vande bharat news 24 live

vande bharat news 24 live tehsil syana reporter

04/02/2026

भ्रष्टाचार के खिलाफ कल तीन फरवरी से ऊंचागांव ब्लॉक पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने पर पहुंचे युवा जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य, जिला प्रभारी धर्मवीर उर्फ गुड्डू प्रधान सहित सैकड़ो किसानों ने भाग लिया, आपको बता दे कि एडीओ पंचायत राजेश राघव की तानाशाही , तुगलकशाही, बिना रिश्वत काम ना करना, किसानों और गरीबों से बदतमीजी करना, आदि से कुपित होकर आज दिनांक 4 फरवरी को ब्लॉक परिसर में धरना दिया इससे पहले की किसान इकट्ठा होते ब्लॉक के भ्रष्टाचारी एडीओ पंचायत राजेश राघव सहित सभी अधिकारी भाग खड़े हुए क्योंकि राजेश राघव पर रिश्वत लेकर काम करना बदतमीजी करना आदि शामिल है अगर कोई किसान इसकी बातों का विरोध करता है तो यह क्षेत्र के गुंडा मावलियों से धरना स्थल पर किसानों को गाड़ी से कुचलवाने की कोशिश करता है
धरने के बीच पहुंचे तहसीलदार स्याना और चौकी इंचार्ज ऊंचागांव ने धरने पर पहुंचकर किसानों की समस्याओं को सुना जिसमें किसानों ने मुख्य विकास अधिकारी के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को दिया तथा इनके खिलाफ FIR के लिए एक शिकायती पत्र चौकी इंचार्ज ऊंचागांव को दिया, युवा जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने कहां की यदि तीन दिन के अंदर अंदर एडीओ पंचायत राजेश राघव साहित् सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो भाकियू अराजनैतिक ब्लॉक ऊंचागांव पर एक बड़ा आंदोलन करेगी जिसकी जिम्मेदारी स्वयं शासन व प्रशासन की होगी किसानों के साथ अन्याय बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होगा सभी साथियों ने भ्रष्टाचार मुर्दाबाद के नारे लगाए
प्रदर्शन में उपस्थित किसान:-हीरा शर्मा, सावेज खान, प्रदीप गौड़, आलोक राठी, कुलदीप चौधरी, भगवाना मुकदम, यशपाल चौधरी, धर्मपाल सिंह, बाबा बजरंगबली, नीरज गुर्जर, अमित गुर्जर, संजू राणा, गगन राणा, आदि सैकड़ो लोग शामिल रहे
वन्दे भारत न्यूज़ चैनल से आशीष चौहान तहसील रिपोर्टर

15/01/2026

ब्रेकिंग बुलंदशहर

बुलंदशहर:दिन दहाड़े दो नकाबपोश बदमाशों ने किया सिंहल ज्वैलर्स की दुकान में घुसकर लूट का प्रयास

व्यापारी और लुटेरों में हुई हाथापाई, मोबाइल लूट हथियार छोड़ भागे लुटेरे

एक लुटेरा बदमाश थाने वाली गली में भागता हुआ CCTV कैमरे में हुआ कैद

घटना का खुलासा करने के लिए व्यापारियों ने किया थाने का घेराव

कोतवाली गुलावठी क्षेत्र के कस्बा गुलावठी का मामला

आज 12 जनवरी को एसडीओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया जिसकी अध्यक्षता बाबा उदयवीर सिंह धन्यावली तथा संचालन सानू खान ने...
14/01/2026

आज 12 जनवरी को एसडीओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया जिसकी अध्यक्षता बाबा उदयवीर सिंह धन्यावली तथा संचालन सानू खान ने किया पंचायत का मुद्दा एसडीओ बुगरासी प्रवीण कुमार की गंदी कार्य शैली सनकी मिजाज किसानों को धमकाना आदि से कुपित किसानों ने एसडीओ मुर्दाबाद के नारे लगाए इससे पहले किसान धरने पर बैठते की एसडीओ बुगरासी फरार हो गए किसानों के बार-बार बुलाने पर भी वह मौके पर नहीं आए जिससे किसान उग्र हो गए और बुगरासी की चौकी के बाहर जाम लगाने की धमकी दे डाली धमकी सुनकर आनन फानन में पहुंचे नरसेनाथाना प्रभारी वीरपाल सिंह व बुगरासी चौकी इंचार्ज पुलिस फोर्स के द्वारा धरना स्थल पर पहुंचे लेकिन गुस्साए किसानों ने ससम्मान नरसेना थाना प्रभारी को बंधक बना लिया और बोले कि जब तक कोई उच्च अधिकारी मौके पर आकर किसानों की समस्याओं को नहीं सुनता है तब तक नहीं उठने देंगे किसानों का गुस्सा देखते हुए नर्सेना थाना प्रभारी ने एसडीओ को प्रेस ली बुलाया तथा तहसीलदार स्याना आदि अधिकारियों ने समस्याओं को सुनकर निस्तारण कराया एसडीओ बुगरासी के मुर्दाबाद के नारों से बुगरासी कार्यालय दहल उठा तथा एसडीओ ने किसानों से माफी मांगते हुए कहा कि मेरा स्टाफ मेरी हेल्प नहीं करता जिस कारण किसानों के कार्यों में अनियमित होती है
बब्बर शेर वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी ने कहा कि अगर कोई भी किसान बिजली विभाग से परेशान है तो वह मुझे या शैलेंद्र आर्य आदि को कॉल करके बताएं इनका इलाज हम करेंगे किसी भी किसान का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा
पंचायत मेंउपस्थित:आशु खान मुदस्सिर अंसारी, राजवीर चौहान, वसीम खान ,शाहनवाज खान, चौधरी कुलदीप गुड्डू, अंकुर त्यागी, अराफात नंबरदार ,गुड्डू प्रधान ,यशपाल चौधरी, डेविड त्यागी ,योगेश लोधी ,बिंदु जाटव ,अरविंद शर्मा ,सीटू लोधी ,जीतू लोधी ,निसार मलिक, सानू खान , अराफात अंसारी , सलमान चौधरी ,शादाब अंसारी, बिलाल खान,मुदस्सिर गिरोरा ,प्रदीप गौड़ ,हीरा शर्मा ,योगेंद्र राघव योगी ,अमित गुर्जर , ऋषि पाल चौहान,आदि सैकड़ो से भी ज्यादा लोगों ने भाग लिया
आशीष चौहान रिपोर्टर वन्दे भारत न्यूज़

14/01/2026

Address

Syana
Bulandshahr
203403

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when vande bharat news 24 live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

l="false"> Add listing
  • Login
  • Subscribe

    We will notify you when anything happens in Bulandshahr.