Buxar Samvad

Buxar Samvad Page :- Brings to latest news and stories with information for your intellectual integrity.

08/07/2026

भरत तिवारी एनकाउंटर पर का अशोक चौधरी ने कह दी बडी बात | चौधरी के पहुंचते ही मीडिया के लोगों में घेरा
शहीद भारत तिवारी के गांव पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी। भारत तिवारी के पिता से मुलाकात कर न्याय दिलाने का भरोसा दिया और आर्थिक सहयोग भी किया। मंत्री ने साफ कहा कि इस हत्या में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
क्या भारत तिवारी मामले में अब न्याय की प्रक्रिया और तेज होगी? अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
#भारत_तिवारी

06/07/2026

भरत तिवारी मामले में नया मोड़ | CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन | अब होगी बड़ी कार्रवाई?

06/07/2026

शहीद भारत तिवारी के गांव पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी। भारत तिवारी के पिता से मुलाकात कर न्याय दिलाने का भरोसा दिया और आर्थिक सहयोग भी किया। मंत्री ने साफ कहा कि इस हत्या में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
क्या भारत तिवारी मामले में अब न्याय की प्रक्रिया और तेज होगी? अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
#भारत_तिवारी

03/07/2026

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि भरत तिवारी ने पिस्टल फेंक दी थी, तो उसकी मां के सामने पांच-पांच गोलियां मारना आखिर कैसे जायज ठहराया जा सकता है?
मुकेश साहनी ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि सच्चाई सामने आनी चाहिए और यदि कहीं कोई चूक हुई है तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर बिहार की राजनीति लगातार गर्म है और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

03/07/2026

मुजफ्फरपुर से वायरल वीडियो पर बवाल!

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक कथित तौर पर हथियार के साथ भड़काऊ बयान देता दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा युवक मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सभापुर गांव का निवासी विवेक सिंह राजपूत है। हालांकि, इस दावे और वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर एसएसपी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए साइबर सेल को जांच के निर्देश दिए हैं। अब जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी।

अपील: सोशल मीडिया पर किसी भी वीडियो को बिना सत्यापन के साझा न करें। हथियारों का प्रदर्शन, भड़काऊ बयानबाजी और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सामग्री का न तो समर्थन करें और न ही उसे बढ़ावा दें।

02/07/2026

"सांप काटने पर झाड़-फूंक नहीं, इलाज जरूरी है!"
बक्सर के एनिमल सेवर और स्नेक रेस्क्यूअर हरिओम चौबे ने लोगों से अपील की है कि सांप काटने की स्थिति में अंधविश्वास और झाड़-फूंक के चक्कर में बिल्कुल न पड़ें। समय पर अस्पताल पहुंचना ही किसी की जान बचा सकता है।
इस वीडियो में जानिए—सांप काटने पर क्या करें, क्या न करें, और कैसे एक महिला की जान समय रहते अस्पताल पहुंचने से बच गई।
👉 यह वीडियो जरूर देखें और शेयर करें, क्योंकि आपकी एक शेयर किसी की जिंदगी बचा सकती है।
Awareness SaveLife HealthTips StopSuperstition BuxarNews ViralVideo

02/07/2026

🚩 ऐतिहासिक फैसला, बक्सर की आस्था को मिला सम्मान!
बिहार सरकार ने भगवान वामन मंदिर को जेल परिसर से अलग करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मंदिर के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए 1 एकड़ 90 डिसमिल भूमि को अलग किया जाएगा। वर्षों से उठ रही जनभावनाओं और मांगों के बीच इस फैसले को बक्सर की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
इस निर्णय पर बक्सर के जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने खुशी जाहिर की है। आखिर भगवान वामन मंदिर को लेकर सदर विधायक आनंद मिश्रा की पहली प्रतिक्रिया क्या है, सुनिए इस वीडियो में।
🚩 जय श्री वामन भगवान।
#वामनमंदिर #बक्सर #सम्राटचौधरी #बिहारसरकार #आनंदमिश्रा #बिहार #सनातन

02/07/2026

बिलौटी में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की गूंज अब राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुकी है। रोज कोई न कोई नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि भरत तिवारी के गांव पहुंच रहा है। इस मामले को लेकर सियासत भी चरम पर है।
इसी बीच, 5 तारीख को जगदीशपुर में कुशवाहा महासभा के आह्वान पर बहुजन महासम्मेलन बुलाए जाने की चर्चा है।
डुमरांव विधानसभा के पूर्व विधायक अजीत कुशवाहा ने मीडिया से बातचीत में इस एनकाउंटर को कथित तौर पर फर्जी बताते हुए कहा कि पुलिस ने अपना "ईगो सैटिस्फाई" करने के लिए भरत तिवारी की हत्या की है। उन्होंने इसे एनकाउंटर नहीं, बल्कि "कोल्ड ब्लड मर्डर" बताया।
अब सबकी निगाहें जांच और न्यायिक प्रक्रिया पर टिकी हैं। आखिर भरत तिवारी मामले में सच क्या है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।

Address

Virkuwar Singh Colony
Buxar
802102

Telephone

+919466468166

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Buxar Samvad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Buxar Samvad:

Shortcuts

Share