Chakai LIVE News

Chakai LIVE News खबर जो सच हो !

17/08/2026

बिहार के लखीसराय के अशोकधाम में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत की खबर

09/08/2026

⚡ चकाई में 24 घंटे बिजली की भारी किल्लत! ⚡

​आखिर कौन है इस अंधेरे का जिम्मेदार

​🔌 बिजली विभाग (SBPDCL)

​🏛️ स्थानीय विधायक (MLA)

​🏛️ सांसद (MP)

​👥 हम और आप (जनता)

​📢 आओ मिलकर अपनी आवाज उठाएं:


सावन का महीना और खेती का सीजन... चकाई प्रखंड में मानसून की रफ्तार धीमी.. वही चकाई प्रखंड में 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित.. प्रत्येक दिन बटिया घाटी में 33 हज़ार में बिजली फॉल्ट की समस्या !!

क्या चकाई की जनता अपने नेताओं से सवाल नहीं पूछ सकते की आखिर चकाई में बड़े ग्रिड क्यों नहीं बन रहा है. केंद्र और राज्य सरकार के साथ ही बिजली विभाग,जमुई के सांसद, चकाई विधायक और यहाँ की जनता भी अपनी जिम्मेदारी लेकर बिजली फॉल्ट की समस्या का निवारण हेतु ग्रिड की मांग क्यों नहीं करते..

क्या आखिर चकाई की जनता कब तक सिर्फ वोट बैंक के लिए इस्तेमाल होते रहेंगे ! बिजली विभाग अपने स्तर से मेहनत तो कर रही है किन्तु झाझा से चकाई तक इतना लम्बा 33 हज़ार तार में हर एक दो दिनों में फॉल्ट और लौ वोल्टेज की समस्या से जूझ रही है.. बीते दो दिनों से चकाई में बिजली नहीं है.

आखिर कौन जिम्मेवार ???

जमुई पुलिस  #अधीक्षक श्री विश्वजीत दयाल  #महोदय के आदेश अनुसार चकाई पुलिस इंस्पेक्टर सर्वजीत कुमार के  #नेतृत्व में चकाई...
03/08/2026

जमुई पुलिस #अधीक्षक श्री विश्वजीत दयाल #महोदय के आदेश अनुसार चकाई पुलिस इंस्पेक्टर सर्वजीत कुमार के #नेतृत्व में चकाई #चौक पर सुबह 9:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक स्थाई रूप से यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस की प्रति #नियुक्ति की गई है..

जिसमें पुलिस बल #बॉडी कैमरा एवं डिजिटल लाइट छड़ी के साथ #मौजूद रहेंगे। वाहन जाँच के दौरान वाहन चालकों की अब हर हरकत कैमरे में होगी कैद..

 #जमुई:- खोये हुए  #पांच मोबाइल फोन को  #चकाई पुलिस इंस्पेक्टर सर्वजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पांचो मोबाइल फो...
30/07/2026

#जमुई:- खोये हुए #पांच मोबाइल फोन को #चकाई पुलिस इंस्पेक्टर सर्वजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पांचो मोबाइल फोन को बरामद कर #वास्तविक उपभोक्ता को आज चकाई थाना बुलाकर सौंप दिया है.

 #जमुई के सिकंदरा इलाके में आज यानी मंगलवार को आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई से सियासी और सामाजिक हलकों में खलबली मच गई।...
28/07/2026

#जमुई के सिकंदरा इलाके में आज यानी मंगलवार को आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई से सियासी और सामाजिक हलकों में खलबली मच गई। जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी और पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गुड्डू यादव के #आवास पर ईओयू की टीम ने दस्तक दी। अचानक हुई इस छापेमारी ने इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है और कई सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं।

आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने संगठित अपराध और अवैध संपत्ति अर्जित करने के मामले में मंगलवार को जमुई और शेखपुरा में बड़ी कार्रवाई करते हुए गुड्डू यादव गिरोह के 25 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह #कार्रवाई आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या 14/26 के तहत गुड्डू यादव और उसके 16 सहयोगियों के खिलाफ की गई।

आर्थिक अपराध इकाई पटना की टीम ने बताया की गिरोह पर राजस्व अभिलेखों में हेरफेर,फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन की खरीद-बिक्री, सरकारी एवं निजी जमीन पर अवैध कब्जा,रंगदारी वसूली और अन्य संगठित आपराधिक गतिविधियों के जरिए अवैध संपत्ति अर्जित करने के आरोप हैं।

जांच में यह भी सामने आया कि गुड्डू यादव और उसकी पत्नी के नाम 29 अचल संपत्तियां दर्ज हैं। वहीं, गिरोह के अन्य सदस्यों द्वारा भी अपने परिजनों के नाम पर बड़ी संख्या में संपत्तियां खरीदे जाने की जानकारी मिली है। इन संपत्तियों के स्रोत और वैधता की जांच की जा रही है।

छापेमारी के दौरान विभिन्न ठिकानों से 34.19 लाख नकद, जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज,बैंक पासबुक,वाहन संबंधी कागजात, 79 राउंड राइफल की गोलियां तथा एक देशी कट्टा बरामद किया गया। इसके अलावा कई सरकारी अभिलेख और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जांच एजेंसी के कब्जे में लिए गए हैं।

कार्रवाई के दौरान बाबूलाल यादव, भूषण यादव, विपिन यादव, प्रमोद यादव और राकेश उर्फ सोनू यादव को गिरफ्तार किया गया। EOU ने बताया कि बरामद दस्तावेजों और संपत्तियों का मूल्यांकन किया जा रहा है तथा जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले में गिरोह की अवैध संपत्तियों और वित्तीय लेनदेन की भी गहन जांच जारी है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा !
25/07/2026

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा !

बिहार  #बंद को लेकर जमुई  #जिला प्रशासन के  #निर्देश पर चकाई में भारी मात्रा में  #पुलिस की तैनाती.सीसीटीवी से की जा रही...
25/07/2026

बिहार #बंद को लेकर जमुई #जिला प्रशासन के #निर्देश पर चकाई में भारी मात्रा में #पुलिस की तैनाती.सीसीटीवी से की जा रही #निगरानी.

23/07/2026

नीट पेपर लिक विवाद मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का देश वासियो को संदेश

कल कैबिनेट में होंगे और सख्त फैसले...

21/07/2026

जमुई में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा प्रहार!!

जमुई एसपी श्री विश्वजीत दयाल महोदय के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में जमुई जिले के विभिन्न थानो द्वारा 12 कांडों में जब्त 623 किलोग्राम गांजा भागलपुर में किया गया नष्ट..

 #बिहार :- नई ग्राम पंचायत के  #परिसीमन के लिए बिहार राज्यपाल ने दिया निम्नलिखित आदेश। पंचायती राज मंत्री  #दीपक_प्रकाश ...
20/07/2026

#बिहार :- नई ग्राम पंचायत के #परिसीमन के लिए बिहार राज्यपाल ने दिया निम्नलिखित आदेश।

पंचायती राज मंत्री #दीपक_प्रकाश के अनुसार चुनाव समय पर भी होने की संभावना इस विधि से बहुत जल्द पूरी कर ली जाएगी परिसीमन की प्रक्रिया।

प्रपत्र 1 निकालने के बाद 15 दिन तक आपत्ति कर सकते हैं नहीं तो प्रपत्र 2 #जिलाधिकारी द्वारा निर्गत अंतिम निर्णय होगा।।

Address

Chakai
811303

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chakai LIVE News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Chakai LIVE News:

Shortcuts

Share