Buxar social

Buxar social Buxar is a city in the state of Bihar in the eastern part of India bordering eastern Uttar Pradesh. It is the headquarters of Buxar District.
(2)

The Battle of Buxar and Battle of Chausa were fought in the vicinity.Buxar Railway Station lies on Patna–Mughal

•  #बक्सर  #स्टेशन से करीबन रोज 10  #लाख की  #आय • बक्सर को मिली  #टॉप 6 में जगह
24/03/2026

• #बक्सर #स्टेशन से करीबन रोज 10 #लाख की #आय
• बक्सर को मिली #टॉप 6 में जगह


21/03/2026

धीरेंद्र शास्त्री जी आ रहे हैं बक्सर 🙏💫🌎😊


बक्सर में जन सुराज की संगठन बैठक में पहुंचे प्रशांत किशोर।बैठक में संगठन को मजबूत करने को लेकर हुई चर्चा।मौके पर पूर्व व...
16/03/2026

बक्सर में जन सुराज की संगठन बैठक में पहुंचे प्रशांत किशोर।
बैठक में संगठन को मजबूत करने को लेकर हुई चर्चा।
मौके पर पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, तथागत हर्षवर्धन जी एवं बजरंगी मिश्रा जी भी उपस्थित रहे।



Shrikant Pathak Ex-Mla Buxar Tathagat Harsh Vardhan Bajrangi Mishra

16/03/2026

बक्सर में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की प्रेस वार्ता।
संगठन बैठक और बिहार की वर्तमान राजनीति पर रखी अपनी बात।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, तथागत हर्षवर्धन जी तथा बजरंगी मिश्रा जी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

25/02/2026

बिहार के बक्सर जिले में एक व्यक्ति ने जयमाला समारोह के दौरान एक दुल्हन को गोली मार दी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुल्हन आरती की शादी कहीं और तय हुई थी, जिसे आरोपी दीनबंधु बर्दाश्त नहीं कर पाया। आरोपी के खिलाफ प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। इस घटना में घायल दुल्हन का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश है।.. 😱💥👀😨💔😢👮‍♂️🚔

बक्सर स्टेशन पर अनारक्षित टिकटों के लिए यात्रियों को अब लंबी कतारों में नहीं लगना होगा। रेलवे ने ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग म...
24/02/2026

बक्सर स्टेशन पर अनारक्षित टिकटों के लिए यात्रियों को अब लंबी कतारों में नहीं लगना होगा। रेलवे ने ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) के संचालन के लिए 3 समन्वयकों की नियुक्ति की है। ये वेंडर यात्रियों को मशीन से जल्दी टिकट दिलाने में मदद करेंगे, जिससे ट्रेन छूटने का डर खत्म होगा।
🚂💨👍🎉😊

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बक्सर रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प,  अंतिम मंजूरी के लिए भेजी गई 130 करोड़ की DPRबिहार । ...
16/02/2026

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बक्सर रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, अंतिम मंजूरी के लिए भेजी गई 130 करोड़ की DPR

बिहार । #बक्सर #रेलवे स्टेशन के व्यापक आधुनिकीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत करीब 130 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) रेलवे बोर्ड को अंतिम स्वीकृति के लिए भेज दी गई है। मंजूरी मिलते ही स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस ‘सिटी सेंटर’ के रूप में विकसित किया जाएगा।

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक लुक :

प्रस्तावित योजना के अनुसार स्टेशन भवन को आकर्षक और अत्याधुनिक स्वरूप दिया जाएगा, जो #एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं और डिजाइन से युक्त होगा। स्टेशन की नई डिजाइन में स्थानीय सांस्कृतिक विरासत की झलक भी शामिल की जाएगी, ताकि बक्सर की क्षेत्रीय पहचान बरकरार रहे।

स्टेशन परिसर में सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार, प्लेटफॉर्म का चौड़ीकरण और वर्ल्ड-क्लास वेटिंग हॉल का निर्माण किया जाएगा। फुट ओवरब्रिज को पहले से अधिक चौड़ा और सुरक्षित बनाया जाएगा, जिससे यात्रियों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

हाईटेक सुरक्षा और बेहतर प्रबंधन :

पूरे स्टेशन परिसर में #सीसीटीवी आधारित निगरानी व्यवस्था स्थापित की जाएगी। साथ ही एक अत्याधुनिक कंट्रोल रूम का निर्माण होगा, जहां से सुरक्षा और संचालन की मॉनिटरिंग रियल टाइम में की जाएगी। इससे यात्रियों की सुरक्षा और व्यवस्थापन दोनों को मजबूती मिलेगी।

जाम से राहत और #पार्किंग की सुविधा :

परियोजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि स्टेशन के आसपास पर्याप्त रेलवे भूमि उपलब्ध है। दक्षिण दिशा में इटाढ़ी रेलवे गुमटी से लेकर पांडेयपट्टी तक विस्तृत क्षेत्र होने के कारण बड़े स्तर पर #विकास संभव है।

योजना के तहत दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए विशाल पार्किंग बनाई जाएगी। साथ ही बेहतर एंट्री और एग्जिट प्वाइंट विकसित किए जाएंगे तथा सर्कुलेटिंग एरिया का वैज्ञानिक तरीके से विस्तार किया जाएगा। इससे स्टेशन के बाहर लगने वाले जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

व्यावसायिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा :

खाली पड़ी रेलवे भूमि पर भविष्य में फूड कोर्ट, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और बजट #होटल विकसित किए जाने की संभावना है। इससे रेलवे के राजस्व में वृद्धि होगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

#पर्यटन और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार :

बक्सर #धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर है। #श्रीराम सर्किट से जुड़े इस क्षेत्र को #विश्वामित्र की नगरी के रूप में भी जाना जाता है।

10/02/2026

Aastha singh full video....


 #शाही अंदाज में सम्पन्न हुआ  #भाजपा नेता  #प्रदीपराय के छोटे पुत्र का  #विवाह, सियासी  #दिग्गजों का लगा जमावड़ापटना |  ...
10/02/2026

#शाही अंदाज में सम्पन्न हुआ #भाजपा नेता #प्रदीपराय के छोटे पुत्र का #विवाह,

सियासी #दिग्गजों का लगा जमावड़ा

पटना | #राजधानी #पटना के #मौर्य होटल में रविवार को #बक्सर के चर्चित भाजपा नेता प्रदीप राय के छोटे पुत्र #इंजीनियर अंकुर के विवाह समारोह का #भव्य आयोजन किया गया। इस शाही समारोह में राजनीति, प्रशासन और न्यायिक जगत की कई नामचीन हस्तियों की मौजूदगी ने इसे खास बना दिया।

समारोह में #बिहार के #राज्यपाल आरिफ #मोहम्मद #खान की उपस्थिति विशेष #चर्चा का केंद्र रही। शाम करीब #सात बजे वर-वधू अंकुर एवं सुविज्ञा #जयमाल #स्टेज पर पहुंचे, जिसके बाद अतिथियों के आने का सिलसिला शुरू हुआ। राज्यपाल ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया और #परिवार के #बच्चों के साथ आत्मीयता से समय बिताया।

विवाह समारोह में केंद्रीय गृह #राज्य मंत्री नित्यानंद राय, पूर्व केंद्रीय #मंत्री अश्विनी चौबे, पूर्व #डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप #मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, मंत्री विजय चौधरी, #जदयू के #राष्ट्रीय #अध्यक्ष संजय झा, #सांसद राधा मोहन सिंह, #विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह समेत कई कैबिनेट मंत्री, #सांसद, #विधायक और राजनीतिक दिग्गज शामिल हुए।

इसके अलावा मंत्री रामकृपाल यादव, अशोक चौधरी, दीपक प्रकाश, #खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, विभिन्न जिलों के विधायक, #एमएलसी, #न्यायिक व #प्रशासनिक #अधिकारी तथा प्रमुख व्यवसायी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

भव्य सजावट, शालीन आतिथ्य और विशिष्ट #अतिथियों की मौजूदगी के कारण यह #विवाह समारोह राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बना रहा।

🚨 लापता सूचना / मदद की अपील 🚨नाम: रेशमा देवीउम्र: 84 वर्षपता:चरित्रवन श्मशान मोड़, कलावती कॉम्प्लेक्स के सामने, वार्ड नं...
07/02/2026

🚨 लापता सूचना / मदद की अपील 🚨
नाम: रेशमा देवी
उम्र: 84 वर्ष
पता:
चरित्रवन श्मशान मोड़, कलावती कॉम्प्लेक्स के सामने, वार्ड नंबर 6, लापता होने की तिथि व समय:
दिनांक 01/02/2026, शाम करीब 4 बजे घर से निकली थीं, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी अब तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है।
🙏 आप सभी से विनम्र अनुरोध है 🙏
यदि रेशमा देवी कहीं भी दिखाई दें या उनके बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें।
📞 संपर्क नंबर: 6206511123, 7903983399
आपकी एक छोटी-सी सूचना किसी परिवार को बड़ा सहारा दे सकती है।
कृपया इस संदेश को ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करें 🙏

Address

Buxar
802101

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Buxar social posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share