Bhattiyat News

Bhattiyat News आपकी अवाज उठाना इस चैनल का मुख्य उद्देश्य है , चैनल को फोलो करें लाइव देखें भटियात न्युज पर https://www.facebook.com/sihuntanews?mibextid=ZbWKwL

भट्टियात लोक संस्कृति मंच,की वार्षिक बैठक संपन्नभट्टियात लोक संस्कृति मंच, की वार्षिक बैठक आज दिनांक 11 जुलाई 2026 को का...
12/07/2026

भट्टियात लोक संस्कृति मंच,की वार्षिक बैठक संपन्न
भट्टियात लोक संस्कृति मंच, की वार्षिक बैठक आज दिनांक 11 जुलाई 2026 को कामला में मंच के अध्यक्ष श्री पवन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मंच के सदस्यों ने क्षेत्र की लोक संस्कृति, कला एवं साहित्य के संरक्षण और संवर्धन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की तथा सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि गरनोटा छिंज मेले को जिला स्तरीय मेले का दर्जा दिलाने के लिए माननीय विधान सभा अध्यक्ष एवं विधायक श्री कुलदीप सिंह पठानिया का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त बैठक में विलुप्त होती लोक संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए विशेष प्रयास करने का निर्णय लिया गया। साथ ही यह भी तय किया गया कि अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में प्रत्येक वर्ष मंच की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, ताकि क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति को व्यापक पहचान मिल सके।

बैठक में मंच से जुड़े ऐसे सभी लोगों को साथ जोड़ने पर भी सहमति बनी, जिन्होंने कला एवं संस्कृति के संरक्षण में अपना बहुमूल्य समय और योगदान दिया है, ताकि भविष्य में भी वे अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

अंत में मंच के कार्यकाल को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से मंच की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल आगामी तीन वर्षों के लिए यथावत रखने जिसमें पवन शर्मा को अध्यक्ष, डॉक्टर विकास गुप्ता को सचिव और विक्रम कौशल को वित्त सचिव तथा पवन मेहरा को उपाध्यक्ष और तपेश पुजारी को प्रेस सचिव बनाया गया इसके अलावा कुलभूषण उपमन्यु और प्रभात राणा को सलाहकार बनाया गया

बैठक का समापन सभी सदस्यों द्वारा लोक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

06/07/2026

समोट बजार मे लगा जाम देखिये लाइव रिर्पोट :-

डाक्टर कावेरी शर्मा ने पीजीआई चंडीगढ स्त्री रोग विशेषज्ञ की सीट हासिल अंशुमन शर्मा चुवाड़ी। भटियात की बेटी डाक्टर कावेरी...
03/07/2026

डाक्टर कावेरी शर्मा ने पीजीआई चंडीगढ स्त्री रोग विशेषज्ञ की सीट हासिल

अंशुमन शर्मा चुवाड़ी। भटियात की बेटी डाक्टर कावेरी शर्मा ने पीजीआई चंडीगढ में एम एस प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में चयन हुआ है।जिससे समूचे भटियात में खुशी की लहर है। कावेरी शर्मा चुवाड़ी की निवासी है पिता अजय कुमार डोगरा जल शक्ती विभाग से सहायक अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हुए है व माता गृहिणी हैं। कावेरी शर्मा ने एमबीबीएस मैडिकल कालेज आगरा से की थी व हाल में नागरिक अस्पताल चुवाड़ी में कार्यरत हैं। पिता अजय कुमार डोगरा ने बताया कि यह कावेरी की कडी मेहनत व लगन से मुकाम हासिल किया है।वह स्कूल के समय से ही समाज सेवा करना चाहती थी इसी लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान देना चाहा इसी लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में कदम रखा।उनकी इस उपलब्धि पर परिवार व चुवाड़ी वासियों में खुशी का माहौल है।समस्त चुवाडी वासियों ने डाक्टर कावेरी शर्मा के उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाये दी। सिहुंता न्युज

27/06/2026

Report by Anil sambiyal
जिला चम्बा के प्रवेश द्वार हटली के नव निर्वाचित प्रधान पवन सिंह राणा पूरे हिमाचल प्रदेश में बने मिसाल,,, कमजोर, विधवा नारियों की आर्थिक सहायता के साथ साथ अपना मानदेय भी देने की करी घोषणा सिहुंता न्युज

26/06/2026

Tundi Live Dangal Mela

26/06/2026

Address

Sihunta
Chamba
176207

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhattiyat News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share