31/08/2026
लखनऊ से स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए KGMU लाया गया। आरोप है कि घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति से कहा गया कि मरीज को स्ट्रेचर पर लेकर आओ तब ही इलाज किया जाएगा, वरना उपचार नहीं होगा।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर कोई घायल व्यक्ति खुद चलकर स्ट्रेचर तक नहीं पहुंच सकता, तो उसे तत्काल मदद कौन देगा?