City Channel Media Network Chamba

Call Directions

City Channel Media Network Chamba City channel chamba Media Network

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में पहली बार अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन - एक ऐतिहासिक उपलब्धि**सलूणी (चंबा), 5...
05/10/2026

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में पहली बार अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन - एक ऐतिहासिक उपलब्धि*

*सलूणी (चंबा), 5 अक्टूबर 2026*

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय शतरंज चैम्पियनशिप 2026-27 का भव्य शुभारंभ हुआ। *यह महाविद्यालय के इतिहास में पहला अवसर है जब इस स्तर की अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय महाविद्यालय सलूणी में किया जा रहा है।*

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में *पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती आशा कुमारी जी* मुख्य अतिथि रहीं।

*प्राचार्य डॉ. मोहिंदर कुमार सलारिया जी* ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि महाविद्यालय के अस्तित्व के दो दशकों के जश्न के रूप में इस कार्यक्रम का आयोजन करवाना_"हमारे महाविद्यालय के लिए अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है कि हमें पहली बार HPU अंतर महाविद्यालय टूर्नामेंट की मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ है। यह न केवल हमारे महाविद्यालय के लिए बल्कि पूरे सलूणी क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि इस आयोजन से हमारे छात्र-छात्राओं को उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा का अनुभव मिलेगा।"_

मुख्य अतिथि श्रीमती आशा कुमारी जी ने कहा कि शतरंज बौद्धिक क्षमता, एकाग्रता एवं रणनीतिक सोच विकसित करने वाला खेल है। और ऐसे दूर दराज के क्षेत्र ऐसे आयोजन करवाना अत्यंत सराहनीय है।

*आयोजन सचिव श्री गुरदेव सिंह* ने बताया कि यह महाविद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि है कि इस प्रतियोगिता में *हिमाचल प्रदेश के 30 से अधिक संस्थानों से 200 से अधिक छात्र-छात्राएं* भाग ले रहे हैं।
- पुरुष वर्ग में 28 टीमें (HPU कैंपस, UIT, HPUDES, HPURC एवं सम्बद्ध महाविद्यालय)
- महिला वर्ग में 18 टीमें

इस चैंपियनशिप की *समग्र संयोजक (Overall Convener) डॉ. जयश्री हैं। समारोह के अंत में श्री दिनेश कुमार* ने सभी अतिथियों, निर्णायक मंडल एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में श्रीमती रेखा ठाकुर, अध्यक्षा जिला परिषद चम्बा, प्रधान ग्राम पंचायत सलूणी श्री मदन शर्मा जी एवं उप प्रधान, भूतपूर्व समिति अध्यक्ष श्री पवन ठाकुर जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अमित जी, विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

जारीकर्ता

लोक संपर्क अधिकारी

ईरावती होटल चंबा में हिंदू महासभा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गोपाल सिंह कुकरेजा बने जिला अध्यक्ष, अनिल डोगरा को उपाध्यक्ष की ज...
05/10/2026

ईरावती होटल चंबा में हिंदू महासभा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गोपाल सिंह कुकरेजा बने जिला अध्यक्ष, अनिल डोगरा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Enjoy the videos and music you love, upload original content, and share it all with friends, family, and the world on YouTube.

05/10/2026

चंबा: जिला मुख्यालय चंबा के ईरावती होटल में अखिल भारत हिंदू महासभा की एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान संगठन के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला चंबा इकाई के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
प्रेस वार्ता में गोपाल सिंह कुकरेजा को जिला अध्यक्ष तथा अनिल डोगरा को उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई। साथ ही संगठन की नई कार्यकारिणी के गठन और आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई।
उत्तर भारत प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि संगठन सनातन धर्म की रक्षा, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देगा। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में संगठन जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाएगा तथा सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को व्यापक स्तर पर संचालित करेगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठन की आगामी कार्ययोजना, सदस्यता अभियान और क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक समस्याओं के समाधान को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन समाज में भाईचारे, सांस्कृतिक जागरूकता और राष्ट्रहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर संगठन से जुड़े कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। नई नियुक्तियों पर कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

04/10/2026

*एक साल बाद घर लौटी चंबा की उड़नपरी सीमा, मां को देखते ही छलके आंसू*

चम्बा: सलूणी में 4.22 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तारकिहार पुलिस व SIU चम्बा की संयुक्त कार्रवाई, दोनों के खिलाफ मामला...
04/10/2026

चम्बा: सलूणी में 4.22 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार
किहार पुलिस व SIU चम्बा की संयुक्त कार्रवाई, दोनों के खिलाफ मामला दर्ज।

03/10/2026
30/09/2026

चम्बा-भरमौर हाईवे पर हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा में सेंधमारी की कोशिश
​गैहरा पुलिस चौकी के तहत धरवाला शाखा की खिड़की और एंगल काटकर चोर ने सेफ तोड़ने की कोशिश की, पर तिजोरी न कटने से नकदी बच गई सुरक्षित

30/09/2026

चंबा हॉस्पिटल की वायरल न्यूज़ का सच: सावधान! यह आज की नहीं, सालों पुरानी कहानी है!

30/09/2026

सेवा-2 पावर प्रोजेक्ट गोलीबारी के बाद खैरी अस्पताल में हाई अलर्ट
कठुआ सीमा पर हुई गोलीबारी में हताहत सीआईएसएफ जवानों को प्राथमिक उपचार हेतु चमेरा-1 खैरी अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें मृत किया गया घोषित

29/09/2026

नाखूनों की नन्ही दुनिया में चंबा ने बनाई पहचान

Address

Chamba

Telephone

+916230032232

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when City Channel Media Network Chamba posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share