08/09/2026
बुलंदशहर विश्व सनातन हिन्दु फाउंडेशन ने UGC के विवादित प्रावधानों के रोलबैक, आरक्षण में क्रीमी लेयर की समीक्षा और राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय स्वर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
स्याना तहसील के ग्राम रवानी कटीरी में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम लालजी विश्वकर्मा के माध्यम से राष्ट्रपति, भारत सरकार और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को ज्ञापन प्रेषित किया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश चौहान ने कहा कि संगठन की मांग किसी जाति या समुदाय के विरोध में नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के लिए समान न्याय और समान अवसर के पक्ष में है।
#स्याना #बुलंदशहर #विश्वसनातनहिन्दुफाउंडेशन #समानन्याय #आरक्षण #स्वर्णआयोग #ज्ञानेशचौहान