31/08/2026
सतोली जातर मेला आयोजन को लेकर कमेटी की बैठक आयोजित
द्रेकड़ी, 30 अगस्त। आगामी सतोली जातर मेला के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर आज 30 अगस्त को बनखंडी माता मंदिर परिसर में सतोली जातर मेला कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सतोली जातर मेला कमेटी के अध्यक्ष श्री विनोद कुमार शर्मा ने की।
बैठक में कमेटी के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा आगामी सतोली जातर मेले के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मेले के आयोजन को लेकर प्रारूप एवं कार्ययोजना तैयार की गई। साथ ही पिछले आयोजन से संबंधित लेन-देन एवं आय-व्यय का लेखा-जोखा भी कमेटी के समक्ष रखा गया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों में सचिव श्री होशयारा राम शर्मा, मुख्य सलाहकार श्री सुरेश शर्मा, सह-सचिव श्री रोशनलाल शर्मा, मीडिया प्रभारी श्री सुभाष मिन्हास, ग्राम पंचायत द्रेकड़ी के प्रधान श्री मनोज कुमार, श्री शशि शर्मा, श्री रमनीक सिंह, श्री रविंद्र सिंह, श्री गणित सिंह, श्री कैलाश चंद शर्मा, श्री मुकेश शर्मा, श्री अशोक कुमार, मुख्य सलाहकार श्री के हर सिंह, श्री राज कुमार, श्री चंद्र सिंह, श्री अभि शर्मा, श्री अभिषेक कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
सभी सदस्यों ने मेले को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए तथा आयोजन में पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।b
अध्यक्ष श्री विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि सतोली जातर क्षेत्र की पारंपरिक संस्कृति, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों एवं इलाका वासियों के सामूहिक सहयोग से इस वर्ष सतोली जातर को और अधिक भव्य एवं यादगार बनाया जाएगा।
सतोली जातर मेला 19 एवं 20 सितंबर को ग्राम पंचायत द्रेकड़ी में बड़ी धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। मेले को सफल एवं यादगार बनाने के लिए कमेटी द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
कमेटी ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर पारंपरिक सतोली जातर की शोभा बढ़ाने तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने का आह्वान किया है।