूरा परिसर वृंदावन की झांकी जैसा नजर आया। भजन, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच मटकी फोड़ कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं विज्ञान प्रदर्शनी में सौर ऊर्जा, जल संरक्षण, स्मार्ट सिटी सहित कई मॉडल प्रस्तुत किए गए। गणित प्रदर्शनी में ज्यामिति, भिन्न, कोण और वैदिक गणित के मॉडल ने अतिथियों और अभिभावकों का ध्यान खींचा।

03/09/2026

ना*बालिगों की तेज रफ्तार पर इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह की खास अपील—“बच्चों को गाड़ी की चाबी न दें

Address

Bokaro
829114

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BERMO TODAY posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share