Uttarakhand Update

Uttarakhand Update Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Uttarakhand Update, Media/News Company, Chamoli.
(3)

जोशीमठ में फिर सुलग रही आंदोलन की चिंगारी,वादों पर अमल न होने से भड़के प्रभावित,आज से बैठेंगे 48 घंटे के धरने पर।​जोशीमठ...
08/06/2026

जोशीमठ में फिर सुलग रही आंदोलन की चिंगारी,वादों पर अमल न होने से भड़के प्रभावित,आज से बैठेंगे 48 घंटे के धरने पर।

​जोशीमठ:- 08 जून 2026

आपदा के दंश से जूझ रहे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पर्यटन नगरी जोशीमठ की सुरक्षा और प्रभावितों के संपूर्ण पुनर्वास को लेकर एक बार फिर जन-आक्रोश फूट पड़ा है। 'जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति' ने सरकार के साथ पूर्व में बनी 11 सूत्रीय सहमति पर तीन साल बाद भी पूरी तरह अमल न होने पर गहरा रोष जताया है।

मुख्यमंत्री को संबोधित इस ज्ञापन में समिति ने आरोप लगाया है कि केंद्र से जोशीमठ के स्थिरीकरण के लिए स्वीकृत 1640 करोड़ रुपये के बाद शुरू हुए कार्यों में भारी अनियमितताएं बरती जा रही हैं और प्रभावितों को वैज्ञानिक इंजीनियरिंग के बजाय उजाड़ने की कार्रवाई को प्राथमिकता दी जा रही है।

भूमि बंदोबस्ती,उचित मुआवजा,तपोवन विष्णुगाड परियोजना की समीक्षा और समयबद्ध सुरक्षा कार्यों की अनदेखी से नाराज जनता ने उपजिलाधिकारी ज्योतिर्मठ के माध्यम से सरकार को चेतावनी दी है कि वे आज से अपनी मांगों को लेकर 48 घंटे के अनवरत धरने पर बैठ रहे हैं,और यदि अब भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे एक लंबे और उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती,भाजपा की गांधीनगर वार्ड सभासद ललिता देवी, भाजपा नेता मुकेश कुमार,लक्ष्मी देवी, गीता परमार,नीलम परमार ,मदन कपरुंवाण,कुशलानंद डिमरी,दीपक टम्टा,सचिन आदि मौजूद रहे।

स्टेट जूनियर हाई स्कूल प्री-सेकेंडरी टीचर्स एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षकों ने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर निकाली गर्जना रैल...
08/06/2026

स्टेट जूनियर हाई स्कूल प्री-सेकेंडरी टीचर्स एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षकों ने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर निकाली गर्जना रैली।

स्टेट जूनियर हाई स्कूल प्री-सेकेंडरी टीचर्स एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षकों ने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर निकाली गर्ज...

मुख्यमंत्री घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन और 25 सूत्रीय कार्यक्रम की प्रगति पर जिलाधिकारी ने की समीक्षा।मुख्यमंत्री घोष...
08/06/2026

मुख्यमंत्री घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन और 25 सूत्रीय कार्यक्रम की प्रगति पर जिलाधिकारी ने की समीक्षा।

मुख्यमंत्री घोषणाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरा करें अधिकारी : जिलाधिकारी।

चमोली:- 08 जून 2026

जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सभागार में मुख्यमंत्री घोषणाओं एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को जनहित से जुड़े कार्यों में बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने, निर्माणाधीन एवं गतिमान परियोजनाओं में तेजी लाने तथा शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों का नियमित अनुश्रवण एवं फॉलोअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को इन्हें सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर कोई भी मुख्यमंत्री घोषणा अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहनी चाहिए। जिन घोषणाओं में शासन स्तर पर कार्रवाई अपेक्षित है, उनसे संबंधित सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर प्रस्ताव शीघ्र शासन को प्रेषित किए जाएं।

साथ ही निर्माणाधीन एवं क्रियान्वयनाधीन घोषणाओं का विभागीय अधिकारी नियमित निरीक्षण कर निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। वहीं 25 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को विभागीय आंकड़ों की शुद्धता एवं गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष उपलब्धियों में वृद्धि करते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने जानकारी दी कि जनपद में 04 जुलाई 2021 से वर्तमान तक माननीय मुख्यमंत्री द्वारा कुल 166 घोषणाएं की गई हैं। इनमें से 101 घोषणाओं का कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जबकि शेष घोषणाओं पर विभिन्न स्तरों पर आवश्यक कार्यवाही एवं क्रियान्वयन की प्रक्रिया जारी है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडे, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता, जिला विकास अधिकारी के.के. पंत, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी विनय जोशी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्द किशोर जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

नंदा देवी राजजात मार्ग पर शौचालय व्यवस्था सुनिश्चित करने के जिलाधिकारी के निर्देश।जनता मिलन कार्यक्रम में 40 शिकायतें दर...
08/06/2026

नंदा देवी राजजात मार्ग पर शौचालय व्यवस्था सुनिश्चित करने के जिलाधिकारी के निर्देश।

जनता मिलन कार्यक्रम में 40 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर हुआ समाधान।

चमोली:- 08 जून 2026

जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सभागार, गोपेश्वर में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें रखीं। कार्यक्रम के दौरान कुल 40 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

जनता मिलन कार्यक्रम में सिरण गांव की निवासी लीला देवी द्वारा गांव के संपर्क मार्ग के क्षतिग्रस्त होने की शिकायत प्रस्तुत की गई। इस पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को मनरेगा के माध्यम से मार्ग निर्माण तथा अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई को आवश्यकतानुसार नहर निर्माण की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

नंदानगर क्षेत्र के ग्रामीणों ने छुपलागाड़ में जमा मलबे को हटाने की मांग उठाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी चमोली को एक सप्ताह के भीतर रिवर ड्रेजिंग कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।

नंदानगर निवासी अवतार सिंह एवं राजेंद्र सिंह ने विस्थापन संबंधी समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया। इस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार चमोली को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान आगामी नंदा देवी राजजात यात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग पर मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित करने के निर्देश देते हुए जिला विकास अधिकारी एवं स्वजल विभाग को राजजात मार्ग पर पर्याप्त शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

इसके अतिरिक्त रणजीत सिंह, गुमान सिंह, संदीप सहित अन्य फरियादियों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों पर भी जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडे, मुख्य चिकित्साधिकारी अभिषेक गुप्ता, जिला विकास अधिकारी के के पंत, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्द किशोर जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

एसआईआर शुरू,राज्यपाल को सौंपा गया पहला गणना फॉर्म, हर घर पहुंचेगा लोकतंत्र का दस्तावेज।
08/06/2026

एसआईआर शुरू,राज्यपाल को सौंपा गया पहला गणना फॉर्म, हर घर पहुंचेगा लोकतंत्र का दस्तावेज।

एसआईआर शुरू,राज्यपाल को सौंपा गया पहला गणना फॉर्म, हर घर पहुंचेगा लोकतंत्र का दस्तावेज। नैनीताल:- 08 जून 2026 उत्तराखं.....

पौड़ी के एक व्यक्ति पर अपनी ही पत्नी की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने का लगा आरोप,अब मुकदमा हुआ दर्ज, जानिए पूरा मामला।
08/06/2026

पौड़ी के एक व्यक्ति पर अपनी ही पत्नी की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने का लगा आरोप,अब मुकदमा हुआ दर्ज, जानिए पूरा मामला।

पौड़ी के एक व्यक्ति पर अपनी ही पत्नी की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने का लगा आरोप,अब मुकदमा हुआ दर्ज, जानिए पूरा मामला।...

ग्राम सभा किलौण्डी की खुली बैठक में हुआ युवक मंगल दल व महिला मंगल दल का गठन।चमोली:- 08 जून 2026रिपोर्ट - ललिता प्रसाद लख...
08/06/2026

ग्राम सभा किलौण्डी की खुली बैठक में हुआ युवक मंगल दल व महिला मंगल दल का गठन।

चमोली:- 08 जून 2026
रिपोर्ट - ललिता प्रसाद लखेड़ा

विकास खण्ड दशोली क्षेत्र की ग्राम सभा किलौण्डी नारायण में ग्राम प्रधान मीना देवी सजवाण की अध्यक्षता में ग्राम सभा की खुली बैठक आयोजित की गयी। बैठक में महिला मंगल दल एवम युवक मंगल दल का गठन किया गया।

रविवार को हुई इस बैठक में सर्व सम्मति से आरती नेगी को महिला मंगल दल अध्यक्ष एवं युवक मंगल दल अध्यक्ष पद पर कुलदीप असवाल को नियुक्त किया गया तथा महिला मंगल दल के उपाध्यक्ष के लिऐ मनीषा देवी,सचिव अनीता देवी,उपसचिव मीना देवी,कोषाध्यक्ष सुषमा देवी,सदस्य कार्यकारिणी में मंदोदरी देवी,दिगाम्बरी देवी,सुलोचना देवी,राजेश्वरी देवी, देवेश्वरी देवी,अनीता देवी एवं युवक मंगल दल में उपाध्यक्ष पद पर सन्दीप सजवाण, सचिव रघुनाथ रावत, कोषाध्यक्ष संतोष नेगी तथा कार्यकारिणी सदस्यों में रितेश नेगी राहुल नेगी रविन्द्र सजवाण सूरज सजवाण विपिन असवाल को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर प्रधानपति राकेश सजवाण पूर्व प्रधान दीपक असवाल प्रेम सिंह कण्डारी अनिल असवाल आदि लोग मौजूद रहे।

जनपद चमोली के आयुष चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर किया सांकेतिक विरोध।
08/06/2026

जनपद चमोली के आयुष चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर किया सांकेतिक विरोध।

जनपद चमोली के आयुष चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर किया सांकेतिक विरोध। चमोली:- 08 जून 2026 रिपोर्ट- ललिता प्रसाद लखेड.....

रुद्रप्रयाग के मोहित का अनोखा संकल्प- योग जागरूकता के लिए साइकिल से नपेंगे 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम।
08/06/2026

रुद्रप्रयाग के मोहित का अनोखा संकल्प- योग जागरूकता के लिए साइकिल से नपेंगे 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम।

रुद्रप्रयाग के मोहित का अनोखा संकल्प- योग जागरूकता के लिए साइकिल से नपेंगे 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम। रुद्रप्रयाग...

मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट जमीन बिक्री मामले में कांग्रेस ने की जांच की मांग,ग्रामीणों का सरकार पर नहीं रहा भरोसा- म...
08/06/2026

मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट जमीन बिक्री मामले में कांग्रेस ने की जांच की मांग,ग्रामीणों का सरकार पर नहीं रहा भरोसा- मोहन भंडारी।

मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट जमीन बिक्री मामले में कांग्रेस ने की जांच की मांग,ग्रामीणों का सरकार पर नहीं रहा भ....

Address

Chamoli
246428

Telephone

+918899404444

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Uttarakhand Update posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Uttarakhand Update:

Share