Badaun Darshan

Badaun Darshan political, Historical, religion, sports,Foody journalist

15/07/2026
09/07/2026

कुछ समय पहले बदायूँ सिटी माल मे बने सफायर नाइट क्लब की वीडियो सोशल मीडिया पर चल रही थी जिसका कुछ लोग विरोध कर रहे थे जिसके चलते सफायर नाइट क्लब के संचालक दीपक नारंग ने की प्रेस वार्ता, और बताया वीडियो का सच

Hihihi
08/07/2026

Hihihi

ये बात तो सही है

01/07/2026

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन आज देश भर में कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में बदायूँ में भी सपा कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह देखने को मिला, जहाँ केक काटकर और वृक्षारोपण का संकल्प लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष की लंबी उम्र की कामना की गई।
​बदायूँ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं और बड़े नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। सपा नेताओं ने केक काटकर अपने नेता को जन्मदिन की बधाई दी और साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए भारी संख्या में वृक्षारोपण करने का संकल्प भी लिया।
​सपा जिलाध्यक्ष बदायूँ आशीष यादव ने कहा ​"आज हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी का जन्मदिन है। हम सब कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि हम मिलकर मेहनत करेंगे और साल 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के लिए उनके जन्मदिन का इससे बड़ा और कोई उपहार नहीं हो सकता।"
​कार्यक्रम के दौरान केवल जश्न ही नहीं मना, बल्कि आने वाले चुनावों को लेकर रणनीति भी तैयार की गई। कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ सपा नेता फखरे अहमद शोबी ने नवनियुक्त सपा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष वैभव उपाध्याय और नरोत्तम सिंह यादव का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए चुनावी तैयारियों में जुटने का मंत्र दिया।
​फखरे अहमद शोबी (सपा नेता) ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई। लेकिन असली काम अब शुरू होता है। मैं सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूँ कि वे अपने-अपने बूथ की वोटर लिस्ट पर गंभीरता से काम करें। हमारा बूथ मजबूत होगा, तभी हम बड़ी जीत हासिल कर पाएंगे। हर कार्यकर्ता को अपने बूथ पर पूरी मेहनत से जुट जाना है।"
अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बदायूँ सपा का यह जोश साफ तौर पर बयां कर रहा है कि कार्यकर्ता अभी से आगामी मिशन 2027 की तैयारियों में पूरी ताकत से जुट गए हैं।

01/07/2026

बड़ी खबर बदायूँ से...

50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध को रोकने का किया प्रयास।पूछताछ से पहले ही बदमाश भागने लगा, पीछा करने पर पुलिस टीम पर की फायरिंग।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से बदमाश गंभीर रूप से घायल हुआ।
मुठभेड़ में एक दरोगा और एक कांस्टेबल भी गोली लगने से घायल हुए।
तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।डॉक्टरों ने 50 हजार के इनामी बदमाश को मृत घोषित कर दिया।
मृतक इस्लामनगर थाना क्षेत्र में मई माह की डकैती की घटनाओं में वांछित चल रहा था।आरोपी पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में एक दर्जन के करीब मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।
#बदायूँ

Address

Nahar Khan Saraye Badaun
Budaun
243601

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Badaun Darshan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share