Chaibasa Live

Chaibasa Live Chaibasa live . इस पेज में झारखण्ड लेवल के न्यूज़

         Ration Card : राशन कार्ड नहीं है, तो ऐसे कीजिए आवेदन, ये है नयी तारीख;www.aahar.jharkhand.gov.in : रांची : आपकी...
06/10/2020



Ration Card : राशन कार्ड नहीं है, तो ऐसे कीजिए आवेदन, ये है नयी तारीख

;

www.aahar.jharkhand.gov.in : रांची : आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और आपके पास राशन कार्ड (Ration Card) भी नहीं है, तो राशन कार्ड बनवाने के लिए अब 15 अक्टूबर 2020 आखिरी तारीख निर्धारित की गयी है. आप ऑफलाइन (Offline) या ऑनलाइन (Online) दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं.
खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा 15 नवंबर (झारखंड स्थापना दिवस) से झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (Jharkhand State Food Security Scheme) की शुरुआत की जा रही है. इसके तहत गरीब लोगों को सब्सिडी वाले पांच किलोग्राम खाद्यान्न हर माह एक रुपये प्रति किलोग्राम की दर से दिये जायेंगे. हेमंत सोरेन सरकार की गरीबों को ये सौगात है.
झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के लिए आवेदन ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों माध्यम से किए जा सकते हैं. आवेदक जिला, प्रखंड, पंचायत और वार्ड स्तर पर आवेदन कर सकते हैं. विभागीय पोर्टल www.aahar.jharkhand.gov.in पर भी राशन कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता है.
झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत योग्य लाभुकों की प्राथमिकता सूची इस प्रकार तैयार की जायेगी.
1. आदिम जनजाति परिवार
2. विधवा/परित्यक्ता/ट्रांसजेंडर
3. 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगता वाले व्यक्ति
4. कैंसर/एड्स/कुष्ठ/अन्य असाध्य रोग से ग्रसित व्यक्ति
5. अकेला रहने वाले, वृद्ध/बुजुर्ग/एकल परिवार
6. अनुसूचित जनजाति
7. अनुसूचित जाति
8. अन्य

भारत को अंग्रेजों से स्वतंत्र कराने में महात्मा गांधी का योगदान अविस्मरणीय है। अहिंसा और सत्य के राह पर चलते हुए इन्होंन...
02/10/2020

भारत को अंग्रेजों से स्वतंत्र कराने में महात्मा गांधी का योगदान अविस्मरणीय है। अहिंसा और सत्य के राह पर चलते हुए इन्होंने देश को आजाद कराया। इसलिए आज का दिन सभी भारतवासियों के लिए खास होता है।

25/09/2020

IPL Update
CSK v/s DC
आज शाम 07:30 pm को

रांंची। मैट्रिक-इंटर स्टेट टॉपर को मिली सौगात, शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने दोनों टॉपर को दिया कार। मैट्रिक (स्टेट टॉपर)...
23/09/2020

रांंची। मैट्रिक-इंटर स्टेट टॉपर को मिली सौगात, शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने दोनों टॉपर को दिया कार।
मैट्रिक (स्टेट टॉपर) मनीष कु.कटियार एवं अमित कुमार इंटर (स्टेट टॉपर) को मिली कार।
विधानसभा स्पीकर रवींद्रनाथ महतो की मौजूदगी में किया गया सम्मानित
सम्मान समारोह में जैक अध्यक्ष अरविंद सिंह, नेतरहाट के प्रिसिंपल सहित कई शिक्षाविद थे मौजूद।

    जाने Lockdown के  बाद  का  नया  बस  किराया !
01/09/2020


जाने Lockdown के बाद का नया बस किराया !

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से औपचारिक मुलाकात की और उन्हें पौधा भेंट किया और कर्मा पर्व की बधाई दिय...
29/08/2020

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से औपचारिक मुलाकात की और उन्हें पौधा भेंट किया और कर्मा पर्व की बधाई दिया।

    day
15/08/2020

day

12/08/2020
JHARKHAND JAMSHEDPURबेटी की शादी में बाप को कंगाल होते तो आपने सुना ही होगा, लेकिन बेटे की शादी में बाप अगर कंगाल हो तो ...
27/04/2020

JHARKHAND JAMSHEDPUR

बेटी की शादी में बाप को कंगाल होते तो आपने सुना ही होगा, लेकिन बेटे की शादी में बाप अगर कंगाल हो तो बड़ी बात है. जी हां जमशेदपुर के सोनारी परेदेशीपाड़ा में किराए के एक मकान में रहनेवाले गणेश कोरोना संकट और लॉक डाउन की वजह से अपने बेटे की शादी का जश्न भी ठीक से नहीं मना पाए. और बेठे- बिठाए कंगाल हो गए.
दरअसल, गणेश अपने बेटे की शादी पिछले महीने 17 तारीख को ओडिसा के बालांगीर जिले मे किए थे. रिशेप्सन पार्टी के लिए 22 तारीख का दिन निर्धारित था, जिसमें शामिल होने बधू पक्ष के अलावा वर पक्ष के करबी 60 रिश्तेदार पहुंचे थे. इसी बीच पीएम मोदी के आह्वान पर पहले जनता कर्फ्यू उसके बाद 24 तारीख से लॉकडाउन की घोषणा के बाद सभी को यहीं रूकना पड़ा. आलम ये है, कि मेहमानों की देखरेख करते- करते दूल्हे का पिता कंगाल हो गए है.
वहीं सभी अतिथि अब राहत शिविरों में खाने को विवश है. वैसे अतिथियों में महिला- पुरूष के साथ छोटे- छोटे बच्चे भी शामिल हैं. जहां सभी शादी के लिए लगाए गए पांडाल में शरण लिए हुए हैं. वैसे आंधी- पानी के कारण पांडला भी जीर्ण- शीर्ण हो चुके हैं. वैसे संकट की इस घड़ी में पड़ोस में रहनेवाले एक सज्जन द्वारा सभी को भोजन- पानी मुहैया कराया जा रहा है. उन्होंने सरकार से अविलंब इन्हें वापस इनके घरों तक पहुंचाने की मांग की है. वहीं दूल्हे की मां और रिश्तेदारों ने भी सरकार से उनके घरों तक भिजवाने की मांग की है.

23/04/2020

कोरोना के कारण झारखण्ड सरकार का बड़ा फैसला
गुटका, खैनी, बिड़ी और सिगरेट पर बैन

Address

Chaibasa

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chaibasa Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share