Direct News Tak

Directions Website

Direct News Tak Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Direct News Tak, Media/News Company, Garhwa, Chakia.

Direct News Tak
खबर है तो दिखेगा

Web Portal Website
http://directnewstak.in

Email: [email protected]

Mobile: 7004153362

Direct News Tak
Registration Number
UDYAM-JH-07-0006134

गढ़वा जिले में 77वें वन महोत्सव में गूंजा प्रकृति संरक्षण का संदेश,जंगल रहेगा तभी जीवन बचेगा : विधायक सतेंन्द्रनाथ तिवारी...
20/07/2026

गढ़वा जिले में 77वें वन महोत्सव में गूंजा प्रकृति संरक्षण का संदेश,जंगल रहेगा तभी जीवन बचेगा : विधायक सतेंन्द्रनाथ तिवारी

गढ़वा डेस्क/डायरेक्ट न्यूज़ तक गढ़वा :- गढ़वा जिले के चिनिया प्रखंड क्षेत्र के रानीचेरी गांव में सोमवार को

19/06/2026

Jharkhand - नशामुक्ति अभियान के दिशा में रंका एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह का अनूठा पहल, छात्र-छात्राओं के बिच चलाया जागरूकता अभियान।

16/06/2026

नशे के खिलाफ शुरू हुई मुहीम गढ़वा झारखंड में भी।

16/06/2026

गढ़वा में नशे के खिलाफ जंग शुरू, गढ़वा DC-SP ने दिखाई हरी झंडी।

गढ़वा में नशे के खिलाफ जंग शुरू, गढ़वा DC-SP ने दिखाई हरी झंडी।Direct News TakJharkhand PoliceDC GarhwaGarhwa Police
16/06/2026

गढ़वा में नशे के खिलाफ जंग शुरू, गढ़वा DC-SP ने दिखाई हरी झंडी।Direct News TakJharkhand PoliceDC GarhwaGarhwa Police

गढ़वा में नशे के खिलाफ जंग शुरू, गढ़वा DC-SP ने दिखाई हरी झंडी।
16/06/2026

गढ़वा में नशे के खिलाफ जंग शुरू, गढ़वा DC-SP ने दिखाई हरी झंडी।

गढ़वा में नशे के खिलाफ जंग शुरू, गढ़वा DC-SP ने दिखाई हरी झंडी। ...

16/06/2026

सुनिए क्या कहा गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा ने....
एक कदम मादक पदार्थ के दिशा में गढ़वा जिला प्रशासन का सार्थक पहल।

गढ़वा जिला में प्रशासनिक संतुलन एवं राजस्व कार्यों की मजबूती हेतु राजस्व उप निरीक्षकों एवं लिपिकों का हुआ पुनः स्थानांतर...
16/06/2026

गढ़वा जिला में प्रशासनिक संतुलन एवं राजस्व कार्यों की मजबूती हेतु राजस्व उप निरीक्षकों एवं लिपिकों का हुआ पुनः स्थानांतरण-पदस्थापन।

गढ़वा:- गढ़वा जिला प्रशासन द्वारा प्रशासनिक दक्षता, राजस्व कार्यों के सुचारू संचालन तथा विभिन्न अंचल, प्रखंड एवं अनुमंडल कार्यालयों में उपलब्ध स्वीकृत बल के अनुरूप मानव संसाधन के संतुलित उपयोग को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजस्व उप निरीक्षकों, प्रधान लिपिकों, उच्च वर्गीय लिपिकों एवं निम्न वर्गीय लिपिकों के स्थानांतरण, पदस्थापन एवं प्रतिनियुक्ति संबंधी संशोधित आदेश जारी किया गया है। ज्ञात हो कि जिला स्थापना शाखा, गढ़वा द्वारा पूर्व में जारी आदेश के तहत जिले के विभिन्न अंचल, प्रखंड एवं अनुमंडल कार्यालयों में कार्यरत राजस्व उप निरीक्षकों एवं लिपिक संवर्ग के कर्मियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया गया था। उक्त आदेश के अनुपालन में संबंधित कर्मियों ने अपने-अपने नव पदस्थापन कार्यालयों में योगदान देकर कार्यभार ग्रहण कर लिया था। हालांकि बाद में विभिन्न अंचल अधिकारियों द्वारा यह प्रतिवेदित किया गया कि कुछ कार्यालयों में स्वीकृत बल एवं हल्का के विरुद्ध राजस्व उप निरीक्षकों की संख्या आवश्यकता से अधिक अथवा कम हो गई है, जिसके कारण राजस्व कार्यों के निष्पादन तथा वेतन भुगतान में तकनीकी एवं प्रशासनिक कठिनाइयाँ उत्पन्न हो रही थीं। इसके अतिरिक्त कुछ कर्मियों द्वारा व्यक्तिगत एवं स्वास्थ्यगत कारणों से स्थानांतरण एवं पदस्थापन में संशोधन हेतु आवेदन भी प्रस्तुत किए गए थे। इन सभी बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा के उपरांत उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में दिनांक 15 जून 2026 को आयोजित जिला स्थापना समिति की बैठक में प्रशासनिक दृष्टिकोण एवं कार्यहित को सर्वोपरि रखते हुए आवश्यक निर्णय लिए गए। जारी आदेश के अनुसार राजस्व उप निरीक्षक संवर्ग में मानस कुमार पासवान एवं सीताराम बड़ाईक को अंचल कार्यालय मझिआंव से प्रतिनियुक्ति के आधार पर अंचल कार्यालय कांडी में कार्य संपादन हेतु भेजा गया है। इसी प्रकार संदीप कुमार गुप्ता को अंचल कार्यालय कांडी से अंचल कार्यालय गढ़वा तथा आलोक कुमार दास को अंचल कार्यालय रमना से अंचल कार्यालय गढ़वा स्थानांतरित किया गया है। वहीं बंशी कुमार पाठक को अंचल कार्यालय बरडीहा से अंचल कार्यालय डंडई तथा इंदेश्वर बैठा को अंचल कार्यालय धुरकी से अंचल कार्यालय रमकंडा में पदस्थापित किया गया है। प्रधान लिपिक संवर्ग में श्लोक कुमार सिंह, जो अंचल कार्यालय धुरकी से प्रतिनियुक्ति पर जिला परिषद कार्यालय में कार्यरत थे, उनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए जिला विकास शाखा, गढ़वा में पदस्थापित किया गया है तथा अतिरिक्त प्रभार NREP कार्यालय का दायित्व भी सौंपा गया है।इसी प्रकार कुमार गौरव, जो अनुमंडल राजस्व कार्यालय गढ़वा से प्रतिनियुक्ति पर DRDB कार्यालय से प्रतिनियुक्ति समाप्त कर उन्हें जिला परिषद कार्यालय, गढ़वा में पदस्थापित किया गया है। अजीत कुमार (प्रधान लिपिक) को प्रखंड कार्यालय भंडरिया से जिला आपूर्ति कार्यालय, गढ़वा में प्रतिनियुक्त किया गया है।उच्च वर्गीय लिपिक संवर्ग में शिल्पा दिव्यानी को अंचल कार्यालय मझिआंव से जिला जन शिकायत केंद्र, गढ़वा में प्रतिनियुक्त किया गया है। अनुप कुमार को प्रखंड कार्यालय कांडी से प्रखंड कार्यालय खरौंधी तथा संजय सक्सेना को प्रखंड कार्यालय खरौंधी से प्रखंड कार्यालय कांडी स्थानांतरित किया गया है। वहीं आलोक कुमार सिंह को अंचल कार्यालय केतार से भूमि सुधार उप समाहर्ता, गढ़वा कार्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया है।निम्न वर्गीय लिपिक संवर्ग में अजीत कुमार को प्रखंड कार्यालय कांडी से प्रखंड कार्यालय विशुनपुरा तथा विनय कुमार रवि को प्रखंड कार्यालय विशुनपुरा से प्रखंड कार्यालय कांडी स्थानांतरित किया गया है। जीतेंद्र कुमार पासवान को अंचल कार्यालय कांडी से अंचल कार्यालय डंडा स्थानांतरित करते हुए जिला साहाय्य शाखा, गढ़वा में प्रतिनियुक्त किया गया है। वहीं उपेन्द्र कुमार को अंचल कार्यालय डंडा से अंचल कार्यालय कांडी स्थानांतरित किया गया है। इसके अतिरिक्त जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत अजय कुमार की जिला आपूर्ति कार्यालय, गढ़वा से की गई प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए उन्हें मूल पदस्थापन कार्यालय में वापस किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित कार्यालय प्रधानों को निर्देशित किया गया है कि स्थानांतरित एवं प्रतिनियुक्त कर्मियों को शीघ्र विरमित कर उनके नए पदस्थापन कार्यालयों में योगदान सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही प्रतिनियुक्त कर्मियों के वेतन भुगतान की व्यवस्था प्रतिनियुक्ति कार्यालय द्वारा निर्गत उपस्थिति विवरणी के आधार पर की जाएगी।आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिन कर्मियों को दिनांक 20 जून 2026 तक विरमित नहीं किया जाएगा, उन्हें 22 जून 2026 से स्वतः विरमित माना जाएगा तथा वे अपने नवीन पदस्थापन/प्रतिनियुक्ति कार्यालय में योगदान देने के लिए बाध्य होंगे।

गढ़वा जिले के सीएचसी रंका में ऐतिहासिक रक्तदान शिविर,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने 40वीं बार किया रक्तदान, साथ ही कई समाज...
16/06/2026

गढ़वा जिले के सीएचसी रंका में ऐतिहासिक रक्तदान शिविर,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने 40वीं बार किया रक्तदान, साथ ही कई समाजसेवीयों ने किया रक्तदान।

गढ़वा :- गढ़वा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका में एक विशाल रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर का विधिवत उद्घाटन रंका सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. असजद अंसारी एवं स्थानीय प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, समाजसेवियों और क्षेत्र के अन्य पदाधिकारिओं द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों और समाजसेवियों ने ली शपथ मानवता की सेवा का संकल्प, दीप प्रज्वलन के तुरंत बाद, वहां उपस्थित सभी स्वास्थ्य कर्मियों, वरिष्ठ समाजसेवियों और पदाधिकारियों ने समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने और हमेशा मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहने की सामूहिक शपथ ली। इस प्रेरणादायक शपथ ग्रहण के बाद पूरे उत्साह के साथ रक्तदान का कार्य शुरू किया गया। वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की अनूठी मिसाल इस शिविर का सबसे बड़ा आकर्षण और प्रेरणास्रोत रंका सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रहे, जिन्होंने आज 40वीं बार रक्तदान कर समाज के सामने एक अद्भुत मिसाल पेश की है। एक चिकित्सक के रूप में दूसरों का जीवन बचाने के साथ-साथ खुद इतनी बार रक्तदान करना उनकी समाज के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अत्यंत गौरव की बात यह है कि रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झारखंड राज्य का पहला ऐसा सरकारी अस्पताल है, जहां साल में दो बार नियमित रूप से रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया जाता है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में रंका सीएचसी का यह प्रयास पूरे राज्य के लिए एक मिसाल है।रक्तवीरों को मिला सम्मान
शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र और सम्मान के रूप में टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया। प्रशासन ने इन सभी रक्तदाताओं को 'वीर सपूत' की उपाधि देते हुए उनके इस पुनीत कार्य की सराहना की। वहीं इस रक्तदान महादान में हिस्सा लेकर मानवता की सेवा करने वाले सभी 25 रक्तदाता में डॉ.असजद अंसारी40वीं बार,डॉ. गोरखनाथ पांडेय चिकित्सक डॉ. कृष्ण कुमार चिकित्सक डॉ. उत्कर्ष मिश्रा चिकित्सक डॉ. हर्षिता सिंह महिला चिकित्सक डॉ. विष्णु दत्त दुबे चिकित्सक,डॉ. महबूब आलम चिकित्सक,डॉ. भानु प्रताप सिंह चिकित्सक,राहुल कुमार गुप्ता,दिनेश प्रसाद गुप्ता,पंकज कुमार विश्वकर्मा रक्तवीर,प्रणय रंजन दुबे,सुधीर कुमार,मो. दानिश रजा रक्तवीर,विभूति तिवारी रक्तवीर,विजय साव,रवि कुमार उर्फ 'चपू,रौशन कुमार,रोहित कुमार,अंकित कुमार,हर्ष कुमार,सचिन कुमार,किशोर कुमार,कमल पांडेय,रंजीत कुमार शिविर के समापन पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और उपस्थित अतिथियों ने कहा कि हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी मरते हुए मरीज, दुर्घटना पीड़ित या प्रसव के दौरान महिलाओं के लिए जीवनदान साबित होता है। रंका सीएचसी की इस ऐतिहासिक पहल ने पूरे राज्य में स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता का एक नया संदेश दिया है।

गढ़वा जिले में नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में गढ़वा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त पहल,15से 26 जून तक चले...
16/06/2026

गढ़वा जिले में नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में गढ़वा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त पहल,15से 26 जून तक चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान, तीन जागरूकता रथों को डीसी,एसपी ने दिखाई गई हरी झंडी।


गढ़वा :- गढ़वा जिले में निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के विरुद्ध जन-जागरूकता को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से गढ़वा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा 15 जून से 26 जून 2026 तक जिलेव्यापी नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, पंचायतों, सार्वजनिक स्थलों तथा सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से आमजनों, विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिसको लेकर आज गढ़वा समाहरणालय के सभागार में एक बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता गढ़वा उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने की। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए गढ़वा उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियों को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य केवल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि नशा मुक्ति को जन-आंदोलन का स्वरूप देना है। विद्यालयों, महाविद्यालयों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों की सहभागिता से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है।उन्होंने अभियान की अवधि के दौरान विशेष रूप से किशोरों एवं युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें सकारात्मक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर बल दिया। साथ ही सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने का निर्देश दिया।गढ़वा उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में मादक पदार्थों की खेती, भंडारण, तस्करी अथवा अवैध कारोबार से संबंधित गतिविधियों पर सतत निगरानी रखें तथा किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।वहीं गढ़वा पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध जिला पुलिस लगातार प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई कर रही है तथा आगे भी यह अभियान और अधिक सख्ती एवं प्रभावशीलता के साथ जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध लड़ाई केवल कानून-व्यवस्था का विषय नहीं है, बल्कि सामाजिक जागरूकता एवं जनसहयोग का भी महत्वपूर्ण पहलू है। यदि प्रशासन और समाज मिलकर कार्य करें तो नशे की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है।साथ ही पुलिस अधीक्षक ने गढ़वा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नशा से लोगों के बचाव व मादक पदार्थो पर विशेष रूप से रोकने के दिशा में निर्देश भी दिया,पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी मादक पदार्थों की बिक्री, भंडारण या तस्करी की सूचना प्राप्त हो तो उसकी जानकारी तत्काल प्रशासन अथवा पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भी नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और समाज के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।बैठक के उपरांत उपायुक्त ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इसके पश्चात उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पदाधिकारियों ने समाहरणालय परिसर से तीन नशा मुक्ति जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये जागरूकता रथ आगामी दिनों में जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों, उससे बचाव के उपायों तथा कानूनी प्रावधानों के संबंध में जागरूक करेंगे। रथों के माध्यम से प्रचार सामग्री, ऑडियो संदेश एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन भी किया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. कैनेडी ने नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाली शारीरिक एवं मानसिक हानियों की विस्तृत जानकारी दी तथा लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा संजय कुमार ने बताया कि उनके द्वारा संचालित “कॉफी विद एसडीएम” कार्यक्रम के माध्यम से भी लगातार युवाओं एवं आम नागरिकों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया जा रहा है तथा उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है,अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के लिए जिले भर में बहुआयामी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। विद्यालयों, महाविद्यालयों, पंचायत भवनों, सार्वजनिक स्थलों एवं सामुदायिक मंचों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराने के लिए संवाद, परिचर्चा, शपथ ग्रहण कार्यक्रम, नुक्कड़-नाटक, जनसंवाद एवं जनजागरण गतिविधियां संचालित की जाएंगी।अभियान में विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों एवं सामुदायिक समूहों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा इन संस्थाओं को आवश्यक सहयोग एवं समन्वय उपलब्ध कराया जाएगा ताकि नशा मुक्ति का संदेश समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।युवा वर्ग तक प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, डिजिटल अभियान, वीडियो संदेश, जागरूकता पोस्ट तथा अन्य ऑनलाइन माध्यमों का भी व्यापक उपयोग किया जाएगा। विभिन्न संस्थाएं एवं संगठन अपने-अपने सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश प्रसारित करेंगे।अभियान के अंतर्गत 20 एवं 21 जून को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में नुक्कड़-नाटक, जनसंवाद, परिचर्चा एवं जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से लोगों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी जाएगी।अभियान का समापन 26 जून को अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ निषेध दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रमों के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु सामूहिक संकल्प दोहराया जाएगा तथा विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जाएगा।जिला प्रशासन ने सभी जिलेवासियों से अपील की है कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। साथ ही मादक पदार्थों के सेवन, तस्करी अथवा अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी सूचना को तत्काल प्रशासन या पुलिस तक पहुंचाने में सहयोग करें।बैठक में उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू, अपर समाहर्ता विकास कुमार राय, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर प्रभाकर मिर्धा, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, जिला आपूर्ति पदाधिकारी देवानंद राम, सभी बीडीओ एवं सीओ,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंकज कुमार गिरि,जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज, जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार, डीपीएम जेएसएलपीएस बिमलेश शुक्ला, डीपीएम स्वास्थ्य गौरव कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Address

Garhwa
Chakia
822114

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Direct News Tak posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share