Nation Buzz News

Nation Buzz News Stay connected with us for All the Latest and Trending News,Infotainment contents and popular Videos and other interesting feeds around you..

Please Visit Us @

06/08/2026

बदायूं में गुरुवार को एक युवक ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर हाईटेंशन टावर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शटडाउन मिलने में देरी के कारण उसका शव छह घंटे तक टावर पर लटका रहा। पुलिस और बिजली विभाग की टीम संभल के चंदौसी से शटडाउन मिलने का इंतजार करती रही। शटडाउन के बाद पुलिस ने शव को नीचे उतारा। मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र का है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

06/08/2026

बरेली में आला हज़रत इमाम अहमद रज़ा खां के 108वें उर्से रज़वी का इस्लामिया कॉलेज मैदान पर परचम कुशाई की रस्म के साथ आगाज़ हुआ सैकड़ों की संख्या में अकीदतमंद ज़ायरीन पहुंचे। 8 अगस्त शनिवार को कुल शरीफ की अदा की जाएगी रस्म अदा।

https://youtu.be/Cs8eJJXn3VI

06/08/2026

यूपी जनपद बलिया के रसड़ा विधान सभा क्षेत्र से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के लखनऊ स्थित आवास पर पहुंचकर सीएम योगी ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारे में गहरा शोक व्याप्त है।

06/08/2026

यूपी के झांसी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति ने भी अपनी जान गंवाई, जबकि उनके तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह दुखद घटना झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुंछ थाना इलाके में हुई। सभी पांचों लोग प्रयागराज से झांसी जा रहे थे। वे झांसी जेल में बंद अतीक अहमद के बेटे अली अहमद से मुलाकात करने वाले थे। जानकारी के अनुसार, उनकी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई।

06/08/2026

दिल्ली गुड़गांव समेत यूपी में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। गुरुवार सुबह से लखनऊ, सहारनपुर, मेरठ बरेली समेत कई जिलों में बारिश हो रही है। बदायू में भी झमाझम बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ रुक-रुककर बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है।

06/08/2026

यूपी। लखनऊ स्थित आवास पहुंचकर अपने इकलौते विधायक के अंतिम दर्शन कर मायावती बोलीं- उमाशंकर सिंह ने कभी धोखा नहीं दिया, बेटे को राजनीति में आगे बढ़ाऊंगी मायावती ने कहा, "उमाशंकर सिंह मुझे अपनी सगी बहन की तरह मानते थे।

06/08/2026

यूपी। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने दिवंगत बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के लखनऊ स्थित आवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने उमाशंकर सिंह के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।

06/08/2026

बदायूं में शहर के नारखां सराय में स्थित एक प्लाट को लेकर विवाद बड़ा एसडीएम के आदेश पर भूमि पर मिले कब्ज़े के बाद घुस्साये भूमाफियाओं ने बुधवार देर रात लाठी-डंडों से महिला और युवक को पीटा। पीड़ित पक्ष ने अब उच्च अधिकारियों से शिकायत कर न्याय दिलाने सहित सुरक्षा की मांग की।

06/08/2026

बदायूं शहर में कोतवाली के सामने खुला एक फास्ट फूड कॉर्नर जिसका नाम है साइका फास्ट फूड कॉर्नर अपनी एक अलग पहचान बना रहा हैं, जो अब लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है. लोग इधर-उधर के नुकसानदायक फास्ट फूड छोड़कर साइका फास्ट फूड कॉर्नर पर शाम होते ही आकर बेहतरीन व्यंजकों का स्वाद ले रहे हैं।

05/08/2026

यूपी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को लखनऊ में जनेश्वर मिश्र की जयंती पर एक सभा से बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि अयोध्या सदर सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर पवन पांडे चुनाव लड़ेंगे. ब्राह्मण सभा में अखिलेश यादव ने कहा कि पवन पांडे अयोध्या से इस बार चुनाव जीतने जा रहे हैं. अखिलेश यादव ने यूपी चुनाव 2027 के मद्देनजर पहली बार किसी सीट से किसी उम्मीदवार का सार्वजनिक तौर पर नाम लिया है।

Address

Budaun

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nation Buzz News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Nation Buzz News:

Shortcuts

Share