18/07/2026
**📰 AAT NEWS | 18 जुलाई 2026**
**1.** बुलंदशहर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 574 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। लाभार्थियों को लैपटॉप, आयुष्मान कार्ड, आवास की चाबी और चेक वितरित किए गए।
**2.** शिकारपुर के रज्जू भैया सैनिक स्कूल में अब बालिकाओं को भी प्रवेश मिलेगा।
**3.** इनरव्हील क्लब बुलंदशहर शाइन ने दो मेधावी छात्राओं को साइकिल भेंट कर शिक्षा के प्रति सहयोग का संदेश दिया।
**4.** आहार क्षेत्र के चरोरा और बढ़पुरा गांवों में ट्रांसफार्मर फुंकने से 18 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
**5.** पहासू क्षेत्र में मकान निर्माण के दौरान 14 फीट ऊंचाई से गिरने पर एक राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया।
**6.** समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए बुलंदशहर के एक समाजसेवी को रोटरी इंटरनेशनल के प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया गया।
**7.** औरंगाबाद में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य मेले में सैकड़ों मरीजों की जांच कर दवाएं वितरित की गईं।
**8.** विकास प्राधिकरण ने सील किए गए कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी को शर्तों के साथ अस्थायी राहत देने का निर्णय लिया।
**9.** जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे शिक्षाविद सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
**10.** प्रयागराज में संगम की सैर के दौरान 38 वर्षीय युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई।