Nandanchal News

  • Home
  • Nandanchal News

Nandanchal News मैं पत्रकार नहीं,
मैं पहाड़ की आवाज़ हूँ।
हर दर्द, हर सच्चाई – NANDANCHAL NEWS के साथ। पहाड़ की सच्ची आवाज़... Artist

21/08/2026

नंदप्रयाग- नंदानगर मोटर मार्ग ग्वाला और छिडिया के बीच बंद है.

20/08/2026

कुरूड-लुंतरा मोटरमार्ग पर हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, सेना के जवान की गई जान।

दर्दनाक सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, फौजी चालक की मौतघूमकी के पास देर रात हुआ हादसा, DDRF, पुलिस व तहसील ...
20/08/2026

दर्दनाक सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, फौजी चालक की मौत

घूमकी के पास देर रात हुआ हादसा, DDRF, पुलिस व तहसील प्रशासन मौके पर

नंदानगर क्षेत्र में बुधवार देर रात करीब 10:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घूमकी नामक स्थान के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में कार चालक एवं फौजी जवान संदीप प्रसाद, निवासी ग्राम कुरुड़, की आकस्मिक मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही DDRF, तहसील प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

बताया जा रहा है कि शव को गहरी खाई से बाहर निकालने का कार्य किया जा रहा है। हादसे की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

घटना के कारणों की जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है।

VB-GRAM-G में डिजिटल हाजिरी और ई-केवाईसी पर प्रशिक्षण, ग्राम पंचायतों को दी अहम जानकारीनंदानगर। खण्ड विकास कार्यालय, नंद...
19/08/2026

VB-GRAM-G में डिजिटल हाजिरी और ई-केवाईसी पर प्रशिक्षण, ग्राम पंचायतों को दी अहम जानकारी

नंदानगर। खण्ड विकास कार्यालय, नंदानगर में बुधवार को VB-GRAM-G के अंतर्गत श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए NMMS प्रणाली एवं ई-केवाईसी को लेकर महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल व्यवस्था को प्रभावी बनाने के साथ कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना रहा।

प्रशिक्षण उपकार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रुचि पाण्डेय द्वारा दिया गया। इस दौरान प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष श्री अवतार सिंह बिष्ट सहित समस्त ग्राम प्रधानगण, जनप्रतिनिधि, संबंधित कर्मचारी एवं विभिन्न ग्राम पंचायतों के मेट मौजूद रहे।

प्रशिक्षण में NMMS के माध्यम से श्रमिकों की दैनिक हाजिरी दर्ज करने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या को देखते हुए संबंधित ग्राम पंचायतों में ऑफलाइन माध्यम से उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से समझाया गया।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिन श्रमिकों की ई-केवाईसी पूर्ण नहीं होगी, उनकी उपस्थिति दर्ज नहीं की जाएगी। ऐसे में सभी संबंधित श्रमिकों की ई-केवाईसी समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों एवं मेट को डिजिटल प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी दी गई, ताकि VB-GRAM-G के कार्यों का संचालन सुचारू, पारदर्शी और जवाबदेह तरीके से किया जा सके।

प्रशिक्षण से स्पष्ट संदेश—डिजिटल व्यवस्था मजबूत होगी, तो ग्राम विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी।

रक्षाबंधन पर धामी सरकार की बड़ी सौगात, महिलाओं को दो दिन...see more
19/08/2026

रक्षाबंधन पर धामी सरकार की बड़ी सौगात, महिलाओं को दो दिन...see more

19/08/2026

ऋषिकेश-देहरादून हाईवे पर मणिमाई मंदिर के पास ईको और मैक्स की टक्कर में चार लोगो की मौत।

19/08/2026

नंदानगर- नंदप्रयाग मोटर आवाजाही हेतु सुचारू।

19/08/2026

शानदार प्रस्तुति, नंदानगर क्षेत्र के प्रसिद्ध गायक सुरेन्द्र राज कोहली।

नंदानगर ब्लॉक प्रमुख हीमा नेगी पहुंची झई ताल मेले में, चांचड़ी नृत्य करती नजर आयीं प्रमुख।
19/08/2026

नंदानगर ब्लॉक प्रमुख हीमा नेगी पहुंची झई ताल मेले में, चांचड़ी नृत्य करती नजर आयीं प्रमुख।

19/08/2026

नंदानगर - नंदप्रयाग रोड़ दोपहर 1 बजे तक खुलने की सूचना, छिड़िया में भारी भूस्खलन के बाद हुआ मार्ग अवरुद्ध।

Address

Nandanagar (ghat)

246435

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nandanchal News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share