CNC News India

CNC News India CNC News India (cncnews.in) - India's Largest Hindi News Website and leading Hindi news daily. Visit: www.cncnews.in

13/09/2026
12/09/2026

कल रविवार को फ्री होल्ड के लिए "आजाद अम्बाला" कैम्पेन को सदर बाजार अम्बाला छावनी से आरम्भ करेंगी अम्बाला की बेटी चित्रा सरवारा।

सीएम नायब सिंह सैनी के साथ अंदर पिता प्रो गणेशी लाल सुन रहे थे जनता की फरियाद, बाहर पुत्र मनीष सिंगला ने पेश की मिसाल, ख...
12/09/2026

सीएम नायब सिंह सैनी के साथ अंदर पिता प्रो गणेशी लाल सुन रहे थे जनता की फरियाद, बाहर पुत्र मनीष सिंगला ने पेश की मिसाल, खिलाया भोजन

सिरसा। पंचायत भवन में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था और जनसेवा का एक अत्यंत दुर्लभ व भावुक दृश्य देखने को मिला। पंचायत भवन के सभागार में जहां ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ बैठकर जिले भर से आए लोगों की समस्याओं व शिकायतों का निवारण कर रहे थे, वहीं सभागार के ठीक बाहर उनके पुत्र मनीष सिंगला अपनी टीम के साथ फरियादियों की भूख मिटाने के सेवा कार्य में जुटे हुए थे। कष्ट निवारण समिति की बैठक में अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर सुबह से ही जिले के दूर-दराज के गांवों और कस्बों से बुजुर्ग, महिलाएं और आम नागरिक पहुंचे थे। प्रशासनिक प्रक्रियाओं के चलते कई घंटे इंतजार कर रहे इन लोगों की स्थिति को समझते हुए 'हारे का सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट' के प्रधान मनीष सिंगला अपनी 'नंदीघोष वैन' लेकर पंचायत भवन पहुंचे। उन्होंने सभागार के बाहर कतारबद्ध तरीके से सभी फरियादियों, सुरक्षाकर्मियों और वहां मौजूद आम नागरिकों को सम्मानपूर्वक बिठाकर शुद्ध देसी घी और पौष्टिक सामग्री से तैयार ताजा व गर्म भोजन परोसा। बैठक में पहुंचे लोगों और अधिकारियों के बीच यह पिता-पुत्र की जोड़ी चर्चा का केंद्र बनी रही। एक ओर पिता प्रो. गणेशी लाल अपने लंबे राजनीतिक अनुभव से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ मिलकर जनता के कष्ट दूर करने में सहयोग कर रहे थे, तो दूसरी ओर पुत्र मनीष सिंगला बिना किसी औपचारिकता के जमीन पर उतरकर 'नर सेवा ही नारायण सेवा' के संकल्प को निभा रहे थे।इस अवसर पर मनीष सिंगला ने कहा कि दूर-दराज से आने वाले लोग अक्सर सुबह जल्दी बिना खाए-पिए निकल पड़ते हैं। सुनवाई में समय लगने के कारण उन्हें घंटों भूखा रहना पड़ता है। ट्रस्ट का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि कोई भी व्यक्ति यहां से भूखे पेट न जाए।
बैठक में आए फरियादियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समस्याओं के मानसिक तनाव और लंबी प्रतीक्षा के बीच शुद्ध भोजन मिलना किसी वरदान से कम नहीं था। इस मौके पर निजी सचिव योगेश बिजारनिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

चंडीगढ़, 12 सितंबर।सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य कु...
12/09/2026

चंडीगढ़, 12 सितंबर।

सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य कुमारी सैलजा ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार को प्रदेश में हर तरफ गरीब परिवार दिखाई दे रहे थे और बीपीएल परिवारों की संख्या बढ़कर 52.50 लाख तक पहुंच गई थी। चुनाव समाप्त होते ही महज छह महीने में 13.50 लाख परिवारों को बीपीएल सूची से बाहर कर दिया गया। अब शेष 39.89 लाख परिवारों की पात्रता की भी दोबारा जांच कराई जा रही है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि केवल छह महीने के भीतर ऐसा कौन-सा आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन हुआ, जिससे 13.50 लाख परिवार अचानक बीपीएल की पात्रता से बाहर हो गए। क्या इन परिवारों की आय इतनी बढ़ गई कि उन्हें सरकारी सहायता की जरूरत नहीं रही अथवा चुनाव से पहले राजनीतिक लाभ के लिए बिना पर्याप्त जांच के बीपीएल कार्ड बनाए गए थे?

बॉक्स

बीपीएल कार्ड केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि गरीब परिवारों के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण आधार

सांसद ने कहा कि बीपीएल कार्ड केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि गरीब परिवारों के राशन, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण आधार है। पात्र परिवारों के नाम बिना पारदर्शी जांच और उन्हें अपना पक्ष रखने का अवसर दिए सूची से हटाना अनुचित होगा। सत्यापन प्रक्रिया में ग्राम सभाओं, स्थानीय निकायों और संबंधित परिवारों की सहभागिता सुनिश्चित की जानी चाहिए।

कुमारी सैलजा ने मांग की कि सरकार बीपीएल सूची से बाहर किए गए 13.50 लाख परिवारों का जिलावार विवरण तथा उन्हें अपात्र ठहराने के आधार सार्वजनिक करे। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र परिवार का राशन कार्ड या सरकारी सुविधा बंद नहीं होनी चाहिए। शिकायतों के निपटारे के लिए सरल और समयबद्ध अपील व्यवस्था बनाई जाए, ताकि वास्तविक जरूरतमंद परिवार सरकारी योजनाओं से वंचित न रहें।

सिरसा में शहीद लांस नायक के घर पहुंचे सीएम सैनी श्रद्धांजलि अर्पित की, परिजनों को दी सांत्वनाबोले- शहादत पर पूरे देश को ...
12/09/2026

सिरसा में शहीद लांस नायक के घर पहुंचे सीएम सैनी

श्रद्धांजलि अर्पित की, परिजनों को दी सांत्वना

बोले- शहादत पर पूरे देश को गर्व

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सिरसा आगमनवरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने किया पुष्पगुच्छ भेंट कर किया अभिनंदन          ...
12/09/2026

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सिरसा आगमन

वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने किया पुष्पगुच्छ भेंट कर किया अभिनंदन

सिरसा।हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सिरसा आगमन पर वायु सेना केंद्र (एयरफोर्स स्टेशन) पर वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।

इस दौरान गोबिंद कांडा, नगर परिषद अध्यक्ष शांति स्वरूप भट्टी,
इन्द्रोष गुज्जर, लक्ष्मण राम गुज्जर, विजय यादव भी मौजूद थे।
गोबिंद कांडा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से सिरसा के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा की।

मुख्यमंत्री के स्वागत के दौरान भाजपा के पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

Address

Chandigarh

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CNC News India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to CNC News India:

Shortcuts

Share