Bokaro Bihan

Bokaro Bihan Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bokaro Bihan, Media/News Company, bokaro, Bokaro.

बेरमो कोयलांचल के करगली में डुमरी विधायक जयराम महतो का पुतला दहन, गिरफ्तारी की मांगबोकारो बिहान डुमरी विधायक जयराम महतो ...
10/07/2025

बेरमो कोयलांचल के करगली में डुमरी विधायक जयराम महतो का पुतला दहन, गिरफ्तारी की मांग

बोकारो बिहान

डुमरी विधायक जयराम महतो एवं उनके अंगरक्षक द्वारा बेरमो प्रमुख गिरिजा देवी के देवर कैलाश महतो सहित अन्य छह लोगों के साथ मारपीट करने के विरोध में गुरुवार की देर शाम को उनके समर्थकों द्वारा करगली गेट स्थित गांधी चौक के समक्ष विधायक जयराम महतो का पुतला दहन किया। यहां आक्रोशित लोगों ने विधायक जयराम महतो एवं उनके अंगरक्षकों द्वारा मारपीट की घटना का कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए जिला प्रशासन व पुलिस से उचित कार्रवाई करते हुए कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की मांग किया। मनोज महतो उर्फ गोपी महतो व वीरेंद्र महतो ने कहा कि डुमरी विधायक जयराम महतो ने बुधवार की देर रात को अपने अंगरक्षकों के साथ मिलकर बैदकारो बस्ती निवासी कैलाश महतो, लोचन महतो, आशीष तपेदार, अर्पण महतो, संजय महतो, विक्की महतो, कमलेश महतो के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। कहा कि जिला प्रशासन व नावाडीह पुलिस कार्रवाई करे। बेरमो प्रमुख गिरिजा देवी के देवर कैलाश महतो ने नावाडीह थाना में दिये लिखित शिकायत में कहा है कि बीते बुधवार शाम करीब आठ बजे लोचन महतो, आशीष तपेदार, अर्पण महतो, संजय महतो, विक्की महतो, कमलेश महतो के साथ गुंजरडीह की ओर से अपने आवास बेरमो- बैदकारो लौट रहे थे। इस बीच गुंजरडीह मोड़ के समीप उनकी गाड़ी ख़राब हो जाने के कारण खड़ी हो गयी। इसके बाद विपरीत दिशा से डुमरी विधायक जयराम महतो का काफिला आकर रूका। विधायक के अंगरक्षक अशोक महतो और समर्थकों ने गाड़ी पीछे करने को कहा। जब बतायें कि गाड़ी ख़राब है पीछे नहीं जा सकती, तब विधायक जयराम महतो खुद अपनी गाड़ी से उतरकर गाली-गलौज करने लगे और बेल्ट निकालकर मारने लगे। जब हमने परिचय देते कहा कि हम बेरमो प्रमुख का देवर है तब और उत्तेजित होकर मारपीट करने लगे। कैलाश ने विधायक समर्थकों पर सोने की चेन और अंगूठी भी छीनने का आरोप लगाया है।
मौके पर वीरेंद्र महतो, महादेव महतो, अशोक महतो, तुलसी महतो, चंदर महतो, जगदीश महतो, कृष्णा पटेल, दिनेश महतो, कमलेश महतो आदि मौजूद थे।

प्रतिभा सम्मान समारोह कलतैयारी और सुरक्षा को लेकर निरीक्षण बोकारो - 8 जुलाई को विनोद बिहारी महतो स्टेडियम (नावाडीह) में ...
07/07/2025

प्रतिभा सम्मान समारोह कल
तैयारी और सुरक्षा को लेकर निरीक्षण

बोकारो - 8 जुलाई को विनोद बिहारी महतो स्टेडियम (नावाडीह) में डुमरी विधायक जयराम महतो की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में झारखण्ड के माननीय राज्यपाल महोदय के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर आज बोकारो डीसी, बोकारो एसपी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया ।
सुरक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया गया ।

मातम में बदला मुहर्रम जुलूस, बिजली तार की चपेट में आया ताजिया,एक युवक की दर्दनाक मौ'त, चार घायल गिरिडीह जिले के खोरीमहुआ...
06/07/2025

मातम में बदला मुहर्रम जुलूस,
बिजली तार की चपेट में आया ताजिया,
एक युवक की दर्दनाक मौ'त, चार घायल

गिरिडीह जिले के खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र के चाकोसिंघा गांव में मुहर्रम के जुलुस के दौरान एक हृदयविदारक घटना घटी.
गांव में मुहर्रम के दौरान ताजिया निकाला गया था, जिसमें एक स्टील का ताजिया भी शामिल था. जैसे ही ताजिया गांव से गुजर रहा था की अचानक ताजिया 11 हजार बॉल्ट तार की चपेट में आ गया.
ताजिया में करंट दौड़ने के बाद एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि 4 लोग झुलस कर घायल हो गए, जिसमें दो की हालत गंभीर है. इधर घटना के बाद पुरे गांव में मातम पसर गया है.
स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि हर साल मुहर्रम जुलूस के दौरान बिजली का कनेक्शन काट दी जाती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ.

रामगढ़ में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। कुजू के महुआ टुंगरी इलाके में अवैध रूप से चल रही कोयला खदान अचानक धंस गई, ...
05/07/2025

रामगढ़ में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। कुजू के महुआ टुंगरी इलाके में अवैध रूप से चल रही कोयला खदान अचानक धंस गई, जिसमें 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य अब भी अंदर फंसे हुए हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

सड़क हादसा में दो युवक की मौतराजगंज के डोमनपुर में भीषण सड़क दुर्घटना में धनबाद के दो युवक की मौत। रेमंड शोरूम के मालिक ...
05/07/2025

सड़क हादसा में दो युवक की मौत

राजगंज के डोमनपुर में भीषण सड़क दुर्घटना में धनबाद के दो युवक की मौत। रेमंड शोरूम के मालिक विशाल कृष्णानी के पुत्र साहिल कृष्णानी एवं व्यवसायी हरदयाल सिंह के पुत्र अनमोल रतन की घटनास्थल पर हुई मौत।
बताया जाता है की राजगंज-तोपचांची के बीच एक होटल में पार्टी मनाकर सुबह वापस घर लौट रहे थे
इस दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गया. गाड़ी में दबने से दोनों युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

जय मां छिन्नमस्तिके
05/07/2025

जय मां छिन्नमस्तिके

06/07/25 को मुहर्रम के अवसर पर बोकारो का रूट प्लान..
05/07/2025

06/07/25 को मुहर्रम के अवसर पर बोकारो का रूट प्लान..

Breaking News :झारखंड के साहेबगंज में दो मालगाड़ियों की टक्कर इस हादसे में एक मालगाड़ी ने दूसरी मालगाड़ी को पीछे से टक्क...
03/07/2025

Breaking News :

झारखंड के साहेबगंज में दो मालगाड़ियों की टक्कर

इस हादसे में एक मालगाड़ी ने दूसरी मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कई डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए। घटना के बाद ट्रैक पर अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल राहत और मरम्मत कार्य जारी है।

भंडारीदह के राजाबेड़ा स्थित दामोदर नदी में  एक युवक के डूबा, बोकारो बिहानभंडारीदह चंद्रपुरा के मध्य स्थित राजाबेडा रेलवे...
03/07/2025

भंडारीदह के राजाबेड़ा स्थित दामोदर नदी में एक युवक के डूबा,

बोकारो बिहान

भंडारीदह चंद्रपुरा के मध्य स्थित राजाबेडा रेलवे पुल के निकट दामोदर नदी की धारा में बुधवार दोपहर को स्थानीय युवक लगभग 25 वर्षीय बालेश्वर सिह डूब गया । घटनास्थल पर उसके कपड़ा और मोबाईल पड़ा हुआ मिला है। लोगो ने बताया कि युवक दामोदर नदी के किनारे मछली मारने गया था। सूचना मिलते ही चंद्रपुरा पुलिस पहुंचकर ग्रामीणों के साथ नदी में उसकी खोजबीन कराई। लेकिन फिलहाल उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया है।

02/07/2025

हंसना भी जरूरी है....

02/07/2025

For news of Bokaro/Jharkhand
Please Like and Follow
Bokaro Bihan
(बोकारो बिहान)

Address

Bokaro
Bokaro
827014

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bokaro Bihan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share