Vivak Rajput

Vivak Rajput Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Vivak Rajput, Digital creator, Bulandshahr.

19/09/2026

नोएडा सेक्टर-10 में फर्नीचर कंपनी में लगी आग, मचा हड़कंप
नोएडा। थाना फेस-1 क्षेत्र के सेक्टर-10 स्थित D-162, राज एक्सप्रेस फर्नीचर कंपनी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
फायर विभाग की 3 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है

19/09/2026

बुलंदशहर के नरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश धनेश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है

17/09/2026

गाजियाबाद में अनियंत्रित हुई स्कूली वैन, पेड़ तोड़ते हुए सर्विस रोड पर गिरी

17/09/2026

बुलंदशहर में शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव रानाइच में एक सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां 45 वर्षीय लालाराम की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है

17/09/2026

नासिक में आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान लोगों का अनोखा प्रदर्शन, कुत्ते पकड़कर नगर अधिकारी की टेबल पर छोड़े

17/09/2026

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में संदिग्ध बुखार से 2 सगे मासूम भाइयों की मौत हो गई। दोनों बच्चों की एक साथ मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बच्चे के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है

Address

Bulandshahr

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vivak Rajput posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share