Saho Valley News

Saho Valley News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Saho Valley News, Media/News Company, Saho, Chamba.

आखिर कब सुधरेगी हिमाचल पथ परिवहन निगम की व्यवस्था....?
26/07/2026

आखिर कब सुधरेगी हिमाचल पथ परिवहन निगम की व्यवस्था....?

अब एक और परेशानी....
26/07/2026

अब एक और परेशानी....

किस-किस से बचाये अपनी फसल को किसान...स्वरोजगार से जुड़े तो जंगली जानवर कर रहे परेशान....यह जंगली जानवरों की गलती नहीं है...
13/07/2026

किस-किस से बचाये अपनी फसल को किसान...
स्वरोजगार से जुड़े तो जंगली जानवर कर रहे परेशान....
यह जंगली जानवरों की गलती नहीं है सब गलती है हम इंसानों की....जंगलों को खत्म करने पर तुले हैं...
प्रशासन व वन विभाग मात्र वनमहोत्सव पर किसी वीआईपी से पौधरोपण कर अपनी जिम्मेदारी निभाने तक सीमित है...
कभी सोचा है जंगली जानवरों की बढ़ती आबादी,उस पर जंगल में खाने को कुछ नहीं।पूर्व में कई नेताओं ने पंचफूली उखाड़ने के नाम पर करोड़ों हड़प लिये,वन लगाने के नाम पर करोड़ों हाजम हुए डकार तक नहीं मारा !
विभाग व प्रशासन का दायित्व बनता है कि किसी भी योजना का धरातलीय स्तर पर कार्य होना चाहिए न कि दिखावा... भविष्य में इसी तरह जंगली जानवरों की आबादी बढ़ती रही जंगलों को
तहस-नहस कर काग़ज़ी पौधरोपण होता रहा तो इन्सान का जीवन दूभर हो जाएगा।

जल विद्युत परियोजना (रावी ब्यू) साइट पर लगाया सूचना पट...कोई पढ़ सकता है....
11/07/2026

जल विद्युत परियोजना (रावी ब्यू) साइट पर लगाया सूचना पट...कोई पढ़ सकता है....

हे भगवन ! इसी परिवार पर ही ग़ज़ब ढहना था क्या?खून पसीने की कमाई..अभी नया मकान ही डाला था...स्वंय सेवी संस्था व प्रशासन क...
10/07/2026

हे भगवन !
इसी परिवार पर ही ग़ज़ब ढहना था क्या?
खून पसीने की कमाई..अभी नया मकान ही डाला था...
स्वंय सेवी संस्था व प्रशासन को ऐसे परिवार की मदद करने के लिए आगे आना चाहिए...

अरे! प्रशासन की  यह कैसी व्यवस्था...?ग्रामीणों को चलने के लिए खतरों से भरा रास्ता ..?
10/07/2026

अरे! प्रशासन की यह कैसी व्यवस्था...?
ग्रामीणों को चलने के लिए खतरों से भरा रास्ता ..?

08/07/2026

खजियार को मिनी स्विट्जरलैंड का दर्जा मिलने के 34 वर्ष पूरे होने पर भविष्य का खाका तैयार....
नेकसिंह ठाकुर
(साहो वैली न्यूज)
चंबा....
खजियार दिवस पर उमड़ा उत्साह, पर्यटन विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रशासनिक अफसरों व हितधारकों ने मिलाया हाथ....
सात जुलाई 1992 को मिला था मिनी स्विट्जरलैंड का आधिकारिक दर्जा, यादों को संजोने जुटे देश-विदेश के सैलानी और स्थानीय लोग
जिला पर्यटन विकास अधिकारी सहित नाट आन मैप, मिस्टिक विलेज, पर्यटन, मंदिर, टैक्सी, होटल और पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने तय की साझी जवाबदेही
स्वच्छ, हरित एवं सतत खजियार की थीम पर स्वच्छता अभियान चलाकर लिया प्रकृति और विरासत को बचाने का संकल्प।
चंबा जिला के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजियार के लिए सात जुलाई का दिन एक बार फिर ऐतिहासिक गौरव के रूप में जीवंत हो उठा। इस दिन से ठीक 34 वर्ष पूर्व (7 जुलाई 1992) खजियार को आधिकारिक रूप से वैश्विक मानचित्र पर मिनी स्विट्जरलैंड का दर्जा मिला था। इस ऐतिहासिक स्मृति को सहेजने और खजियार को विश्व स्तरीय, स्वच्छ व जिम्मेदार पर्यटन स्थल बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को खजियार दिवस 2026 का भव्य आयोजन किया गया। स्वच्छ, हरित एवं सतत खजियार की ओर एक कदम के मुख्य संदेश के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों और क्षेत्र के तमाम हितधारकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर पर्यटन से जुड़े विभिन्न विभागों, संस्थाओं एवं स्थानीय संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। कार्यक्रम में नाट आन मैप के प्रतिनिधि मनुज शर्मा, मिस्टिक विलेज खजियार, खज्जीनाग सेवा समिति, खज्जीनाग मंदिर कमेटी, पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन, टैक्सी एसोसिएशन और होटल एसोसिएशन खजियार तथा चलो चंबा अभियान से जुड़े लोग सहित जिला पर्यटन विकास अधिकारी चंबा राजीव मिश्रा, पर्यटन क्षेत्र से जुड़े सभी प्रमुख हितधारकों के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में खजियार को अधिक पर्यटक-अनुकूल बनाने के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर रणनीति तैयार की गई। इस दौरान सामूहिक निर्णय लिया गया कि सामुदायिक एवं जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर कमेटी का गठन किया जाएगा। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के साथ भी तालमेल बिठाया जाएगा। इस दौरान जय खाज्जीनाग महाराज और जय खजियार के जयघोष और व्यापक स्वच्छता अभियान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सभी सदस्यों ने अंत में संकल्प लिया कि प्रशासन, स्थानीय संस्थाओं और पर्यटन से जुड़े सभी हितधारकों के संयुक्त प्रयासों से खजियार को देश-विश्व के लिए एक आदर्श पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित किया जाएगा। इस अवसर पर नाट आन मैप की ओर से राजेश, ज्योति, सिद्धार्थ, क्षितिज, सुरेंद्र ठाकुर, अनिल व अंकिता मौजूद रहे।
इन बिंदुओं पर हुई चर्चा
-बुनियादी ढांचे को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार अपग्रेड करना
-कूड़ा प्रबंधन के लिए कड़े नियम और डस्टबिन की उचित व्यवस्था।
-पीक सीजन में लगने वाले जाम से मुक्ति के लिए नए पार्किंग स्थल चिन्हित करना।
-पैराग्लाइडिंग सहित अन्य एडवेंचर स्पोर्ट्स को सुरक्षित और सुचारू बनाना।
-खजियार मैदान और आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करना।
-पर्यटन से होने वाली आय और रोजगार में स्थानीय युवाओं की भागीदारी बढ़ाना।
- देवदार व चीड़ के घने जंगलों और केंद्र में स्थित तश्तरीनुमा झील को प्रदूषण मुक्त रखना।
पांच इंद्रियां और पर्यटन थीम पर हुआ सामूहिक विचार-विमर्श
समारोह के दौरान खजियार और पर्यटन के पांच अनुभव विषय पर गंभीर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि सैलानियों के लिए पांचों इंद्रियों के स्तर पर अनुभव बेहतर होना चाहिए। देखना यानी, खजियार की प्राकृतिक सुंदरता का मूल रूप। सुनना यानी यहां की शांति और स्थानीय अनूठी संस्कृति व लोक संगीत, सूंघना यानी देवदार के जंगलों की शुद्ध और ताजा हवा, स्वाद यानी पारंपरिक चंबयाली व्यंजनों (चंबयाली धाम व चख) को पहचान दिलाना तथा
महसूस करना यानी पहाड़ों की पारंपरिक मेहमान नवाजी का अहसास कराना शामिल रहा।
-----------
6,194 किलोमीटर दूर बर्न से जुड़ा है खजियार का रिश्ता
सात जुलाई 1992 को स्विट्जरलैंड सरकार के तत्कालीन महानिदेशक वाल्टर ल्यू खजियार की सुंदरता से इस कदर मंत्रमुग्ध हुए थे कि उन्होंने इसे आधिकारिक तौर पर मिनी स्विट्जरलैंड का नाम दिया था। खजियार दुनिया के उन चुनिंदा 160 स्थानों में शामिल है, जिन्हें मिनी स्विट्जरलैंड का दर्जा प्राप्त है। यहां लगा पीला स्विस हाइकिंग साइनपोस्ट आज भी स्विट्जरलैंड की राजधानी बर्न से इसकी सटीक दूरी 6,194 किलोमीटर दर्शाता है।
-----------
खजियार चंबा ही नहीं बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का गौरव है। 34 वर्ष पूर्व मिले इस वैश्विक दर्जे की गरिमा को बनाए रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। हमारा मुख्य ध्यान अब खजियार को केवल एक टूरिस्ट स्पाट के रूप में ही नहीं, बल्कि इको-टूरिज्म और सस्टेनेबल टूरिज्म के एक आदर्श माडल के रूप में विकसित करना है।प्रशासन स्थानीय युवाओं और हितधारकों के साथ मिलकर खजियार की प्राकृतिक सुंदरता को अक्षुण्ण रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
राजीव मिश्रा, जिला पर्यटन अधिकारी चंबा।
यह जानकारी नाट आन मैप सह-संस्थापक मनुज शर्मा ने दी उन्होंने कहा कि
खजियार की असली ताकत यहां की प्राकृतिक विरासत और स्थानीय संस्कृति है। वैश्विक स्तर पर आज का सैलानी केवल घूमना नहीं चाहता, बल्कि वह एक जिम्मेदार और गहरा अनुभव चाहता है। नाट आन मैप हमेशा से सामुदायिक पर्यटन को लेकर कार्य कर रहा है। खजियार दिवस के इस मौके पर स्थानीय समुदायों, युवाओं और होमस्टे संचालकों को सशक्त बनाने पर जोर दे रहे हैं।

21/02/2026

ग्राम पंचायत बरौर के गांव छमैरी (चमीणू) में एक युवक की बीती रात मौत ..
परिजनों ने कहा निर्मम हत्या हुई है...
(साहो वैली न्यूज)
बीती देर रात एक युवक की खाई में गिरने से हुई मौत ने मृतक के परिजनों के माथे पर शंका की लकीरें खींच के रख दी है। चंबा के मेडिकल कॉलेज के शव गृह में पोस्टमार्टम के लिए रखे शव को लेने से इनकार कर रहे उनके परिजनों का कहना है कि वह लोग अपने भाई के शव को तब तक नहीं उठाएंगे जब तक पुलिस का कोई बड़ा अधिकारी, या फिर जिला प्रशासन की और से डीसी यहां मौके पर आकर हम लोगों को यह आश्वासन नहीं देते कि उनके साथ न्याय होगा तब तक हम लोग अपने भाई के शव के साथ इसी तहत से बैठे रहेंगे। इन लोगों का आरोप है कि उनका भाई ढांक से नहीं गिरा है बल्कि उसको ढांक से धकेल कर उसकी हत्या की गई है।....
मेडिकल कॉलेज के शव गृह के बाहर खड़े यह सभी ग्रामीण लोग ग्राम पंचायत बरौर के गांव छमैरी (चमीणू) के रहने वाले है और यह वहीं ऐसी गांव में रहने वाले एक युवक की मौत को लेकर भड़के हुए है। इन लोगों का कहना है कि मृतक सोनू कुमार जिसकी कि उम्र 36,वर्षीय है बीती देर रात किसी ने उसको धक्का देकर ढांक से नीचे
गिरा दिया जिस कारण उसकी मौत हो गई है। स्थानीय ग्रामीण लोगों ने बताया कि कि जिस तरह उक्त मृतक का शव मिला है और उसका अपना फोन काफी दूर मिला है,इससे तो शक होना तो लाजमी है।
उधर इस घटना का पता जब इस क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार मनु को चला वह भी चंबा के मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने बताया कि जिस तरह से मृतक सोनू कुमार का शव मिला है उससे तो लगता है उसका मर्डर किया गया है।.....
अपने भाई के शव के साथ खड़े भोलू सिंह ने बताया कि प्रशासन जिस तरह से करवाई कर रहा है, उसको लेकर उन्होंने अपनी शंका जताई है। इनका कहना है कि जब तक प्रशासन निष्पक्ष जांच नहीं कार्य है, और जब तक डीसी, SP यहां मौके पर पहुंचकर हमे आश्वासन के साथ उन दोषियों के खिलाफ फिर नहीं करते है तब तक हम लोग न तो यहां से उठेंगे और न ही, अपने भाई के शव को यहां से उठाएंगे।

अंगनबाड़ी कार्यकर्ता परिणाम....
16/02/2026

अंगनबाड़ी कार्यकर्ता परिणाम....

16/02/2026

चन्द्रशेखर मंदिर में लोकप्रिय गायक प्रदीप सरयाल की प्रस्तुति...

Address

Saho
Chamba
176314

Telephone

+919816659271

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Saho Valley News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Saho Valley News:

Shortcuts

Share