Actual India

Directions

Actual India Actual India is a national news magazine that covers all the unexplored aspects of India.

14/08/2026

बदायूँ
अपनी सिक्योरिटी को लेकर पूर्व मंत्री डीपी यादव ने जताई चिंता।

राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीपी यादव ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। पुलिस, प्रशासन के आला अधिकारियों से मिलकर अपनी सुरक्षा के लिए गनर की मांग की लेकिन प्रशासन द्वारा सुरक्षा देने में लापरवाही करने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने जानकारी दी।

राष्ट्रीय परिवर्तन दल के नेता डीपी यादव ने प्रशासन से अपनी सुरक्षा को खतरा बताते हुए जिला अधिकारी और एसएसपी को पत्र देकर सुरक्षा की मांग की थी । उनका कहना है कि वह अपनी पार्टी की मुखिया है, केंद्र में एक बार सांसद और राज्यसभा के सांसद भी रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख से 4 बार विधायक से लेकर हर जनप्रतिनिधि का पद उनके पास रहा है और लगातार उत्तर प्रदेश में पार्टी की गतिविधियों में शामिल रहते हैं और जनता के बीच भी आना-जाना लगातार रहता है। उनके भाई और बहनोई की भी पहले राजनैतिक रंजिश के चलते हत्या की जा चुकी है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट नहीं कहा कि उनको खतरा किस से है और ना ही किसी राजनीतिक दल पर आरोप लगाया लेकिन अपनी जान को खतरा बताते हुए प्रशासन से सुरक्षा की मांग जरूर की है। उनका कहना है कि उनके पास z प्लस से लेकर y श्रेणी की भी सुरक्षा रही है। लेकिन आज उन्हें सुरक्षा विहीन कर दिया गया है। 2 महीने हो गए मगर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
इसलिए उन्होंने जिलाधिकारी और एसपी को पत्र देकर अपनी सुरक्षा की माँग की है साथ ही कहा कि अगर उन्हें सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई तो वह शासन के पास भी जाएंगे।
चुनावी सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सबसे पहले 2027 के विधानसभा चुनाव का कैंडिडेट उन्होंने संभल से गगन यादव को उतारा है, साथ ही उनका कहना है कि उनकी कई पार्टियों से गठबंधन को लेकर बात चल रही है लेकिन अभी कुछ कहना ठीक नहीं होगा जल्द आगे की रणनीति को आपके सामने पेश किया जाएगा।,

02/07/2026

बदायूँ-
बुधवार रात करीब 10 बजे थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ ढालू हुआ ढेर।
मुठभेड़ के दौरान एक सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार और एक सिपाही अविनाश के भी लगी गोली।
घायल स्थिति में जितेंद्र के साथ ही दरोगा और सिपाही को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। उसे सीने के बाईं ओर गोली लगी थी।
दरोगा और सिपाही का अस्पताल में इलाज जारी है। मुठभेड़ शहर से करीब पाँच किलोमीटर दूर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हाईवे पर हुई।

एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि बुधवार रात जिले भर में चेकिंग अभियान चल रहा था। इस दौरान सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल पर आता दिखा। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पीछा कर पकड़ने के प्रयास के दौरान युवक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश घायल हो गया।
घायल बदमाश की पहचान संभल जिले के रहने वाले जितेंद्र उर्फ ढालू के रूप में हुई है।

वह मई में इस्लामनगर क्षेत्र में हुई डकैती के बाद फरार था और उस पर आईजी बरेली रेंज ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। उसके खिलाफ अमरोहा, नोएडा सहित कई जिलों में 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।एसएसपी ने कहा कि जितेंद्र के पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, भारी मात्रा में कारतूस और कुछ आभूषण बरामद हुए हैं; बरामद आभूषणों की शिनाख्त कराई जा रही है।

27/06/2026

बदायूँ--शंकराचार्य स्वामी अवमुक्तेश्वरानंद ने आज
पत्रकार वार्ता के दौरान सरकार पर जमकर
निशाना साधा और मंदिर दान प्रकरण को लेकर
केंद्र और राज्य सरकार पर तीखे हमले किये।
गविष्टि (गौ रक्षार्थ धर्मयुद्ध)यात्रा को लेकर,
वो आज शेखुपुर विधानसभा में थे।

22/06/2026

बदायूँ-
-
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने बदायूँवासियों को दी नयी सौगात।

-बदायूँ से लखनऊ तक शीघ्र चलेगी ट्रेन।मिली मंजूरी।

-ये ट्रेन कासगंज से चलकर बदायूँ, पीलीभीत,लखीमपुर खीरी होती हुई लखनऊ पहुंचेगी।

-सुबह 5:15 बजे बदायूँ से लखनऊ को जाएगी ट्रेन।

-गरीब,मजदूर,विद्यार्थियों,व्यापारियों और बीमार लोगों को आवागमन में होगी आसानी

-राममंदिर में दान प्रकरण की हो रही जांच पर कहा-मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एसआईटी अपना काम कर रही है और गलत काम करने वाले ना बचे हैं और ना बचेंगे।

-बिहार में भरत तिवारी के हुए एनकाउंटर पर ब्राह्मणों के आक्रोश पर कहा- ब्राह्मणों का तो आशीर्वाद भारतीय जनसंघ से लेकर भाजपा तक सदैव रहा है ।इस प्रकरण को जाति या समुदाय से ना जोड़ा जाए।घटना के कुछ अलग व्यक्तिगत कारण हो सकते हैं।

17/06/2026

बदायूँ
थाना उसावा, अकबरपुर चौराहा स्थित बाबा खाटू श्याम मंदिर में आज एक गैर समुदाय की युवती ने हिंदू धर्म अपनाया और हिंदू युवक से विवाह किया। राष्ट्रीय बजरंग दल की अगुवाई में हुए इस विवाह में युवती ने अपना नाम हीरा नजमी से बदलकर हिमांशी कुमारी कर लिया है। उसने अतुल कुमार नाम के युवक से शादी की।
हिमांशी कुमारी ने बताया कि उन्होंने अपनी मर्जी से पहले कोर्ट मैरिज की थी और अब पूरी तरह से हिंदू धर्म में आकर विवाह किया है। उन्होंने कहा कि वह अतुल के साथ रहना चाहेंगी और भविष्य में किसी से डर नहीं है। यदि कोई खतरा महसूस हुआ तो वह पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएंगी।
अतुल कुमार ने भी कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है और वे एक-दूसरे से प्यार करते हैं। उन्होंने आशंका जताई कि भविष्य में उन्हें हीरा नजमी उर्फ हिमांशी कुमारी के परिवार से खतरा हो सकता है।

17/06/2026

बस्ती-
जिले में वर्दी की दिखी दबंगई, पीड़ित को लात घुसों से जमकर पीटा।बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल।वायरल वीडियो में जमकर लात घुसों से पिटाई करता दिख रहा पुलिसकर्मी।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार सूचना पर पहुँची थी 112 पर तैनात पुलिस।आसपास के मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद पीड़ित को बचाया।कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव का बताया जा रहा वायरल वीडियो

Address

Civil Line, Budaun
Budaun

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Actual India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category