18/02/2026
चांद नजर आया, पहला रोजा आज : शाही इमाम पंजाब
लुधियाना, 18 फरवरी आज यहां पंजाब के मुसलमानों के दीनी मरकज जामा मस्जिद लुधियाना से पंजाब के शाही इमाम व रूअते हिलाल कमेटी पंजाब (चांद देखने वाली कमेटी) के अध्यक्ष मौलाना मुहम्मद उसमान रहमानी लुधियानवी ने पूरे पंजाब भर से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार यह ऐलान किया कि रमजान के पवित्र महीने का चांद नजर आ गया है इसलिए 19 फरवरी दिन वीरवार को पहला रोजा होगा। इस पवित्र महीने के शुरू होने पर शाही इमाम ने समूह पंजाब वासियों को दिली मुबारकबाद दी।