Rathore Adarsh Singh

Rathore Adarsh Singh ⚔️🙏Jai Shree Ram🙏⚔️

⚔️क्षत्रिय धर्म सर्वोपरी⚔️

     Computer installation 🖥️🖥️Pure Bihar me sabhi Panchayat me computer setup Krna haiJis bhi district me chahiye mil j...
04/07/2025


Computer installation 🖥️🖥️
Pure Bihar me sabhi Panchayat me computer setup Krna hai
Jis bhi district me chahiye mil jayega
Niche comment box me apna No. Share kr dijiye

18/02/2025

❤️❤️❤️

आइये ना हमरा  #बिहार में.. बनवा देंगे आपको..  2 लाख 30 हजार में.. और वैसे भी हमारे बिहार में  #9वीं फेल  #मुख्यमंत्री बन...
24/09/2024

आइये ना हमरा #बिहार में.. बनवा देंगे आपको..
2 लाख 30 हजार में.. और वैसे भी
हमारे बिहार में #9वीं फेल #मुख्यमंत्री बन सकता है तो 10वीं पास क्यों नहीं।।😁

Rathore Adarsh Singh
Rathore Adarsh Singh

😎🤘Jalwa h hmara 🤘😎
28/08/2023

😎🤘Jalwa h hmara 🤘😎

🤘😎🤘
08/08/2023

🤘😎🤘

🤘
26/06/2023

🤘

(समय निकाल कर पढ़े🙏)                                        प्रयास करना हमारा काम है,,,,,,जैसे ही ट्रेन रवाना होने को हु...
09/05/2023

(समय निकाल कर पढ़े🙏)
प्रयास करना हमारा काम है,,,,,,
जैसे ही ट्रेन रवाना होने को हुई,
एक औरत और उसका पति एक ट्रंक लिए डिब्बे में घुस पडे़।
दरवाजे के पास ही औरत तो बैठ गई पर आदमी चिंतातुर खड़ा था।
जानता था कि उसके पास जनरल टिकट है और ये रिज़र्वेशन डिब्बा है।
टीटी को टिकट दिखाते उसने हाथ जोड़ दिए।
" ये जनरल टिकट है।अगले स्टेशन पर जनरल डिब्बे में चले जाना।वरना आठ सौ की रसीद बनेगी।"
कह टीसी आगे चला गया।
पति-पत्नी दोनों बेटी को पहला बेटा होने पर उसे देखने जा रहे थे।
सेठ ने बड़ी मुश्किल से दो दिन की छुट्टी और सात सौ रुपये एडवांस दिए थे।
बीबी व लोहे की पेटी के साथ जनरल बोगी में बहुत कोशिश की पर घुस नहीं पाए थे।
लाचार हो स्लिपर क्लास में आ गए थे।
" साब, बीबी और सामान के साथ जनरल डिब्बे में चढ़ नहीं सकते।हम यहीं कोने में खड़े रहेंगे।बड़ी मेहरबानी होगी।"
टीटी की ओर सौ का नोट बढ़ाते हुए कहा।
" सौ में कुछ नहीं होता।आठ सौ निकालो वरना उतर जाओ।"
" आठ सौ तो गुड्डो की डिलिवरी में भी नहीं लगे साब।नाती को देखने जा रहे हैं।गरीब लोग हैं, जाने दो न साब।" अबकि बार पत्नी ने कहा।
" तो फिर ऐसा करो, चार सौ निकालो।एक की रसीद बना देता हूँ, दोनों बैठे रहो।"
" ये लो साब, रसीद रहने दो।दो सौ रुपये बढ़ाते हुए आदमी बोला।
" नहीं-नहीं रसीद दो बनानी ही पड़ेगी। ऊपर से आर्डर है।रसीद तो बनेगी ही।
चलो, जल्दी चार सौ निकालो।वरना स्टेशन आ रहा है, उतरकर जनरल बोगी में चले जाओ।"
इस बार कुछ डांटते हुए टीटी बोला।
आदमी ने चार सौ रुपए ऐसे दिए मानो अपना कलेजा निकालकर दे रहा हो।

दोनों पति-पत्नी उदास रुआंसे
ऐसे बैठे थे ,मानो नाती के पैदा होने पर नहीं उसके शोक में जा रहे हो।
कैसे एडजस्ट करेंगे ये चार सौ रुपए?
क्या वापसी की टिकट के लिए समधी से पैसे मांगना होगा?
नहीं-नहीं।
आखिर में पति बोला- " सौ- डेढ़ सौ तो मैं ज्यादा लाया ही था। गुड्डो के घर पैदल ही चलेंगे। शाम को खाना नहीं खायेंगे। दो सौ तो एडजस्ट हो गए। और हाँ, आते वक्त पैसिंजर से आयेंगे। सौ रूपए बचेंगे। एक दिन जरूर ज्यादा लगेगा। सेठ भी चिल्लायेगा। मगर मुन्ने के लिए सब सह लूंगा।मगर फिर भी ये तो तीन सौ ही हुए।"
" ऐसा करते हैं, नाना-नानी की तरफ से जो हम सौ-सौ देनेवाले थे न, अब दोनों मिलकर सौ देंगे। हम अलग थोड़े ही हैं। हो गए न चार सौ एडजस्ट।"
पत्नी के कहा।
" मगर मुन्ने के कम करना....""
और पति की आँख छलक पड़ी।
" मन क्यूँ भारी करते हो जी। गुड्डो जब मुन्ना को लेकर घर आयेंगी; तब दो सौ ज्यादा दे देंगे। "
कहते हुए उसकी आँख भी छलक उठी।
फिर आँख पोंछते हुए बोली-
" अगर मुझे कहीं मोदीजी मिले तो कहूंगी-"
इतने पैसों की बुलेट ट्रेन चलाने के बजाय, इतने पैसों से हर ट्रेन में चार-चार जनरल बोगी लगा दो, जिससे न तो हम जैसों को टिकट होते हुए भी जलील होना पड़े और ना ही हमारे मुन्ने के सौ रुपये कम हो।"
उसकी आँख फिर छलक पड़ी।
" अरी पगली, हम गरीब आदमी हैं, हमें वोट देने का तो अधिकार है, पर सलाह देने का नहीं। रो मत।

(विनम्र प्रार्थना है जो भी इस कहानी को पढ़ चूका है उसे इस घटना से शायद ही इत्तिफ़ाक़ हो पर अगर ये कहानी शेयर करे ,कॉपी पेस्ट करे ,पर रुकने न दे शायद रेल मंत्रालय जनरल बोगी की भी परिस्थितियों को समझ सके। उसमे सफर करने वाला एक गरीब तबका है जिसका शोषण चिर कालीन से होता आया है।
एक कोशिश परिवर्तनकीओर
.......एक मध्यम परिवार से,,,,, Adarsh Singh

CSK और MI की टीमें आज 3.30 बजे आमने-सामने होंगी.यह मुकाबला CSK के होम ग्राउंड पर खेला जाएगा.यहां दोनों टीमें अतिरिक्त स्...
06/05/2023

CSK और MI की टीमें आज 3.30 बजे आमने-सामने होंगी.

यह मुकाबला CSK के होम ग्राउंड पर खेला जाएगा.

यहां दोनों टीमें अतिरिक्त स्पिनर के साथ उतर सकती हैं.
Rathore Adarsh Singh
MS Dhoni
Rathore Adarsh Singh


IPL के अंतिम ओवर में 59 छक्के और 49 चौके जड़ने वाले महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। पंजाब किंग्स के...
06/05/2023

IPL के अंतिम ओवर में 59 छक्के और 49 चौके जड़ने वाले महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ पारी की अंतिम 2 गेंदों पर माही के 2 छक्कों का शोर थमने का नाम नहीं ले रहा। अंतिम ओवर में 2 छक्के जड़ने का कारनामा माही ने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा 15वीं दफा किया। इन छक्कों ने फिर एक दफा साबित कर दिया कि आज भी धोनी से बड़ा फिनिशर क्रिकेट की दुनिया में दूसरा कोई नहीं है। सैम करन ने पांचवीं गेंद धीमी गति के साथ आउटसाइड ऑफ शॉर्ट बॉल डाली। माही को बड़ा शॉट खेलने के लिए भरपूर विड्थ मिला। पलक झपकते ही बैकवर्ड पॉइंट के ऊपर से गगनचुंबी छक्का निकल गया। क्रिकेट की भाषा में इसे थप्पड़ शॉट कहते हैं। आखिरी गेंद स्टंप्स पर फुलटॉस! धोनी ने शानदार कनेक्शन किया और गेंद को डीप मिडविकेट बाउंड्री के आसमान में छक्के के लिए भेज दिया।
महेंद्र सिंह धोनी के 2 छक्कों की बदौलत चेन्नई का स्कोर 200 पहुंच गया। हकीकत यह है कि इस सीजन आईपीएल में रवींद्र जडेजा का बल्ला पहले की तरह नहीं बोल पा रहा है। पंजाब के खिलाफ भी वह 10 गेंद पर सिर्फ 12 रन बना सके। उनकी पारी में एक भी चौका और छक्का शामिल नहीं था। अगर रवींद्र जडेजा की जगह महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी करने के लिए उतरते, तो निश्चित तौर पर हालात दूसरे होते। चेन्नई दो सौ की बजाय सवा दो सौ तक पहुंच जाता। जब महेंद्र सिंह धोनी कई दफा इशारा दे चुके हैं कि यह उनका आखिरी सीजन हो सकता है, ऐसे में उन्हें टीम के हित को मद्देनजर रखते हुए ऊपरी क्रम में खेलने पर विचार करना चाहिए।
महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के अंतिम ओवर में सिर्फ 290 गेंदें खेलकर सबसे ज्यादा 709 रन बनाए हैं। इस दौरान माही के बल्ले से 49 चौके और 59 छक्के आए हैं। महेंद्र सिंह धोनी के बाद दूसरे स्थान पर कीरोन पोलार्ड का नाम आता है, जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में अंतिम ओवर में 33 छक्के लगाए हैं। दोनों खिलाड़ियों के बीच छक्कों का फर्क अपने-अपने बताने के लिए काफी है कि माही का कद सबसे बड़ा क्यों है। महेंद्र सिंह धोनी के लिए एज सिर्फ एक नंबर है और वह आने वाले 2 वर्षो तक आराम से आईपीएल खेल सकते हैं। इसका फैसला तो सीजन के अंत में होगा, लेकिन फिलहाल जरूरी यह है कि धोनी टीम हित में जडेजा से ऊपर बल्लेबाजी करने के लिए आएं। अपने बल्ले से तूफान उठाएं।

Rathore Adarsh Singh
Rathore Adarsh Singh
MS Dhoni

Address

Mahua (vaishali)
Chandigarh

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rathore Adarsh Singh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share