The Bharat

The Bharat यहाँ केवल न्यूज़ नहीं बल्कि ब्लॉकबस्टर न्यूज मिलेगा। चुकी हम उनकी धोती खोलते है जो औरों को पजामा समझ रखे है।।।
(1)

About The Bharat News: यह सर्वश्रेष्ठ हाइपरलोकल ( https://thebharatnews.net/ ) वेबसाइटों में से एक है. The Bharat News सोशल मीडिया पर दिखाई जाने वाली निष्पक्ष तथा विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ चैनल है. यहाँ आप Today’s news, लेटेस्ट न्यूज़ (latest news), ब्रेकिंग न्यूज़ (Breaking News), हिंदी समाचार , पॉलिटिक्स, बिजनेस, स्पोर्ट्स, तथा मनोरंजन से जुड़ी ताज़ा ख़बरें देख सकते हैं.

द भारत की स्थापना तथा इसकी म

ुख्य वजह

The Bharat News: इसकी स्थापना 2019 में की गई थी. इस सोच के साथ की हम उन खबरों को प्राथमिकता देंगे जो आम तौर पर सामाजिक सरोकार से जुडी खबरे जो किसी कारण बस आम लोगो तक नहीं पहुँच पाती हैं.


हमारा उद्देश्य “पक्ष या विपक्ष नहीं बल्कि “निष्पक्ष” रुप से तथ्यों को लिखना तथा अपने पाठकों तक सही व सत्य खबर पहुंचाना है. मीडिया को हृदय की गहराइयों से निष्पक्ष बनाए रखने एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में “द भारत” एक प्रयास है.

ये भी पढ़ें: याहा आप हमसे सीधा संपर्क कर सकते हैं. The Bharat News: पर मुख्य रूप से व्यवसाय, राजनीति, खेल कूद, खेति किसानी, मनोरजन, देश विदेश, से जुडी आपकी चिंता के सभी उपलब्ध विषयों से वास्तविक समय पर समाचार प्रदान करते हैं. The Bharat News कभी भी उन खबरों को प्रकाशित नहीं करता है जिससे हमारे पाठक कभी असहज महसुस करें. साथ ही हिंसा, उन्मादी या देश की अंतरिम सुरक्षा से जुडी खबरों को हम कभी प्राथमिकता नहीं देते है.

मुख्य कार्यालय

हमारा सतत प्रयास रहता है की किसी भी खबर को प्रकशित करने से पहले उसकी पुष्टि अथवा जाँच कर लें. यदि किसी कारण बस किसी खबर की पुष्टि नहीं हो पाती है तो हम उसे केवल एक सूचनात्मक खबर की तरह प्रकाशित करते है. जिन्हें त्वरित ही पुष्टि के बाद पुनः सम्पादित कर दिया जाता है. The Bharat News का मुख्य कार्यालय अपभ्रंस नाम बुद्धसर और वर्तमान नाम बक्सर में स्थित हैं.

गयाजी कॉलेज में 'खेलो इंडिया' के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर स्थानीय सांसद सह केंद्रीय...
28/08/2026

गयाजी कॉलेज में 'खेलो इंडिया' के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी शामिल हुए। इस दौरान नेपाल बाढ़ को लेकर उन्होंने बड़ा बयान दिया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर चीन चाहता तो तिब्बत में बाढ़ के पानी को रोक सकता था। ऐसा करने से बाढ़ की स्थिति नहीं बनती। बिहार को भी संभावित संकट का सामना नहीं करना पड़ता। नेपाल में बाढ़ से हजारों लोगों की जान गई है। बड़ी संख्या में मकान और प्रॉपर्टी तबाह हुई है।

नेपाल से छोड़ा गया पानी बिहार की ओर आ रहा है, जिससे राज्य के कई इलाकों में संकट की आशंका है। हालांकि बिहार में अभी वैसी स्थिति नहीं आई है, जिसकी आशंका जताई जा रही है। सरकार पूरी तरह सतर्क है और लोगों को बचाने के प्रयास जारी हैं। जब चीन तिब्बत को अपना हिस्सा बताता है, तो वहां बाढ़ को रोकने की व्यवस्था क्यों नहीं की गई।

समस्तीपुर के रोसड़ा अनुमंडल की DCLR कंचन कुमारी झा को निगरानी की टीम ने 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। सूत्...
28/08/2026

समस्तीपुर के रोसड़ा अनुमंडल की DCLR कंचन कुमारी झा को निगरानी की टीम ने 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। सूत्रों की माने तो टीम ने उनके घर से 13 लाख कैश भी जब्त किए हैं।

कंचन ने विभूतिपुर के रहने वाले मनोज कुमार महतो से जमीन विवाद से जुड़े केस को सुझलाने के एवज में 2 लाख कैश और वॉशिंग मशीन की डिमांड की थी। आज सुबह निगरानी की टीम मनोज कुमार के साथ कंचन के घर पहुंची। फिल्मी स्टाइल में टीम ने DCLR को 2 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। कंचन झा पिछले डेढ़ साल से रोसड़ा में पोस्टेड हैं। वो मधुबनी जिले की रहने वाली हैं।

नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बनी एक और झील फट गई है। यह झील चोचेन नदी और पुरेपु सांगपो नदी के संगम के पास बनी थी। चीन ने इसक...
28/08/2026

नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बनी एक और झील फट गई है। यह झील चोचेन नदी और पुरेपु सांगपो नदी के संगम के पास बनी थी। चीन ने इसके फटने की आशंका एक दिन पहले ही जताई थी।

झील फटने के बाद पानी का स्तर बढ़ने लगा है। खतरे की वजह से के रसुवा जिले में रेस्क्यू ऑपरेशन 90 मिनट के लिए रोक दिया गया है। भोटेकोशी, त्रिशूली और नारायणी नदी के पास के कई गांव खाली कराए जा रहे हैं। लोगों और सुरक्षाकर्मियों को तुरंत सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा गया है।

इस बीच चीन ने भी तिब्बत में राहत और बचाव अभियान रोक दिया है और लेवल-4 अलर्ट जारी किया है। दोबारा बाढ़ आने के खतरे को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

बाढ़ और भूस्खलन से दोनों देशों में अब तक 478 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1,500 से ज्यादा लोग लापता हैं। इनमें करीब 290 भारतीय भी शामिल हैं।

बक्सर से भागलपुर के बीच बिहार का अब तक का सबसे लंबा 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है। 336 km लंबे इस एक्सप्रे...
25/08/2026

बक्सर से भागलपुर के बीच बिहार का अब तक का सबसे लंबा 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है। 336 km लंबे इस एक्सप्रेसवे से बक्सर से भागलपुर जाने में 4 से 5 घंटे लगेंगे। अभी करीब 8 घंटे लगते हैं। इससे 13 जिलों की 4 करोड़ आबादी को लाइफलाइन मिलेगी।

सम्राट सरकार ने 3700 करोड़ रुपए अनुमानित लागत वाले इस एक्सप्रेसवे के निर्माण को मंजूरी दी है। PPP मोड में बनने वाली इस सड़क पर चलने के लिए टोल टैक्स देना होगा।

बक्सर में यह उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। इससे दिल्ली और लखनऊ से आने वाले वाहन बिना पटना के ट्रैफिक में फंसे सीधे बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्यों की ओर जा सकेंगे।

बक्सर-भागलपुर ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेसवे पर एक्सेस कंट्रोल रहेगा। ग्रीनफिल्ड का मतलब है कि यह बिल्कुल नए रास्ते से बनेगा।

वाहनों के आने-जाने के लिए पूरी लंबाई में केवल 10 एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स होंगे। यहीं से वाहनों की आवाजाही होगी।

इसे मोकामा-मिर्जाचौकी एनएच-33 ग्रीनफिल्ड फोरलेन, सुल्तानगंज-अगुवानी फोरलेन अप्रोच रोड, मुंगेर-सबौर गंगा पथ और एनएच-80 से जोड़ने की योजना है।

इस एक्सप्रेसवे पर गांव, बाजार या स्थानीय सड़कों से सीधे प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। अलग-अलग स्थानों पर इंटरचेंज, फ्लाईओवर और अंडरपास से कनेक्टिविटी होगी।

सड़क पर चौराहे, ट्रैफिक सिग्नल और रेलवे क्रॉसिंग नहीं होंगे। केवल तय इंटरचेंज से चढ़ना और उतरना होगा।

बीच में कट या यू-टर्न नहीं होंगे। सर्विस रोड अगल से बनेगी। एक्सप्रेसवे पर कारें अधिकतम 120 km/h की रफ्तार से दौड़ सकेंगी।

सोन, पुनपुन, फल्गु और किऊल जैसी बड़ी नदियों को पार करने के लिए इस पर भव्य पुलों और एलिवेटेड स्ट्रक्चर का निर्माण होगा।

उत्तर प्रदेश की रहने वाली युवती ने एक बार फिर खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं...
25/08/2026

उत्तर प्रदेश की रहने वाली युवती ने एक बार फिर खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने खान सर से अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

पटना में पीड़िता ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उसने खान सर पर अपनी महिला दोस्त के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया। युवती ने कहा-

मैं इस बारे में 2017 से जानती हूं। खान सर पटना में रहने वाली मेरी दोस्त के कमरे पर आते थे और वहां घंटों रहते थे। जब मैंने इसका विरोध किया तो खान सर ने मुझे पुलिस केस में फंसाने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी भी दी

बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास तक मार्च निकाल रहे स्टूडेंट्स की पुलिस के साथ डाक ब...
25/08/2026

बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास तक मार्च निकाल रहे स्टूडेंट्स की पुलिस के साथ डाक बंगला चौराहे पर झड़प हुई.

इस दौरान पुलिस ने स्टूडेंट्स पर वॉटर कैनन का भी इस्तेमाल किया.

पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा है कि हालात काबू में हैं और कुछ लोगों ने हिंसा भड़काने की कोशिश की थी जिसे रोक दिया गया.

बिहार की राजधानी पटना के गर्दनीबाग इलाक़े में बीते एक हफ़्ते से एक दर्जन से अधिक अलग-अलग समूह विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे.

इन प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स की अलग-अलग मांगें हैं. इन मांगों में अनियमितताओं को लेकर बिहार पब्लिक सर्विस कमिशन (बीपीएससी) की 70वीं परीक्षा को रद्द करना, बीपीएससी-टीआरई 4 की पारदर्शी सिंगल-टीयर परीक्षा कराना, बिहार स्टाफ़ सिलेक्शन कमिशन (बीएसएससी) की परीक्षाएं कराना शामिल है.

साथ ही स्टूडेंट्स की मांग है कि सरकारी नौकरियों और शिक्षकों की नियुक्तियों में 100 फ़ीसदी डोमिसाइल आधारित भर्ती हो.

तस्वीरें: शाहनवाज़ अहमद/

पटना में सोमवार को भोजपुरी स्टार और सियासत के दिग्गजों का जमावड़ा लगा। पावर स्टार पवन सिंह, जुबली स्टार निरुहुआ, एक्ट्रे...
25/08/2026

पटना में सोमवार को भोजपुरी स्टार और सियासत के दिग्गजों का जमावड़ा लगा। पावर स्टार पवन सिंह, जुबली स्टार निरुहुआ, एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी समेत सीएम सम्राट चौधरी, लालू यादव, तेज प्रताप यादव ज्ञान भवन पहुंचे।

मौका था रियालिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले का। इस दौरान तेज प्रताप यादव ने पवन सिंह को लफुआ कहा। उन्होंने कहा, अभी शराब का टेस्ट होगा तो वह पकड़ा जाएंगे। अभी सत्ता में है तो सत्ता भोग रहे हैं। मेरे ही काम से ये रियलिटी शो हिट है।

काजल राघवानी को लेकर उन्होंने कहा, अभी मेरा डाइवोर्स का केस चल रहा है। इस पर कुछ नहीं कहूंगा। उधर काजल राघवानी ने तेज प्रताप को अपना बहुत अच्छा दोस्त बताया है।

सीएम सम्राट चौधरी के उनके आने से पहले निकल जाने पर तेज प्रताप ने कहा, उनको पता चला होगा कि मैं आ रहा हूं, तो पहले ही उठकर यहां से निकल लिए।

हाथी चले बाजार तो कुत्ते भौंके हजार। IAS अधिकारी और बिहार लोक सेवा आयोग के एग्जाम कंट्रोलर रहे राजेश कुमार सिंह ने यह कह...
25/08/2026

हाथी चले बाजार तो कुत्ते भौंके हजार। IAS अधिकारी और बिहार लोक सेवा आयोग के एग्जाम कंट्रोलर रहे राजेश कुमार सिंह ने यह कहावत सोमवार दोपहर को पटना के गर्दनीबाग में धरना-प्रदर्शन कर रहे छात्रों को लेकर कही।

मामले ने तूल पकड़ा तो उन्हें माफी मांगनी पड़ी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने निर्देश पर राजेश को विवादित बोल के 5 घंटे बाद सस्पेंड कर दिया गया।

बिहार की सियासी गलियारे में नीतीश विरासत की जंग इन दिनों खास चर्चा का केंद्र बना हुआ है। सवाल तो इस सिलसिले में कई खड़े ...
25/08/2026

बिहार की सियासी गलियारे में नीतीश विरासत की जंग इन दिनों खास चर्चा का केंद्र बना हुआ है। सवाल तो इस सिलसिले में कई खड़े किए जा रहे हैं, मगर जो सवाल राजनीतिक गलियारों में खास तव्वजो पा रहा है, वो ये कि क्या मोदी-शाह का कहीं गेम प्लान तो नहीं नीतीश विरासत की जंग! ये इसलिए कि नीतीश की विरासत की जंग की शुरुआत राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से ही शुरू कर दी। चलिए जानते हैं कि विरासत की जंग बहस के केंद्र में क्यों मोदी और अमित शाह की जोड़ी चर्चा में है।

उपेंद्र कुशवाहा की हर बात में मोदी शाह की 'हां'

बीजेपी के मुख्य रणनीतिकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के काफी करीबी उपेंद्र कुशवाहा कुछ खास मौके पर प्रिविलेज पाते रहे हैं। जब राजनीतिक गलियारों में उनके संभावनाओं को ना कहा जाता रहा हो, वो सफल होते दिखे। वो चाहे लोकसभा 2024 हो या बिहार विधानसभा चुनाव 2025। राष्ट्रीय लोक मोर्चा को अपेक्षानुकूल अनुमान से ज्यादा हिस्सेदारी मिलती रही है। इसे लेकर अन्य साथी दलों के साथ-साथ भाजपा के भीतर भी काफी कानाफूसी हुई। कई को टिकट से बेदखल होना पड़ा। मगर, ये सब होता रहा और उपेंद्र कुशवाहा को जो कुछ पाना था पाते रहे।

तहलका तो तब मचा

लेकिन, तहलका तो तब मचा जब विधानसभा में सम्मानजनक हिस्सेदारी मिलने के बावजूद उपेंद्र कुशवाहा अपने पुत्र दीपक प्रकाश को मंत्री बनाने में सफल रहे। वो भी तब, जब दीपक प्रकाश किसी भी सदन के सदस्य नहीं थे। आलोचना के दायरे में तब बीजेपी नेतृत्व तो आया ही उपेंद्र कुशवाहा को पार्टी के भीतर भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लगा की पार्टी टूट जाएगी। हुआ वही जो बीजेपी नेतृत्व चाहता था, दीपक प्रकाश मंत्री बने रहे।

उपेंद्र कुशवाहा राज्यसभा भी गए

उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र दीपक प्रकाश जब मंत्री बने रहे तो राजनीतिक गलियारों में ये चर्चा विशेष होने लगी कि उपेंद्र कुशवाहा राज्यसभा नहीं जाने के शर्त पर आपने पुत्र को मंत्री बनाया होगा। लेकिन जब बिहार कोटे से पांच रिक्त हुए राज्यसभा सीटों पर उम्मीदवार भेजनी की बात हुई, तब उम्मीदवार के तौर पर राजनीतिक गलियारों में उपेंद्र कुशवाहा की चर्चा न के बराबर ही होती रही। लेकिन, जब राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हुई तो उपेंद्र कुशवाहा को चौथे उम्मीदवार की जगह स्थापित थे। बीजेपी ने मेहरबानी की हद ये दिखा दी कि पांचवें उम्मीदवार के रूप में बीजेपी ने अपने उम्मीदवार शिवेश राम की लड़ाई को जोखिम डाल दिया।

विरासत की जंग में भाजपा क्यों?

सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर मोदी और शाह की जोड़ी विरासत की जंग में अपना हाथ क्यों होम करेंगे? भाजपा के भीतर खाने की माने तो बीजेपी अब नहीं चाहती है कि अब कोई नीतीश कुमार की तरह कद्दावर नेता हो, जो बीजेपी की मजबूरी बन जाए। इस वजह से पावर बैलेंस के गेम में विरासत की जंग शुरू हुई है। ये काम उपेंद्र कुशवाहा से बेहतर कौन कर सकता है? कुशवाहा की राजनीति का अखंड पाठ सम्राट चौधरी के भरोसे ही क्यों? इसलिए भी ये जंग कि नीतीश कुमार की विरासत का हकदार कौन? सम्राट चौधरी, उपेंद्र कुशवाहा या कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत!

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) व झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की कई परीक्षाओं में स्वयं सफल होने वाला, अपने रिश्...
22/08/2026

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) व झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की कई परीक्षाओं में स्वयं सफल होने वाला, अपने रिश्तेदारों व कई अभ्यर्थियों को सफल कराने वाला मास्टरमाइंड अभय कुमार तिवारी उर्फ मनोज कुमार तिवारी सीआईडी की रिमांड पर है।

सीआईडी ने अभय कुमार तिवारी, उसकी पत्नी सुषमा कुमारी व भाई अक्षय तिवारी को शनिवार को तीन दिनों की रिमांड पर लिया है। तीनों से जेएसएससी की सीजीएल परीक्षा में अनियमितता मामले में पूछताछ की जा रही है।

अभय तिवारी जेपीएससी की परीक्षा संचालित कराने वाली एजेंसी मेसर्स टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) का मार्केटिंग मैनेजर है।

उसकी गिरफ्तारी जेपीएससी मेधा घोटाला मामले में जांच के क्रम में गोड्डा के पोड़ेयाहाट से हुई थी, जहां व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर कार्यरत था।

वहीं, उसकी पत्नी सुषमा कुमारी व भाई अक्षय कुमार तिवारी की गिरफ्तारी जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले में हुई थी।

इस मामले में एक जनवरी 2025 को सीआईडी थाना कांड संख्या 01/2025 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले की जांच के लिए एसटीएफ के आईजी अनूप बिरथरे के नेतृत्व में 17 सदस्यीय एसआइटी को लगाया गया है, जिसने अब तक 37 से अधिक संदिग्धों, आरोपितों का बयान ले लिया है।

आरोपितों, संदिग्धों के बयान में मिले तथ्यों के आधार पर अब इन तीनों ही आरोपितों से एसआईटी पूछताछ करेगी।

पांच दिनों की पूछताछ के बाद वापस जेल भेजे गए तीनों अभ्यर्थी

सीआईडी ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं प्रतियोगिता परीक्षा में अनुचित माध्यम से सफल तीन अभ्यर्थियों को पांच दिनों की रिमांड पर पूछताछ के बाद शनिवार को वापस न्यायिक हिरासत में रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में भेज दिया है।

इन अभ्यर्थियों में उमाकांत उरांव, मनोज कुमार व रोशन केरकेट्टा शामिल हैं। उमाकांत उरांव मूल रूप से लोहरदगा के जुरियो स्थित कार्तिक नगर का निवासी है और वर्तमान में रांची के बरियातू स्थित डीआईजी ग्राउंड सरहुल नगर के पास रहता था, जहां से सीआईडी ने उसे गिरफ्तार किया था।

यह अभ्यर्थी के साथ-साथ एजेंट की भूमिका में भी था। वहीं, रोशन केरकेट्टा रांची के नगड़ी स्थित हलहु का निवासी है और वर्तमान में वह रांची के ही सदर थाना क्षेत्र के कोकर हैदर गली, रोड नंबर नौ में रहता था।

गिरफ्तार मनोज कुमार रांची के ही धुर्वा के सेक्टर-3 स्थित क्वार्टर नंबर एएन-206 का निवासी है। सीआइडी ने इन्हें 18 अगस्त को रिमांड पर लिया था और उस दिन से ही इनसे पूछताछ चल रही थी।

सीआईडी ने इनसे परीक्षाओं में सेटिंग कराने वाले सिंडिकेट के बारे में जानकारी जुटाई है। सिंडिकेट में कौन-कौन से दलाल सक्रिय थे और किसने कौन सी भूमिका निभाई है।

Address

Patna
Buxar
802116

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Bharat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to The Bharat:

Shortcuts

Share