The Voice of Pangwal

Directions

The Voice of Pangwal पांगी की आवाज ,पांगी की पहचान
https://www.youtube.com/

पांगी में खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिताओं की अधिसूचना जारी, पांच जोन बनाए गए, जल्द हो सकती है प्रतियोगिताओं की शुरुवात ...
17/09/2026

पांगी में खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिताओं की अधिसूचना जारी, पांच जोन बनाए गए, जल्द हो सकती है प्रतियोगिताओं की शुरुवात ,
विद्यार्थियों में खुशी की लहर
Pangi Administration

चम्बा: जिला परिषद सदस्य पांगी सुनीता नेगी ने बैठक में उठाए कई महत्वपूर्ण मुद्दे एवं मांगी कई विभागों के कार्यों की जानका...
17/09/2026

चम्बा: जिला परिषद सदस्य पांगी सुनीता नेगी ने बैठक में उठाए कई महत्वपूर्ण मुद्दे एवं मांगी कई विभागों के कार्यों की जानकारी

🏔️📰 लगभग एक दशक बाद चस्क पहुंचा प्रशासन, ग्रामीणों ने रखीं अपनी समस्याएं! 📰🏔️📍 चस्क भटोरी, पांगी | 16 सितंबरपांगी के सबस...
17/09/2026

🏔️📰 लगभग एक दशक बाद चस्क पहुंचा प्रशासन, ग्रामीणों ने रखीं अपनी समस्याएं! 📰🏔️

📍 चस्क भटोरी, पांगी | 16 सितंबर

पांगी के सबसे दुर्गम और सड़क मार्ग से वंचित गांव चस्क भटोरी में लगभग एक दशक बाद प्रशासनिक अधिकारियों की पूरी टीम पहुंची। आवासीय आयुक्त एवं एसडीएम अमनदीप सिंह ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर समाधान के निर्देश दिए।

🤝 दुर्गम गांव की चौखट तक प्रशासन के पहुंचने से ग्रामीणों में भी उम्मीद जगी कि उनकी समस्याओं और जरूरतों को अब और अधिक गंभीरता से सुना जाएगा।

🏫 इस दौरान प्राथमिक विद्यालय चस्क-भटोरी का निरीक्षण कर सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

🌱 कृषि एवं बागवानी विभाग ने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। किसानों को बीज वितरित किए गए तथा प्राकृतिक एवं आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

💬 चस्क की आवाज़ अब प्रशासन तक पहुंची है—अब इंतज़ार है समस्याओं के समाधान का।

━━━━━━━━━━━━━━━━━━
📰 THE VOICE OF PANGWAL
“पांगी की आवाज़ — पांगी के लोगों के साथ”
━━━━━━━━━━━━━━━━━━
Pangi Administration

#चस्क_भटोरी #पांगी #पांगी_घाटी #ग्रामीण_समस्याएं #जनसमस्याएं #प्रशासन #विकास #ग्रामीण_विकास #पांगी_की_आवाज

Big shout out to my newest top fans! 💎 Som Raj, बबली जगवान, Rajput RaNa ShAm SinGh, Bhim Sharma, JS Rana, Prem Raj Thaku...
16/09/2026

Big shout out to my newest top fans! 💎 Som Raj, बबली जगवान, Rajput RaNa ShAm SinGh, Bhim Sharma, JS Rana, Prem Raj Thakur, Pinki Sharma, Manu Sharma Sharma, Ajit K Rana, Pyara Lal, Sher Singh, Pangwal Rang Manch, Sarita Thakur, Devi Singh, Yogesh Chauhan

Drop a comment to welcome them to our community,
🙏🏻🙏🏻

📚🏔️ साहित्यिक भेंट ने बढ़ाया पांगी का गौरव! 🙏✨राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार के पांगी प्रवास के दौरान लेखक एवं साहित्यक...
16/09/2026

📚🏔️ साहित्यिक भेंट ने बढ़ाया पांगी का गौरव! 🙏✨

राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार के पांगी प्रवास के दौरान लेखक एवं साहित्यकार कृष्ण चंद राणा ने अपनी चर्चित पुस्तक ‘देवभूमि पांगी दर्शन’ भेंट की। 📖🌿

पांगी घाटी के इतिहास, संस्कृति, देवी-देवताओं, धार्मिक आस्था और समृद्ध लोक परंपराओं को संजोए यह पुस्तक पांगी की सांस्कृतिक विरासत को शब्दों में सुरक्षित रखने का महत्वपूर्ण प्रयास है। 🏔️📚

इस अवसर पर डॉ. सिकंदर कुमार ने पुस्तक को सहर्ष स्वीकार करते हुए पांगी की प्राकृतिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने के प्रयास की सराहना की।

साहित्यकार कृष्ण चंद राणा का यह प्रयास पांगी की पहचान और विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की दिशा में एक सुंदर पहल है। ❤️🙏

📖 देवभूमि पांगी दर्शन — पांगी की संस्कृति, आस्था और विरासत का दस्तावेज़।

📰 THE VOICE OF PANGWAL
“पांगी की आवाज़ — पांगी के लोगों के साथ”
Sikander Kumar Pangi News Today Pangi Live News Information And Public Relations Department, Himachal Pradesh हिम संदेश

#देवभूमिपांगीदर्शन #पांगी #कृष्णचंदराणा #साहित्य #साहित्यकार #पांगीकीसंस्कृति #पांगीकीविरासत #पांगीकागौरव #हिमाचलप्रदेश

🇮🇳📚 पांगी के पहाड़ों से निकल रही है नई नेतृत्व पीढ़ी! 🏔️✨🌟 लोकतंत्र की पाठशाला बना ईएमआरएस किलाड़!🗣️ मॉडल यूथ ग्राम सभा ...
14/09/2026

🇮🇳📚 पांगी के पहाड़ों से निकल रही है नई नेतृत्व पीढ़ी! 🏔️✨

🌟 लोकतंत्र की पाठशाला बना ईएमआरएस किलाड़!
🗣️ मॉडल यूथ ग्राम सभा में विद्यार्थियों ने बेबाकी से रखे अपने विचार

📍 पांगी | 14 सितंबर

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय ईएमआरएस किलाड़ में आयोजित मॉडल यूथ ग्राम सभा ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी को करीब से समझने का अवसर दिया। 🙌

👩‍🎓👨‍🎓 विद्यार्थियों ने ग्राम सभा की कार्यप्रणाली को व्यवहारिक रूप से समझते हुए शिक्षा, स्थानीय विकास, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जिम्मेदारी और युवाओं की भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे।

💬 आवासीय आयुक्त एवं एसडीएम पांगी अमनदीप सिंह ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि युवा देश और समाज के भविष्य के निर्माता हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता और लोकतांत्रिक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

🚫 नशे से दूर रहने
🌱 पर्यावरण संरक्षण अपनाने
🧹 स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने
🤝 सामाजिक जिम्मेदारी निभाने
🇮🇳 और पांगी के विकास में सक्रिय भागीदारी करने का संदेश भी विद्यार्थियों को दिया गया।

💙 आज के विद्यार्थी, कल के नेतृत्वकर्ता!
📖 शिक्षा केवल किताबों तक नहीं—
🎯 नेतृत्व, जिम्मेदारी और समाज निर्माण तक।

🏔️ “जब पांगी का विद्यार्थी लोकतंत्र को समझता है, तभी पांगी का भविष्य मजबूत होता है।” 🇮🇳

📰 THE VOICE OF PANGWAL
🎙️ “पांगी की आवाज़ — पांगी के लोगों के साथ”
Pangi Administration

#पांगी #किलाड़ #पांगीकीआवाज़ #युवानेतृत्व #शिक्षा #लोकतंत्र #पांगीकेविद्यार्थी 🇮🇳🏔️✨

13/09/2026

राज्यसभा सांसद डॉक्टर सिकंदर कुमार जी, Sikander Kumar
MINDHAL MATA Mandir Live

📰 कॉलेज की मांगों को लेकर ABVP किलाड़ इकाई ने विधायक डॉ. जनक राज को सौंपा ज्ञापन📍 किलाड़, पांगी | 12 सितंबर 2026किलाड़ (...
13/09/2026

📰 कॉलेज की मांगों को लेकर ABVP किलाड़ इकाई ने विधायक डॉ. जनक राज को सौंपा ज्ञापन

📍 किलाड़, पांगी | 12 सितंबर 2026

किलाड़ (पांगी): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) किलाड़, पांगी इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेज की विभिन्न समस्याओं एवं छात्रहित से जुड़ी मांगों को लेकर भरमौर-पांगी के विधायक डॉ. जनक राज को ज्ञापन सौंपा।

ABVP पांगी इकाई के अध्यक्ष निखिल राणा एवं महामंत्री हर्षिता की अगुवाई में सौंपे गए ज्ञापन में कॉलेज के रिक्त पदों को जल्द भरने, छात्राओं के लिए हॉस्टल निर्माण, कॉलेज कैंटीन की सुविधा, विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क वाई-फाई तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

ABVP प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए इनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।

विद्यार्थियों की सुविधाएं बेहतर हों, शिक्षा का माहौल मजबूत हो—यही मांग है।

THE VOICE OF PANGWAL
पांगी की आवाज़ — पांगी के लोगों के साथ

12/09/2026

सदियों बाद पांगी की धरती पर राज्यसभा सांसद! 🚩
शौर में डॉ. सिकंदर कुमार जी Sikander Kumar की जनसभा | पांगी प्रवास का पहला दिन | LIVE
#जनसभा #पांगी #पांगीघाटी #राज्यसभासांसद #सिकंदरकुमार #पांगीप्रवास #पांगीकीआवाज

12/09/2026

डॉक्टर जनक राज विधायक भरमौर पांगी

Address

VPO LUJ BANWAS
Chamba
176323

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Voice of Pangwal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share