09/08/2026
🥋 चंदौसी में फाइटिंग कैंप, 65 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
3 से 25 वर्ष तक के खिलाड़ियों को मिला एडवांस तकनीकी प्रशिक्षण, आगामी प्रतियोगिताओं के लिए किया गया तैयार
चंदौसी। नगर के संस्कार वैली स्थित चंदौसी ताइक्वांडो एकेडमी में एडवांस निशुल्क फाइटिंग कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 65 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा और फाइटिंग स्किल्स का प्रदर्शन किया।
चार घंटे तक चला प्रशिक्षण
कैंप में 3 वर्ष से लेकर 25 वर्ष तक के खिलाड़ियों को ताइक्वांडो की विभिन्न फाइटिंग तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। चार घंटे तक चले इस कैंप का उद्देश्य खिलाड़ियों को लगातार अभ्यास के माध्यम से उनकी तकनीक और खेल कौशल को निखारना रहा।
प्रतियोगिताओं में पदक जीतने पर जोर
संभल ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव सुरेश कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास और तकनीकी प्रशिक्षण के जरिए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा है। प्रयास है कि खिलाड़ी अपनी कमियों को दूर कर बेहतर प्रदर्शन करें और भविष्य की प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक पदक हासिल करें।
65 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
कैंप में अंश, शिव, सूर्यांश, कनिष्क, प्रणव, रिद्धी, सिद्धि, अंशुल, आरव, मधुर, देव, आराध्या, सुदीक्षा, मिष्टी, परी, प्रियांशी, पलक, अर्जित, इवांशी, आयशा, दीक्षा, गरिमा, कनक, कीर्ति, नव, शनाया, प्रिंस, कृष, कृष्णा, नक्श, अनाया, दृष्टि, चीनू, शिवांश, समृद्धि, आशीष, संतराम, शिवांशु, गर्व, तुषार, आदित्य, प्रियांशु, सृष्टि, विहान, तन्मय, माधव समेत अन्य खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
कैंप में मनन, पूर्वी, देवांशी, शिवांशी, रिद्धिमा, राहुल और श्याम सहित सीनियर खिलाड़ियों ने भी सहयोग किया।
📍 Smart Chandausi | चंदौसी की हर जरूरी खबर, सबसे पहले