Bhojpuri Connect

Bhojpuri Connect Bhojpuri Cinema ki News Har Pal aapke sath

08/08/2026

एक साथ 11 भोजपुरी फिल्म का निर्माण कर रहीं फिल्म निर्मात्री विद्या मौर्य और उन सभी फिल्मों के निर्देशक चन्दन सिंह ने सुपरस्टार अभिनेत्री अंजना सिंह को दिया जन्मदिन की की हार्दिक बधाई। निर्माणाधीन भोजपुरी फिल्म "गूगल से तेज बहू" के सेट पर से....
to
Anjana Singh Vidya Chandan Singh Following Love

07/08/2026

भोजपुरी सिनेमा की मोस्ट पॉपुलर सुपरस्टार अभिनेत्री अंजना सिंह जी को फिल्म निर्देशक चन्दन सिंह, अभिनेत्री चाँदनी सिंह, अभिनेता विष्णु मौर्य ने दिया जन्मदिन की बधाई भोजपुरी फिल्म "गूगल से तेज बहू" के सेट पर से...
to
Anjana Singh Chandan Singh Chandani Singh Vishnu Maurya Following Love

सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्रा.लि., निर्माता सुरिंदर यादव और निर्देशक विजय यादव की भोजपुरी फिल्म 'गंगा जमुना सरस्वती' की शूटिंग...
05/08/2026

सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्रा.लि., निर्माता सुरिंदर यादव और निर्देशक विजय यादव की भोजपुरी फिल्म 'गंगा जमुना सरस्वती' की शूटिंग ग्रैंड मुहूर्त करके शुरू महराजगंज, भदोही में

मणि भट्टाचार्य, अपर्णा मल्लिक, महिमा सिंह, प्रेम सिंह, कृष्ण कुमार, मोनू अलबेला, मनोज द्विवेदी की भोजपुरी फिल्म 'गंगा जमुना सरस्वती' की शूटिंग शुरू महराजगंज भदोही में

सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्रा.लि. प्रस्तुत निर्माता सुरिंदर यादव और निर्देशक विजय यादव की हिट जोड़ी ने यूट्यूब पर तहलका मचाने वाली भोजपुरी फिल्म 'पिया राखीहा सेनुरवा के लाज' और 'जोरू का गुलाम' की अपार सफलता के बाद नई भोजपुरी फिल्म 'गंगा जमुना सरस्वती' की शूटिंग शुरू कर दिया है। सुर म्यूजिक वर्ल्ड के बैनर तले बनाई जा रही इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के महराजगंज,थाना औराई, जिला भदोही के खूबसूरत लोकेशनों पर की जा रही है। इस फिल्म के कुशल निर्देशन की बागडोर निर्देशक विजय यादव संभाल रहे हैं। फिल्म के निर्माता सुरिंदर यादव और सह-निर्माता महेन्द्र यादव हैं। इस फ़िल्म में मुख्य कलाकार मणि भट्टाचार्य, अपर्णा मल्लिक, महिमा सिंह, प्रेम सिंह, कृष्ण कुमार, मोनू अलबेला, मनोज द्विवेदी, दीपक सिन्हा, कंचन मिश्रा, सोनी राज, अशोक गुप्ता, बाल कलाकार देव शुक्ला, नित्या शुक्ला आदि हैं। इस फिल्म के लेखक वीरू ठाकुर, परिकल्पना विजय यादव, गीतकार व संगीतकार सुनील झा, डीओपी सुनील अहीर, कोरियोग्राफर अशोक मैती, प्रोडक्शन कंट्रोलर विवेक पटेल, सागर चौहान, बनारसी बिन्द, आर्ट डायरेक्टर अनिल, केश सज्जा गुड़िया पाण्डेय, मेकअप सुनील सिंह, अजय सिंह, जय यादव, ड्रेस डिजाईनर वैष्णवी शर्मा, ड्रेस मैन सलीम शाह, स्टिल फोटोग्राफर गोरखनाथ हैं।

गौरतलब है कि निर्माता सुरिंदर यादव, निर्देशक विजय यादव और हीरो प्रेम सिंह की हिट तिकड़ी भोजपुरी सिनेमा में सफलता की गारंटी माना जा रहा है। यह हिट तिकड़ी दर्शकों को भोजपुरी फिल्म 'पिया राखीहा सेनुरवा के लाज' और 'जोरू का गुलाम' जैसी सुपरहिट और पारिवारिक फिल्में दे चुकी है। इन फिल्मों ने दर्शकों के दिलों में भी अपनी खास जगह बनाई है। अब एक बार फिर यह अनुभवी जोड़ी 'गंगा जमुना सरस्वती' के ज़रिए फिर से धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। फ़िल्म के मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई जा रही है और इसमें दर्शकों को मनोरंजन का हर रंग देखने को मिलेगा।

निर्देशक विजय यादव ने बताया कि 'जिस तरह 'गंगा जमुना सरस्वती' का नाम सुनते ही तीन नदियों के पवित्र संगम का अहसास होता है। उसी तरह यह फिल्म सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि तीन जिंदगियों, रिश्तों के संगम और पारिवारिक ताने-बाने पर आधारित एक बेहद संवेदनशील और मनोरंजक कहानी है। इस फिल्म से हर वर्ग के दर्शक चाहे वह गाँव के हों या शहर के हों, खुद से जोड़ सकेंगे।'

निर्माता सुरिंदर यादव और सह-निर्माता महेन्द्र यादव ने कहा कि 'हम हमेशा ऐसी कहानियों का चयन करते हैं, जो हमारी संस्कृति और माटी की सुगंध से जुड़ी हों। 'गंगा जमुना सरस्वती' एक ऐसी ही फिल्म है, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी। महराजगंज (भदोही) की खूबसूरत लोकेशन में शूटिंग का अनुभव बहुत ही शानदार होने वाला है।'

​ ​ ​ ​​ ​ ​ ​ ​ ​ ​ ​ ​
​​
​ ​ ​
Vijay Yadav Surinder Yadav Prem Ssingh Mani Bhattachariya Aparnna Mallik Manoj Dwivedi Deepak Sinha Following Love

चांदनी सिंह, राघव पांडेय, सौरभ सम्राट की भोजपुरी फिल्म 'वीर वधू' का ट्रेलर 5 अगस्त को 'इन म्यूजिक भोजपुरी' पर होगा रिलीज...
03/08/2026

चांदनी सिंह, राघव पांडेय, सौरभ सम्राट की भोजपुरी फिल्म 'वीर वधू' का ट्रेलर 5 अगस्त को 'इन म्यूजिक भोजपुरी' पर होगा रिलीज़

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति का बड़ा धमाका: भोजपुरी फिल्म 'वीर वधू' का ट्रेलर 5 अगस्त को 'इन म्यूजिक भोजपुरी' पर होगा रिलीज़

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्ति से ओतप्रोत भोजपुरी सिनेमा जगत की ऐतिहासिक फिल्म 'वीर वधू' का ट्रेलर आगामी 5 अगस्त 2026 को प्रातः 7:00 बजे प्रसिद्ध म्यूजिक कम्पनी 'इन म्यूजिक भोजपुरी' पर रिलीज होगी। फ़िल्म निर्माता गया कुमार द्वारा निर्मित की गई इस फिल्म का कुशल निर्देशन जाने माने निर्देशक अभिषेक दूबे ने किया है। यह फिल्म देश के वीर जवानों और उनकी वीरांगना पत्नियों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान की एक भावुक गाथा है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में भोजपुरी जगत की स्टार एक्ट्रेस चांदनी सिंह वीर वधु के रूप में नजर आने वाली हैं। उनके साथ पॉपुलर एक्टर राघव पांडेय, सिंगर व एक्टर सौरभ सम्राट, राखी मिश्रा और दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय दिखाई देंगे। देश के वीर जवानों की बहादुरी और उनके परिवारों के अदृश्य त्याग को बड़े पर्दे पर जीवंत करने हेतु बनाई गई बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म 'वीर वधू' अभी से ही सुर्खियों में है। यह फिल्म केवल मनोरंजन का साधन मात्र नहीं है, बल्कि यह स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों के जवानों और उनकी वीरांगना पत्नियों के चरणों में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि है।

गौरतलब है कि निभा फिल्म्स मगध बिहार के बैनर तले निर्मित की गई शिवोहम एंटरटेनमेंट प्रा.लि. और हमार टीवी ओटीटी प्रस्तुत भोजपुरी फ़िल्म 'वीर वधू' प्यार, त्याग, सम्मान और अखंड देशभक्ति की अनूठी कहानी है। इस फिल्म के निर्माता गया कुमार और एनआरआई राम निवास शर्मा हैं। निर्देशक अभिषेक दूबे हैं। क्रिएटिव डायरेक्टर धीरू यादव हैं। लेखक धर्मेंद्र सिंह हैं। डीओपी सत्य प्रकाश अन्ना हैं। मुख्य कलाकार चांदनी सिंह, राघव पांडेय, सौरभ सम्राट, राखी मिश्रा, संजय पांडेय, संदीप यादव, जोधा राम, जेके चौहान, योगेश पांडेय, निशा पांडेय, राजन कानू, शिवम मिश्रा, बबीता सिंह, एसपी सिंह, कमलेश गौतम, संतोष कुमार, हेमंत यादव आदि हैं। को-प्रोड्यूसर - जयेश इंटरनेशनल फिल्म्स, संगीतकार रत्नेश सिंह, छोटू यादव, लाइन प्रोड्यूसर जुबैर साह, कोरियोग्राफर महेश आचार्य, फाइट मास्टर दिनेश यादव, आर्ट डायरेक्टर राम बाबू और चंदन आर्ट, एडिटर अतुल चौहान हैं। कॉस्ट्यूम डिजाईनर विवेक पटेल, पीआरओ रामचन्द्र यादव, सोनू यादव (एडीफ्लोर), एसोसिएट डायरेक्टर सतीश दूबे, असिस्टेंट डायरेक्टर आलोक सिंह, राहुल पांडेय, अमर प्रसाद हैं। पोस्ट प्रोडक्शन 3 स्टूडियो में किया गया है।

​ ​

​ ​ ​ ​ ​ ​ ​ ​
​ ​
Gaya Raj Chandani Singh Raghavv Raghavv Sanjay Pandey Dheeru Yadav Abhishek Dubey Sandeep Yadav Naveen Sharma

फिल्म निर्मात्री विद्या मौर्य और निर्देशक चन्दन सिंह ने 11 भोजपुरी फिल्मों का ग्रैंड मुहूर्त करके 'परिवार के रखवाला' की ...
03/08/2026

फिल्म निर्मात्री विद्या मौर्य और निर्देशक चन्दन सिंह ने 11 भोजपुरी फिल्मों का ग्रैंड मुहूर्त करके 'परिवार के रखवाला' की शूटिंग शुरू किया सिद्धार्थ नगर में

चाँदनी सिंह, विष्णु मौर्य की भोजपुरी फिल्म 'परिवार के रखवाला' की शूटिंग शुरू, साथ ही 11 भोजपुरी फिल्मों का हुआ ग्रैंड मुहूर्त

लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी ने सिद्धार्थनगर में 11 भोजपुरी फिल्मों का भव्य मुहूर्त के साथ 'परिवार के रखवाला' की शूटिंग शुरू

भोजपुरी सिनेमा में एक नया इतिहास रचते हुए 'लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी' के बैनर तले एक साथ 11 बड़े बजट की भोजपुरी फिल्मों का ग्रैंड मुहूर्त करके हृदयस्पर्शी पारिवारिक भोजपुरी फिल्म 'परिवार के रखवाला' की शूटिंग उत्तर प्रदेश के खूबसूरत लोकेशन सिद्धार्थनगर में बड़े पैमाने पर शुरू कर दी गई है। इस केंद्रीय भूमिका में भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार एक्ट्रेस चाँदनी सिंह तथा बहुमुखी अभिनय प्रतिभा के धनी विष्णु मौर्य नज़र आएंगे।
चाँदनी सिंह इस फिल्म में संजीदा और प्रभावशाली किरदार में दिखाई देंगी, तो वहीं विष्णु मौर्य एक ऐसे युवा की भूमिका में हैं, जो अपने परिवार के सम्मान और सुरक्षा के लिए हर चुनौती से टकरा जाता है।
इनके साथ ही फिल्म में इंडस्ट्री के और भी कई बेहतरीन कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

गौरतलब है कि इस फिल्म की प्रोड्यूसर विद्या मौर्य हैं, बड़ी शिद्दत से सिनेमा जगत में अपन योगदान दे रही हैं। फिल्म के कुशल निर्देशन की जिम्मेदारी मोस्ट टैलेंटेड निर्देशक चन्दन सिंह संभाल रहे हैं। एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर संगीता यादव हैं। लेखक संतोष पाल, गीतकार राजू यादव, संगीतकार आकाश पटेल, डीओपी राहुल चौधरी व प्रेम, आर्ट डायरेक्टर नागेंद्र गुप्ता, असोसिएट डायरेक्टर करिश्मा परी, असिस्टेंट डायरेक्टर राहुल पांडेय, एडीटर नागेन्द्र पाल, प्रोडक्शन कंट्रोलर मनोज पांडेय, प्रोडक्शन मैनेजर विनायक पांडेय, ड्रेस डिजाईनर नानू फैशन डिजाईनर (रेहान), मेकअप सुबोध शाह, दीपक शर्मा, हेयर स्टाइलिश पायल शाह हैं। मुख्य कलाकार चाँदनी सिंह, विष्णु मौर्य, रिंकू आयुषी, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, नंदिनी गुप्ता, अन्नू रस्तोगी, प्रियंका जैसवाल आदि हैं।

फिल्म निर्मात्री विद्या मौर्य ने बताया कि 'हमारा उद्देश्य भोजपुरी सिनेमा में साफ-सुथरी, पारिवारिक और उच्च गुणवत्ता वाली कहानियों को आगे लाना है। 11 फिल्मों का एक साथ मुहूर्त करना और शूटिंग की शुरुआत करना नहीं, बल्कि भोजपुरी दर्शकों को बेहतरीन मनोरंजन देने का एक संकल्प है।'

वहीं, इंडस्ट्री के मोस्ट टैलेंटेड निर्देशक चन्दन सिंह ने कहा कि 'एक ही बैनर से 11 फिल्मों का ग्रैंड मुहूर्त होना इस बात का प्रमाण है कि 'लट्टू मूवीज वर्ल्ड एलएलपी' भोजपुरी फिल्म उद्योग में एक दूरगामी दृष्टिकोण और बड़े बजट के साथ कदम रख चुका है। इस भव्य कदम से न केवल भोजपुरी सिनेमा के कंटेंट में सुधार आएगा, बल्कि नए और अनुभवी कलाकारों तथा तकनीशियन को रोजगार के बेहतरीन अवसर भी प्राप्त होंगे।'

फिल्म अभिनेता विष्णु मौर्य ने बताया कि 'स्थानीय संस्कृति, रीति-रिवाजों और देहाती लोकेशन को फिल्म के कैनवास पर बहुत ही खूबसूरती से उतारा जा रहा है। 'परिवार के रखवाला' एक बेहद दिल छू लेने वाली कथावस्तु पर आधारित है, जो पारिवारिक मूल्यों, रिश्तों की गरिमा और त्याग को दर्शाती है।'

Vidya Chandan Singh Chandani Singh

डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा, सिंगर शिल्पी राज,एक्ट्रेस प्रियांशु सिंह, सिंगर एक्टर राजा भोजपुरिया  का रोमांटिक गाना 'सिल्क व...
02/08/2026

डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा, सिंगर शिल्पी राज,
एक्ट्रेस प्रियांशु सिंह, सिंगर एक्टर राजा भोजपुरिया का रोमांटिक गाना 'सिल्क वाली सड़िया' होडा भोजपुरी पर हुआ रिलीज
https://youtu.be/6V2SRRRCyYs?si=g-WNjZQIsWz-Gc6p

सावन की पहली सोमवारी से पहले सिंगर शिल्पी राज और डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा का भोजपुरी गाना 'सिल्क वाली सड़िया' रिलीज होते ही हुआ वायरल, एक्ट्रेस प्रियांशु सिंह के साथ जमी शानदार केमिस्ट्री

बहुमुखी प्रतिभा के धनी जाने-माने डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा ना सिर्फ फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाते हैं, बल्कि गानों में भी जलवा बिखेरते हैं। ऐसे में देवों के देव महादेव की कृपा से सावन की पहली सोमवारी से पहले सौरभ शर्मा ने भोजपुरी सिनेमा की स्टार एक्ट्रेस प्रियांशु सिंह के साथ नया भोजपुरी रोमांटिक भोजपुरी लोकगीत 'सिल्क वाली सड़िया' से तहलका मचा दिया है। इस गाने को भोजपुरी संगीत जगत की ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज और सिंगर-एक्टर राजा भोजपुरिया ने मधुर आवाज में गाया है। ​यह गाना 'होडा भोजपुरी' के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है और इंस्टाग्राम रील पर वायरल गया है। इस गाने के बोल बहुत ही सरल, ठेठ भोजपुरी मिठास से भरे और आसानी से जुबान पर चढ़ने वाले हैं। ​इस म्यूज़िक वीडियो में भोजपुरी जगत के डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा और खूबसूरत अदाकारा प्रियांशु सिंह की जोड़ी मुख्य भूमिका में नजर आ रही है। दोनों के बीच की ऑन-स्क्रीन रोमांटिक केमिस्ट्री, चुलबुले अंदाज और बेहतरीन एक्सप्रेशन्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

गौरतलब है कि ये भोजपुरी गाना 'सिल्क वाली सड़िया' प्रीति इन्टरप्राईजेज के बैनर तले बनी बेहद संवेदनशील और पारिवारिक भोजपुरी फिल्म 'जान से प्यारी बहना हमारी' का है। इस फिल्म का ट्रेलर 'होडा भोजपुरी' के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर पहले ही रिलीज किया गया है। बिहार के जिला सुपौल के छोटे व खूबसूरत शहर बीरपुर में दहेज प्रथा के विरोध में बनाई गई ये फ़िल्म खुद में बड़ी बात है। इस फिल्म की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसकी पूरी कहानी दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराई के विरोध पर केंद्रित है। सामाजिक रूढ़ियों पर प्रहार करती इस फिल्म के निर्माता कुमार सौरभ शर्मा हैं। सह निर्माता राजन देसाई हैं। निर्देशक रमेश बोगाटी हैं। लेखक राजन देसाई हैं। सह निर्देशक प्रवीण मिश्रा व शैलेश एस राज, गीतकार राजा भोजपुरिया, ददन शर्मा, संगीतकार राजा भोजपुरिया व गौरव रौशन हैं। छायांकन कृष्णा पाण्डेय व बंटी राज, संकलन राकेश महतों, मारधाड़ जया बिष्ठा, नृत्य रौनक साह, कला आर एफ इमरान व विकास प्रजापति, रूपसज्जा माईकल व बरखा कुमारी का है। प्रोडक्शन शैलेन्द्र कुमार सिंह, जय यादव व मनीष कुमार ने किया है। ड्रेस डिजाईनर अब्दुल जुहीम, पब्लिसिटी डिजाईनर प्रशांत हैं। मुख्य कलाकार डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा, प्रियांशु सिंह, माधवी श्री, गोपाल चौहान, राजा भोजपुरिया, इंद्रसेन यादव, राहुल श्रीवास्तव, जय यादव, टी एन त्रिपाठी, चुन्नू पाण्डेय, घिमरे सुशांत शर्मा, सरस्वती, त्यागी बाबा, पूजा, आर जे उमेश, संजय माँझी, रंजीत गुप्ता, प्रियंका शर्मा, सुधीर मंडल, रवि साह, सोहराब आलम आदि हैं।
​ ​
​ ​ ​
​ ​
​ ​
Saurabh Sharma

विजय यादव निर्देशित भोजपुरी फिल्म 'जोरू का गुलाम' का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर में मिले दस घण्टे में एक मिलियन व्यूज https:...
01/08/2026

विजय यादव निर्देशित भोजपुरी फिल्म 'जोरू का गुलाम' का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर में मिले दस घण्टे में एक मिलियन व्यूज
https://youtu.be/YMWw_kOMPeM?si=0spKESvU-37O_otQ

दस घण्टे में एक मिलियन व्यूज हासिल किया निर्देशक विजय यादव और निर्माता सुरिंदर यादव की प्रेम सिंह, रक्षा गुप्ता स्टारर भोजपुरी फिल्म 'जोरू का गुलाम' सुर म्यूजिक वर्ल्ड पर

फ़िल्म निर्माता से निर्देशक बने विजय यादव के कुशल निर्देशन में बनी भोजपुरी फिल्म 'जोरू का गुलाम' ने वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर में दस घण्टे में एक मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। सुर म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुई ये फुल मूवी दर्शकों का ध्यान अपन5 ओर खींचने में कामयाब हो गई है। सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्रा.लि. प्रस्तुत और सुरिंदर यादव द्वारा निर्मित इस पारिवारिक और मनोरंजक भोजपुरी फिल्म का कुशल निर्देशन जाने-माने निर्देशक विजय यादव ने किया है, जबकि इसके सह-निर्माता महेन्द्र यादव हैं। इस फुल मूवी को यूट्यूब पर बेस्ट रिस्पॉन्स मिल रहा है। प्रेम सिंह, रक्षा गुप्ता, विनोद मिश्रा, मनोज द्विवेदी, कंचन मिश्रा,अनीता रावत अभिनीत ये फिल्म ऑडियंस को बहुत पसंद आ रही है।

इस फिल्म के डिजिटल प्रीमियर को लेकर विजय यादव ने कहा कि 'मेरे द्वारा निर्देशित इस फिल्म को मैने बड़ी शिद्दत से बनाया है। आगे ईश्वर की कृपा, साथी मित्र का सहयोग और माता पिता और जनता जनार्दन का आशीर्वाद बना रहे। फिल्म के कलाकार हैं प्रेम सिंह, रक्षा गुप्ता, विनोद मिश्रा, मनोज द्विवेदी, कंचन मिश्रा,अनीता रावत, स्वीटी सिंह, अनीता ओझा, प्रियंका शर्मा,बबलू लाल, तथा संगीत दिया है सुनिल झा और नरेन्द्र सागर। गीत लिखा है स्वर्गीय राजेश मिश्रा जी और सुनील झा ने। गायक हैं कल्पना पटवारी, मोहन राठौड़, सुगम सिंह, अलका झा, खुशी सिन्हा। छायांकन सुनील आहेर, नृत्य निर्देशक कानू मुखर्जी, कला निर्देशक अनिल, संकलन गुरजंट सिंह, प्रोमो उमेश मिश्रा, डीआई रोहित सिंह, वीएफएक्स आकाश सिंह, पार्श्व संगीत राजा यादव, सॉन्ग रिकॉडिस्ट दुर्गा सिंह, साउंड मिक्सिंग अविनाश सिंह, साउंड रिकॉडिस्ट सुखदेव। मेकअप सुनील सिंह, राजेश तिवारी, हेयर ड्रेसर गुड़िया पाण्डेय, कॉस्ट्यूम विद्या विष्णु, ड्रेस सजाद आलम, मुख्य सहायक निर्देशक चंदन सिंह यादव, सहायक निर्देशक परी रजक, शाहिल गौतम, स्पॉट बॉय अरमान टीम और सभी क्रू-मेंबर्स को धन्यवाद।'

एक दिन में दो मिलियन व्यूज पार किया एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टि भारती भोजपुरी गाना 'मच्छरदनिया ए राजा' वर्ल...
01/08/2026

एक दिन में दो मिलियन व्यूज पार किया एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टि भारती भोजपुरी गाना 'मच्छरदनिया ए राजा' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर
https://youtu.be/I28kHUqPIOs?si=CIBSjZXJ93r5a2ts

​वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर रिलीज भोजपुरी लोकगीत 'मच्छरदनिया ए राजा' ने रचा इतिहास, मात्र एक दिन में 2 मिलियन से अधिक व्यूज पार

एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर सृष्टि भारती की सुपरहिट जोड़ी ने ऑडियंस के बीच तहलका मचाकर इतिहास रच दिया है। बता दें कि मोस्ट पॉपुलर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया सुपरहिट भोजपुरी लोकगीत 'मच्छरदनिया ए राजा' ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर धमाल मचाते हुए मात्र एक दिन में 2 मिलियन से अधिक व्यूज का नया रिकॉर्ड बना दिया है। इस गाने को संगीतप्रेमियों की तरफ से बहुत शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस गाने को अपनी सुरीली और मधुर आवाज से सजाया है मशहूर गायिका सृष्टि भारती ने। इस लोकगीत की धुन और गायकी का अंदाज इतना मनमोहक है कि सुनते ही लोग झूमने पर मजबूर हो रहे हैं। इसके वीडियो में एक्ट्रेस ​माही श्रीवास्तव की अदाकारी और एक्टर रोहित वर्मा की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। दोनों कलाकारों के बीच की मजेदार व नोक-झोंक भरी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने गाने में चार चांद लगा दी हैं। इस गीत को दर्शक अपने परिवार के साथ भी काफी पसंद कर रहे हैं। इस लोकगीत में माही श्रीवास्तव के एक्सप्रेशन्स और डांस मूव्स की काफी तारीफ हो रही है। गाने का फिल्मांकन बहुत रिच किया गया है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत 'मच्छरदनिया ए राजा' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर सृष्टि भारती ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी किया है। उनके साथ एक्टर रोहित वर्मा ने मजेदार केमिस्ट्री जमाई है। इस गाने को गीतकार सोनू सरगम ​​(आरा) ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी एवं फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि 'सोशल मीडिया पर इस गाने के ऑडियो क्लिप्स और रील्स तेजी से वायरल हो रहे हैं। भोजपुरी संगीतप्रेमियों के बीच यह गाना आने वाले दिनों में नया रिकॉर्ड बनाएगा।, इस गाने को अपना प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी ऑडियंस को दिल से धन्यवाद!'
अभिनेत्री माही श्रीवास्तव ने कहा कि 'इस गाने को मात्र एक ही दिन में 2 मिलियन व्यूज के रूप में प्यार देने के लिए सभी को दिल से थैंक्यू। साथ ही वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद, जिन्होंने इतना बेहतरीन लोकगीत की मेकिंग किया है!'

​ #मच्छरदनिया_ए_राजा










विजय यादव निर्देशित भोजपुरी फिल्म 'जोरू का गुलाम' का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर सुर म्यूजिक वर्ल्ड पर, मिले लाखों व्यूजhttps...
31/07/2026

विजय यादव निर्देशित भोजपुरी फिल्म 'जोरू का गुलाम' का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर सुर म्यूजिक वर्ल्ड पर, मिले लाखों व्यूज

https://youtu.be/YMWw_kOMPeM?si=0spKESvU-37O_otQ

सुरिंदर यादव निर्मित विजय यादव निर्देशित प्रेम सिंह, रक्षा गुप्ता स्टारर भोजपुरी फिल्म 'जोरू का गुलाम' का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर सुर म्यूजिक पर

विजय यादव के कुशल निर्देशन में बनी भोजपुरी फिल्म 'जोरू का गुलाम' का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर सुर म्यूजिक वर्ल्ड पर हुआ है। सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्रा.लि. प्रस्तुत और सुरिंदर यादव द्वारा निर्मित इस पारिवारिक और मनोरंजक भोजपुरी फिल्म का कुशल निर्देशन जाने-माने निर्देशक विजय यादव ने किया है, जबकि इसके सह-निर्माता महेन्द्र यादव हैं। इस फुल मूवी को यूट्यूब पर बेस्ट रिस्पॉन्स मिल रहा है, इसको लाखों की तादाद में व्यूज मिले हैं। यह फिल्म जल्द ही मिलियन क्लब में शामिल हो जायेगी। प्रेम सिंह, रक्षा गुप्ता, विनोद मिश्रा, मनोज द्विवेदी, कंचन मिश्रा,अनीता रावत अभिनीत ये फिल्म ऑडियंस को बहुत पसंद आ रही है।

इस फिल्म के डिजिटल प्रीमियर को लेकर विजय यादव ने कहा कि 'मेरे द्वारा निर्देशित इस फिल्म को मैने बड़ी शिद्दत से बनाया है। आगे ईश्वर की कृपा, साथी मित्र का सहयोग और माता पिता और जनता जनार्दन का आशीर्वाद बना रहे। फिल्म के कलाकार हैं प्रेम सिंह, रक्षा गुप्ता, विनोद मिश्रा, मनोज द्विवेदी, कंचन मिश्रा,अनीता रावत, स्वीटी सिंह, अनीता ओझा, प्रियंका शर्मा,बबलू लाल, तथा संगीत दिया है सुनिल झा और नरेन्द्र सागर। गीत लिखा है स्वर्गीय राजेश मिश्रा जी और सुनील झा ने। गायक हैं कल्पना पटवारी, मोहन राठौड़, सुगम सिंह, अलका झा, खुशी सिन्हा। छायांकन सुनील आहेर, नृत्य निर्देशक कानू मुखर्जी, कला निर्देशक अनिल, संकलन गुरजंट सिंह, प्रोमो उमेश मिश्रा, डीआई रोहित सिंह, वीएफएक्स आकाश सिंह, पार्श्व संगीत राजा यादव, सॉन्ग रिकॉडिस्ट दुर्गा सिंह, साउंड मिक्सिंग अविनाश सिंह, साउंड रिकॉडिस्ट सुखदेव। मेकअप सुनील सिंह, राजेश तिवारी, हेयर ड्रेसर गुड़िया पाण्डेय, कॉस्ट्यूम विद्या विष्णु, ड्रेस सजाद आलम, मुख्य सहायक निर्देशक चंदन सिंह यादव, सहायक निर्देशक परी रजक, शाहिल गौतम, स्पॉट बॉय अरमान टीम और सभी क्रू-मेंबर्स को धन्यवाद।'

Vijay Yadav Prem Ssingh Vinod Mishra

प्यारो एंटरटेनमेंट की भोजपुरी फिल्म 'नादान दुल्हनिया' का पोस्ट प्रोडक्शन कंप्लीट, ट्रेलर जल्द होगा रिलीजप्यारो मीडिया एं...
30/07/2026

प्यारो एंटरटेनमेंट की भोजपुरी फिल्म 'नादान दुल्हनिया' का पोस्ट प्रोडक्शन कंप्लीट, ट्रेलर जल्द होगा रिलीज

प्यारो मीडिया एंड एंटरटेनमेंट का नया धमाका, भोजपुरी फिल्म 'नादान दुल्हनिया' का ट्रेलर रिलीज होगा शीघ्र

प्यारो एंटरटेनमेंट की नई प्रस्तुति क्रांतिकारी फिल्म मेकर शोमैन धीरू यादव द्वारा निर्मित नई भोजपुरी फिल्म 'नादान दुल्हनिया' का पोस्ट प्रोडक्शन कंप्लीट कर लिया गया है। इस फिल्म का ट्रेलर जल्द ही रिलीज किया जाएगा, जिसकी ऑफिसियल जानकारी अति शीघ्र दी जाएगी। ये जानकारी स्वयं धीरू यादव ने दी है। उन्होंने बताया कि 'इस फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश की पावन भूमि बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों में की गई है। ये फिल्म महिला प्रधान, हृदयस्पर्शी, दिलचस्प कहानी के साथ बड़े पैमाने पर बनाई गई है। इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी फिल्म निर्देशक अभिषेक दूबे ने संभाला है। इस फिल्म में भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय, अनूप अरोरा, संदीप यादव, नवीन शर्मा के साथ केंद्रीय भूमिका में गरिमा ओझा अपने अभिनय का जौहर दिखाने वाली हैं। फिल्म का शीर्षक 'नादान दुल्हनिया' दर्शकों के बीच अभी से उत्सुकता पैदा कर रहा है।'

गौरतलब है कि प्यारो मीडिया एंड एंटरटेनमेंट एलएलपी प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म 'नादान दुल्हनिया' का निर्माण एबीसीडी फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। इस फिल्म के निर्देशक अभिषेक दूबे हैं और डीओपी प्रवीण त्रिपाठी हैं। इस फिल्म में भोजपुरी जगत के कई मंझे हुए कलाकार और नए चेहरे नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म के मुख्य कलाकार संजय पांडेय, अनूप अरोरा, संदीप यादव, नवीन शर्मा, गरिमा ओझा, नेहा सिंह, नेहा तिवारी, आकांक्षा पाठक, उदल यादव, आशीष पांडे, राजन कनु, राहुल राजपूत, कौशल शर्मा, जे के चौहान आदि हैं।
फिल्म निर्माता धीरू यादव के अनुसार, यह फिल्म सामाजिक परिवेश और पारिवारिक ताने-बाने पर आधारित है। फिल्म में इमोशन, ड्रामा और मनोरंजन का भरपूर तड़का लगने वाला है।' उन्होंने कहा कि 'वाराणसी की मिट्टी में एक अलग ही जादू है, जो कहानी को जीवंत बना देता है। 'नादान दुल्हनिया' एक ऐसी फिल्म है जिसे हर वर्ग का दर्शक पसंद करेगा।'

Dheeru Yadav Sanjay Pandey Abhishek Dubey Following Love

Address

Mumbai

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhojpuri Connect posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share