26/08/2026
वीर कुंवर सिंह सेतु पर शराब तस्करी: कार्रवाई के बीच उठे कई सवाल
बक्सर। वीर कुंवर सिंह सेतु पर शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई का एक वीडियो सामने आया है, जिसे कई न्यूज चैनलों पर प्रसारित किया गया। बताया जा रहा है कि पकड़े गए वाहन में शराब लदी थी। शराब बरामदगी को निश्चित रूप से पुलिस की कार्रवाई के रूप में देखा जा सकता है।
हालांकि, वीडियो में वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसमें सवार व्यक्ति के पुलिस की मौजूदगी में मौके से फरार होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
वीडियो में कई पुलिसकर्मी और पुलिस वाहन मौके पर नजर आ रहे हैं। ऐसे में आरोपी आखिर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद कैसे भाग निकला? यदि मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद था, तो आरोपी को पकड़ने में चूक कैसे हुई?
शराब की बरामदगी एक सकारात्मक कार्रवाई है, लेकिन आरोपी का मौके से फरार हो जाना पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
अब सवाल यह है कि क्या इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर जिम्मेदारी तय की जाएगी? शराब तस्करी पर कार्रवाई के साथ-साथ आरोपी के फरार होने की वजह का जवाब भी प्रशासन को देना चाहिए।
ीर