Basti Times

Basti Times news
(1)

11/09/2026

बस्ती: पटरी दुकानदारों ने नगर पंचायत की टीम का किया विरोध, अफसरों से नोकझोंक,नई पक्की दुकानों के आवंटन को लेकर नाराजगी, मामला नगर पंचायत गणेशपुर का...

11/09/2026

बिजली चोरी की जांच करने पहुंचे JE समेत SDO की पिटाई, JE KA हाथ फैक्चर, फर्रुखाबाद में हुए मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य की तलाश मे छापे मारे जा रहे हैं। डिवीजन बिजली उपकेंद्र के जेई मुख्तार हुसैन सात सितंबर की दोपहर में लोको रोड पर सुभाष चंद्र अहेरवार के यहां बिजली को लेकर जांच करने गये थे। जांच के दौरान एसडीओ अजय कुमार भी थे। जांच के दौरान परिसर में बिजली चोरी पायी गयी थी जिसके साक्ष्य टीम की ओर से गठित किए जा रहे थे तभी सुभाष चंद्र अहेरवार, उनके पुत्र रजत झगड़ा करने लगे ।सरकारी प्रपत्र जेई से छीन लिये और मारपीट की। इस मामले में सुभाष चंद्र, रजत और चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी। घटना को लेकर बिजली कर्मी गुस्से में थे। बुधवार को एक्सईएन ग्रामीण और शहर के अलावा सभी एसडीओ, जेई अपर पुलिस अधीक्षक से मिले और गिरफ्तारी को लेकर मांग की। फ तेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने मुकदमे के नामजद आरोपित सुभाष चंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी गिरफ्तारी लोहिया अस्पताल के पास से हुयी है। बिजली अधिकारियों का कहना है कि अपर पुलिस अधीक्षक ने भरोसा दिया है कि मुकदमे के अन्य नामजद आरोपित भी जल्द पकड़ लिये जायेंगे । इसके लिए पुलिस की टीम काम कर रही है।

10/09/2026

कप्तानगंज नगर पंचायत क्षेत्र में भीषण बिजली कटौती....कप्तानगंज की जनता पूछ रही है- बिजली कटौती से कब मिलेगी राहत? जनता का वोट लेकर नेता बने,अब जनता की परेशानी पर मौन क्यों?

बस्ती: परशुरामपर में नहर की पुलिया के नीचे मिला अधेड़ का श**व, इलाके में मची .....see more बस्ती। परशुरामपुर थाना क्षेत्...
10/09/2026

बस्ती: परशुरामपर में नहर की पुलिया के नीचे मिला अधेड़ का श**व, इलाके में मची .....see more
बस्ती। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के नंदनगर स्थित नहर पुलिया के नीचे बुधवार देर रात अधेड़ का श**व मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने श**व को नहर से बाहर निकलवाकर जांच शुरू की।
मृतक की पहचान पिकौरा लाला निवासी जगदेव यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार जगदेव बुधवार शाम से ही घर से लापता थे। काफी तलाश करने के बावजूद देर रात तक उनका कोई पता नहीं चला।
परिजनों ने बताया कि जगदेव अविवाहित थे और शराब पीने के आदी थे। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में पुलिया से नहर में गिरने के कारण उनकी मौ**त हुई होगी। हालांकि मौ**त की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस ने श**व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

10/09/2026

बस्ती: दु**ष्क*र्म के दोषी को 10 साल की सजा, 20 हजार रुपए जुर्माना, बस्ती कोर्ट ने सुनाया फैसला, मामला मुंडेरवा थाना क्षेत्र का....

10/09/2026

बस्ती: गला द*बा*कर हुई थी बस्ती के युवक यशवंत की ह**त्या, पोस्टमार्टम में पुष्टि
सिर और शरीर पर मिले कई चोटों के निशान, परिजनों ने दिया प्रार्थना पत्र
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के धमौरा के पास बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे सड़क किनारे मिले युवक के श**व के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ह**त्या की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार युवक की मौ**त गला द**बाने से हुई थी। मृ**तक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के खड़ौवा निवासी 26 वर्षीय यशवंत कुमार के रूप में हुई।
पोस्टमार्टम के दौरान युवक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई चोटों के निशान भी मिले हैं। इससे मामला और गंभीर हो गया है। श**व मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की थी।

10/09/2026

बस्ती में छात्रा की मौ**त के 72 दिन बाद केस, पिता का आरोप- प्रेमजाल में फंसाकर फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल किया, संबंध बनाने का दबाव बनाया

10/09/2026

बस्ती: हर्रैया तहसील में 22 साल पुराने फर्जी बैनामे पर 7 लोगों पर FIR, असली मालिक की जगह दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर कराई रजिस्ट्री.....

जलजीवन मिशन....
10/09/2026

जलजीवन मिशन....

10/09/2026

बस्ती में एसपी ऑफिस के सामने से बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
बस्ती पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, चंद कदमों की दूरी से बाइक ले उड़े चोर
बस्ती। एसपी कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना सामने आने से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। चोरों ने एसपी कार्यालय के सामने से बाइक चोरी कर पुलिस को खुली चुनौती दी है। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद होने के बावजूद अभी तक पुलिस के हाथ खाली बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार छावनी थाना क्षेत्र निवासी जितेंद्र कुमार सिंह मुकदमे की पैरवी के सिलसिले में बस्ती पहुंचे थे। उन्होंने अपनी काले रंग की स्प्लेंडर प्रो बाइक (UP 51 BB 0580) खड़ी की और कोर्ट चले गए। कुछ समय बाद वापस लौटे तो बाइक मौके से गायब मिली।
जितेंद्र कुमार सिंह ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पहुंचकर बाइक चोरी की तहरीर दी।
बताया जा रहा है कि बाइक चोरी की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है। इसके बावजूद चोरों की गिरफ्तारी न होने से पुलिस की सक्रियता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Address

Basti
Captainganj
272001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Basti Times posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share