Chamba Live News

Chamba Live News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Chamba Live News, Media/News Company, Chamba, Chamba.

15/08/2026

चम्बा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छींज मेला कमेटी कोहलडी़ द्वारा छींज मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य राज सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर छींज मेला कमेटी द्वारा राज सिंह ठाकुर जी को शॉल, टोपी व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

इस छींज मेले में स्थानीय पहलवानों के अलावा हिमाचल, पंजाब व अन्य राज्यों के पहलवानों ने भाग लिया। छींज मेले की फाइनल कुश्ती का मुकाबला रमेश बघेईगढ़ और रफ़ी होशियारपुर के बीच हुआ, जिसमें रफ़ी होशियारपुर विजेता रहे।

इस मौके पर छींज मेला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार शर्मा, मुख्य सचिव चमन लाल शर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सोनू सहित अन्य कमेटी सदस्य मौजूद रहे।

15/08/2026

चम्बा में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता

चम्बा 15 अगस्त
देशभर के साथ चम्बा जिला में भी 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चम्बा के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की। उन्होंने चौगान मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
ध्वजारोहण के बाद ऐतिहासिक चौगान मैदान में भव्य परेड का आयोजन किया गया। परेड में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, नर्सिंग कॉलेज तथा विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों की करीब 16 टुकड़ियों ने शानदार मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। इस दौरान परेड ने उपस्थित लोगों में देशभक्ति का जोश भर दिया।
समारोह में स्कूली और कॉलेज विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया और देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया।
समारोह के अंत में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को नमन किया।
उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार के साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल के दौरान किए गए विभिन्न विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने प्रदेश में विकास को गति देने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व की सराहना की।


14/08/2026

चम्बा पहुंचे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, गर्मजोशी से हुआ स्वागत।



13/08/2026

आज चम्बा की ग्राम पंचायत कोलका मे 77 वें वन महोत्सव के उपलक्ष्य पर चम्बा सदर के लोकप्रिय विधायक श्री नीरज नैयर ने पौधारोपण किया इस दौरान वनमण्डलाधिकारी चम्बा श्री कृतज्ञ कुमार, एसडीएम श्री चिराग शर्मा, वन विभाग के कर्मचारी, विभागीय अधिकारी, पुलिस व स्थानीय लोग शामिल हुए। इस दौरान विधायक श्री नीरज नैयर ने समस्त उपस्थित गणमान्यजन से वन परिक्षेत्र को बढ़ाने व उसके सरंक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।


12/08/2026

चम्बा : स्वतंत्रता दिवस समारोह की परेड की ऐतिहासिक चम्बा चौगान में हुई रिहर्सल।


11/08/2026

💔

11/08/2026

चम्बा : वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर चम्बा चौगान में आयोजित किया गया विशेष कार्यक्रम।


11/08/2026

Address

Chamba
Chamba
176310

Telephone

+919418966408

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chamba Live News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Chamba Live News:

Shortcuts

Share