Apni News

Apni News hello friends �

11/02/2026

अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से इंडिया लाया जा रहा: लॉरेंस का भाई बाबा सिद्दीकी और मूसेवाला मर्डर में वांटेड; सलमान के घर फा...
18/11/2025

अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से इंडिया लाया जा रहा: लॉरेंस का भाई बाबा सिद्दीकी और मूसेवाला मर्डर में वांटेड; सलमान के घर फायरिंग का आरोप.....
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई अमेरिका से भारत लाया जा रहा है। अनमोल पर NCP नेता बाबा सिद्दीकी और पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर का आरोप है। अनमोल का नाम एक्टर सलमान खान के घर पर फायरिंग केस में भी सामने आया था।

12 अक्टूबर 2024 को रात साढ़े 9 बजे मुंबई के बांद्रा के खेर वाड़ी सिग्नल पर महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई थी। मर्डर की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी।

इस मामले में उत्तर प्रदेश के बहराइच के रहने वाले हरीश कुमार, कैथल (हरियाणा) के गुरमैल बलजीत सिंह, बहराइच (उत्तर प्रदेश) के धर्मराज कश्यप और पुणे (महाराष्ट्र) के रहने वाले प्रवीण लोनकर को गिरफ्तार किया था।आरोपियों से पूछताछ में जालंधर के रहने वाले जीशान अख्तर का नाम सामने आया था। जब शूटर्स ने सिद्दीकी को गोलियां मारी तो वह मौके पर मौजूद था। जीशान का प्लान था कि अगर बाबा सिद्दीकी शूटर्स की गोलियों से बच गया तो वह उसे गोलियां मारेगा। उस दौरान वह लॉरेंस के भाई अनमोल से फोन पर टच में था।सिद्दीकी के मरने के बाद उसने अनमोल को मौके के फोटो और वीडियो भेजे और कन्फर्म किया कि सिद्दीकी मर गया है। इसके बाद वह फरार हो गया था। वहीं, अनमोल बिश्नोई ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। इसके साथ ही पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला और बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में भी उसका नाम सामने आया है।
#लॉरेंसबिश्नोई

18/11/2025

जयपुर में कुत्ते ने महिला पर हमला किया, VIDEO: झपट्टा मारकर गिराया, दोनों हाथ और पीठ को नोच डाला; सोसाइटी में टहल रही थी...
16/11/2025

जयपुर में कुत्ते ने महिला पर हमला किया, VIDEO: झपट्टा मारकर गिराया, दोनों हाथ और पीठ को नोच डाला; सोसाइटी में टहल रही थी पीड़िता....
जयपुर में पालतू डॉग (कुत्ते) ने महिला पर हमला कर दिया। महिला अपनी सोसाइटी में घूम रही थी। तभी अचानक कुत्ते ने झपट्टा मारकर महिला को गिरा दिया। फिर उसके दोनों हाथों और पीठ पर काट लिया।

महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने उसे कुत्ते से बचाया। परिवार के सदस्य उसे लहूलुहान हालत में नजदीकी प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी।

घटना शनिवार रात 8 बजे की है। पीड़ित महिला ने भांकरोटा थाने में डॉग ऑनर के खिलाफ रिपोर्ट दी है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

अब देखिए, घटना से जुड़ी 4

PHOTOS..

जोधपुर के मेहरानगढ़ दुखांतिका केस की ट्रांसफर याचिका खारिज: SC ने कहा- राजस्थान हाईकोर्ट ही करे मामले का निपटारा; 2008 म...
16/11/2025

जोधपुर के मेहरानगढ़ दुखांतिका केस की ट्रांसफर याचिका खारिज: SC ने कहा- राजस्थान हाईकोर्ट ही करे मामले का निपटारा; 2008 में हुई थी 216 मौतें....
जोधपुर की मेहरानगढ़ दुखांतिका केस में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसफर याचिका खारिज कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर बेंच को ही मामले का निपटारा करने का निर्देश दिया है। जस्टिस एस.वी.एन. भट्टी की पीठ ने याचिकाकर्ता ईश्वर प्रसाद की ओर से पेश ट्रांसफर पिटीशन में यह आदेश पारित किया।याचिकाकर्ता ईश्वर प्रसाद ने राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर बेंच में लंबित मेहरानगढ़ दुखांतिका से संबंधित जनहित याचिका को गुजरात हाईकोर्ट अहमदाबाद में ट्रांसफर करने की मांग की थी। उन्होंने इसके समर्थन में कई आधार प्रस्तुत किए थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने माना कि मामले को राजस्थान हाईकोर्ट से गुजरात हाईकोर्ट में स्थानांतरित करने का कोई भी आधार विचारणीय या स्वीकार्य नहीं है।2008 की घटना, 2011 में जांच रिपोर्ट, अब तक कोई कार्रवाई नहीं कोर्ट के सामने रखे गए तथ्यों के अनुसार, जस्टिस जसराज चोपड़ा की अध्यक्षता में वर्ष 2008 में एक जांच आयोग का गठन किया गया था, जो उसी वर्ष घटित हुई एक घटना की जांच के लिए था। रिकॉर्ड से यह स्पष्ट है कि मई 2011 में आयोग ने अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी थी।

रिट याचिका में मुख्य शिकायत यह है कि प्रतिवादी (राज्य सरकार) ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जांच रिपोर्ट को विधानसभा में पेश नहीं किया है, जो स्पष्ट निष्क्रियता को दर्शाता है।सुप्रीम कोर्ट ने इस पहलू पर विशेष ध्यान देते हुए कहा- यह मामला 2008 की घटना से संबंधित है और जांच रिपोर्ट 2011 में ही सौंपी जा चुकी है, लेकिन अभी तक उस पर कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई है। यह स्थिति न केवल न्याय में देरी को दर्शाती है, बल्कि प्रशासनिक जवाबदेही के सवाल भी उठाती है।

राज्य ने दिया सहयोग का आश्वासन अतिरिक्त महाधिवक्ता शिवमंगल शर्मा ने याचिका ट्रांसफर का विरोध करते हुए निर्देशों के आधार पर कहा- राज्य सरकार न केवल जनहित याचिका बल्कि संबंधित दूसरे मामले के निपटारे में भी हाईकोर्ट को पूर्ण सहयोग देगी। यह आश्वासन कोर्ट के रिकॉर्ड पर दर्ज किया गया है।याचिकाकर्ता ईश्वर प्रसाद ने भी कोर्ट को आश्वासन दिया कि चूंकि वे इस मामले को आगे बढ़ाने में रुचि रखते हैं, इसलिए वे हाईकोर्ट में रिट याचिकाओं के निपटारे में पूर्ण सहयोग करेंगे और उनकी ओर से स्थगन की कोई मांग नहीं होगी।

हाईकोर्ट करे शीघ्र निपटारा दोनों पक्षों के बयानों को ध्यान में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने माना कि ट्रांसफर याचिका को स्वीकार करने की आवश्यकता नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने जोर देकर कहा- राजस्थान हाईकोर्ट इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करेगा। कोर्ट ने यह स्पष्ट किया कि दोनों पक्षों के बयानों को रिकॉर्ड पर रखते समय मामले की मेरिट पर कोई विचार नहीं किया गया है।भगदड़ में गई थी 216 लोगों की जान 30 सितंबर 2008 को नवरात्रि के पहले दिन जोधपुर के ऐतिहासिक मेहरानगढ़ दुर्ग स्थित चामुंडा माता मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ में भगदड़ मच गई, जिसमें 216 लोगों की मौत हो गई थी। यह जोधपुर के इतिहास का सबसे बड़ा दुखद हादसा था।

इस घटना की जांच के लिए तत्कालीन वसुंधरा राजे सरकार ने 2 अक्टूबर 2008 को न्यायमूर्ति जसराज चोपड़ा की अध्यक्षता में एक न्यायिक जांच आयोग का गठन किया, जिसे भगदड़ के कारणों और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के उपायों का पता लगाने का जिम्मा सौंपा गया।आयोग ने ढाई साल तक गहन जांच की। 222 पीड़ित परिवारों और 59 अधिकारियों के बयान दर्ज किए और 11 मई 2011 को तत्कालीन अशोक गहलोत सरकार को 860 पृष्ठों की अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपी, जिस पर करीब 5 करोड़ रुपए खर्च हुए।

हालांकि, 17 साल बीत जाने के बाद भी यह रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है और न ही विधानसभा में पेश की गई है, जिससे मृतकों के परिजन आज तक न्याय और जवाबदेही की प्रतीक्षा कर रहे हैं।....
#वायरल

जम्मू-कश्मीर के नौगाम पुलिस स्टेशन में ब्लास्ट, 9 मौतें:29 घायल; शव के टुकड़े 200 मी दूर जाकर गिरे; जांच के दौरान विस्फो...
15/11/2025

जम्मू-कश्मीर के नौगाम पुलिस स्टेशन में ब्लास्ट, 9 मौतें:
29 घायल; शव के टुकड़े 200 मी दूर जाकर गिरे; जांच के दौरान विस्फोटक फटा था..
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में नौगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार रात करीब 11:22 बजे बड़ा धमाका हुआ। एक तहसीलदार समेत 9 लोगों की मौत हो गई है, बाकी शवों की पहचान होना बाकी है। हालांकि 29 घायलों में ज्यादातर पुलिसकर्मी हैं। इनका 92 आर्मी बेस और SKIMS सौरा हॉस्पिटल में इलाज जारी है।

अधिकारियों के मुताबिक, ब्लास्ट उस समय हुआ जब पुलिस व्हाइट कॉलर आतंकी मॉड्यूल मामले में जब्त विस्फोटक के सैंपल ले रही थी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या पुलिस स्टेशन में पूरा 360 किलो विस्फोटक रखा गया था या फिर कुछ हिस्सा ही लाया गया था।दरअसल यह विस्फोटक हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉ. मुजम्मिल गनई के किराए के घर से जब्त किया गया था। गनई को दिल्ली ब्लास्ट केस में पहले ही अरेस्ट किया जा चुका है।

उधर श्रीनगर ब्लास्ट की आतंकी एंगल से भी जांच हो रही है। सूत्रों के मुताबिक विस्फोटक में धमाका तभी होगा तब उसमें डेटोनेटर और फ्यूज का इस्तेमाल किया जाए या किसी तरह ट्रिगर किया जाए। जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक आतंकी ग्रुप PAFF ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया, लेकिन पुष्टि होना बाकी है।

पुलिस स्टेशन में धमाके से जुड़ी 5 तस्वीरें...

 #नरेशमीना      #प्रमोदजैनभाया
14/11/2025

#नरेशमीना #प्रमोदजैनभाया

अंता उपचुनावकाउंटिंग: पहले नंबर पर निर्दलीय नरेश मीणाः कांग्रेस दूसरे नंबर पर खिसकी, चौथे राउंड के बाद भाजपा कैंडिडेट ती...
14/11/2025

अंता उपचुनाव
काउंटिंग: पहले नंबर पर निर्दलीय नरेश मीणाः कांग्रेस दूसरे नंबर पर खिसकी, चौथे राउंड के बाद भाजपा कैंडिडेट तीसरी पोजिशन पर....
अंता (बारां) विधानसभा उपचुनाव में चार राउंड की काउंटिंग के बाद निर्दलीय नरेश मीणा आगे हो गए हैं। कांग्रेस दूसरी नंबर पर और भाजपा तीसरे नंबर पर है।

नरेश मीणा 152 वोटों से कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया से आगे चल रहे हैं। अब भी 17 राउंड की मतगणना होना बाकी है। अब तक करीब 38 हजार वोटों की गिनती हो चुकी है।

वहीं, जैसे-जैसे काउंटिंग आगे बढ़ रही है मतगणना स्थल के बाहर नरेश मीणा के समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी है। उनका कहना है कि नरेश बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगा।20 राउंड की होगी काउंटिंग

जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया- मतगणना के लिए बॉयज पीजी कॉलेज के सेमिनार हॉल में 14 टेबल लगाई गई हैं। कुल 20 राउंड में गिनती की जाएगी। इस उपचुनाव में कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। अंता विधानसभा में 11 नवंबर को 80.21 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।....
#नरेशमीना #न्यूज

अंता बारां पिछले 4 चुनाव में 2 बार बीजेपी व 2 बार कांग्रेस की जीत .... #नरेशमीना
14/11/2025

अंता बारां पिछले 4 चुनाव में 2 बार बीजेपी व 2 बार कांग्रेस की जीत ....
#नरेशमीना

अंता उपचुनाव काउंटिंगशुरू, बीजेपी प्रत्याशी बोले-मेरी जीत होगी: बैलट बॉक्स खुले, 20 राउंड की होगी मतगणना, दोपहर तक आएगा ...
14/11/2025

अंता उपचुनाव काउंटिंग

शुरू, बीजेपी प्रत्याशी बोले-मेरी जीत होगी: बैलट बॉक्स खुले, 20 राउंड की होगी मतगणना, दोपहर तक आएगा रिजल्ट....
बारां जिले की अंता विधानसभा उपचुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पहले पोस्टल बैलट की गिनती हो रही है। इसके बाद ईवीएम खुलेंगी। दोपहर तक रिजल्ट आ जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया- मतगणना के लिए बॉयज पीजी कॉलेज के सेमिनार हॉल में 14 टेबल लगाई गई हैं। कुल 20 राउंड में गिनती की जाएगी।

इस उपचुनाव में कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा से मोरपाल सुमन और कांग्रेस से प्रमोद जैन भाया प्रत्याशी हैं। निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा के कारण यह उपचुनाव रोचक हो गया है।

Address

Bundi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Apni News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share