Tricity Bulletin

Tricity Bulletin Tricity Bulletin will cover all news from Chandigarh, Mohali and Panchkula. Please follow up page to watch live and breaking news.

12/12/2019

Chandigarh: शहर में मध्यरात्रि से शुरू हुई झमाझम बारिश से माैसम ने अचानक करवट ली है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन में शहर का अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक पहुंच सकता है।

05/12/2019

आईटीआई इंस्ट्रक्टर का पेपर लीक, आरोपी मैनेजर गिरफ्तार

चंडीगढ़। यूटी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वीरवार की सुबह इंडस्ट्रियल एरिया फेस 2 के प्लॉट नंबर 153 स्थित नेपल टेक नामक लैब पर छापेमारी की। विशेष रूप से गठित पुलिस टीम ने आईटीआई इंस्ट्रक्टर के पेपर लीक मामले में मैनेजर को गिरफ्तार किया है। उसके अलावा पुलिस ने एक महिला समेत उन दस परीक्षार्थियों को भी राउंड-अप किया है, जिन्हें लीक पेपर दिखाने और उसे रटाने के लिए 12-14 लाख रूपये लिए गए थे। गिरफ्तार आरोपी मैनेजर की पहचान नीतेश के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस की छापेमारी होने पर लैब का मालिक हरियाणा निवासी राकेश मौके से फरार हो गया। वीरवार की सुबह को एचएसएससी की आईटीआई इंस्ट्रक्टर पद के लिए हरियाणा और चंडीगढ़ के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होनी थी। चंडीगढ़ स्थित उक्त लैब, परीक्षा केंद्र में भी परीक्षा होनी थी। लेकिन इससे पहले ही पेपर लीक हो गया और इस पेपर को चंडीगढ़ की उक्त लैब में लाकर परीक्षार्थियों को दिखाया जाना था। ताकि पेपर के लिए 12 से 14 लाख रुपये देने वाले परीक्षार्थी परीक्षा में सफल हो सकें। लेकिन चंडीगढ़ पुलिस को इससे पहले ही पेपर लीक होने की गुप्त सूचना मिल गयी। फिर सुबह ही यूटी पुलिस की एक विशेष टीम उक्त लैब, परीक्षा केंद्र पर पहुंची और आरोपी मैनेजर नीतेश को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने कई दस्तावेज और अन्य सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी नितेश से पूछताछ कर उसके बयान दर्ज किए। साथ ही पेपर लीक के लिए लाखों रुपये देने वाले परीक्षार्थियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। मामले में थाना 31 में आईपीसी और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। अब पुलिस टीम यह पता लगाने में जुटी है कि पेपर किस जगह और किन लॉगिन के माध्यम से लीक हुआ। साथ ही परीक्षार्थियों से लिए गए लाखों रूपये किन किन लोगों को किस माध्यम से दिए गए। पुलिस इस मामले में आरोपी नीतेश के अलावा अन्य बिचौलियों और दलालों का पता लगाने में भी जुटी है। यह परीक्षा वीरवार को हरियाणा और चंडीगढ़ के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन ली जानी थी।

22/11/2019

चंडीगढ़: सेक्टर 52 स्थित टीन कॉलोनी के समीप झाड़ियों में खून से लथपथ व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव को देखकर सिर और मुंह पर हमला कर हत्या करने के बाद झाड़ियों में फेंकने की आशंका जताई जा रही है। थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जांच में अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

शुक्रवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम में सेक्टर 52 झाड़ियों के पास खून से लथपथ व्यक्ति के शव पड़े होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद संबंधित थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जीएमएसएच 16 के मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक प्राथमिक जांच में सेक्टर 52 स्थित तीन कॉलोनी का ही लग रहा है। हालांकि अभी तक हत्या या हादसा दोनों तथ्यों पर जांच चल रही है।

21/11/2019

चंडीगढ़: कभी मौसम का ताे कभी कमर्शियल वायबिलिटी का हवाला देकर एयर इंडिया चंडीगढ़ से अपनी फ्लाइट्स बंद कर रहा है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एयर इंडिया ने हाईकोर्ट में हलफनामा दायर करके चंडीगढ़ से विदेश जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए अर्ली मॉर्निंग फ्लाइट शुरू कर उन्हें दिल्ली से कनेक्टिविटी की बात कही थी।

लेकिन अब खराब मौसम और पुअर विजिबिलिटी का हवाला देते हुए अर्ली मॉर्निंग फ्लाइट नंबर एआई 443/444, जो दिल्ली से सुबह 5:40 बजे टेकऑफ होकर यहां पर 6:30 बजे चंडीगढ़ में लैंड करती है। यहां से 7:05 बजे पर नई दिल्ली के लिए रवाना होती है, उसे भी 15 जनवरी 2020 तक के लिए रद्द कर दिया है।

21/11/2019

चंडीगढ़: पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने टिब्यून चौक फ्लाईओवर के लिए 700 पेड़ों को काटे जाने पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने यहां फ्लाईओवर की जगह अन्य विकल्प तलाशने को कहा है। इसके साथ ही निर्माण कार्य शुरू होने से पहले ही इसमें अड़चन आ गई है।

कोर्ट ने साफ कहा है कि 700 पेड़ों की बलि नहीं दी जा सकती। चीफ जस्टिस रविशंकर झा व जस्टिस राजीव शर्मा की बेंच ने चंडीगढ़ प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि वह शहर में ट्रैफिक की समस्या के निदान के लिए फ्लाईओवर के अलावा किसी अन्य विकल्प की तलाश करे।

18/11/2019

Chandigarh: शराब के शौकीनों को अब अपनी जेब थोड़ी और हल्की करनी होगी। शराब 30 से 50 रुपये तक महंगी हो गई है। शराब ठेकेदारों की लॉबी ने पूरे शहर में व्हिस्की के दाम बढ़ा दिए हैं। व्हिस्की का हर ब्रांड 30 से 50 रुपये तक महंगा हो गया है। जबकि बीयर के दामों पर कोई असर नहीं पड़ा है। इस बार महंगा ठेका उठाने के कारण शराब ठेकेदारों की लॉबी ने अपने घाटे के पूरा करने के लिए शराब के दाम में बढ़ोतरी की है।

18/11/2019

Chandigarh: गांव चंगालीवाला के अनुसूचित जाति के युवक जगमेल सिंह का परिवार ने मांगें माने जाने तक पीजीआइ में पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के विदेश से लौटने के बाद मांगों पर विचार करने का आश्वासन मिलने के बाद परिवार ने कहा कि कोई बात नहीं, जब मुख्यमंत्री विदेश से लौट आएंगे तो अंतिम संस्कार कर लेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और डीजीपी को आदेश दिए हैं कि आरोपितोंं के खिलाफ समयबद्ध जांच और अदालती कार्यवाही को तीन माह में पूरी तक सख्त सजा को यकीनी बनाया जाए।

16/11/2019

Chandigarh : एयर पाॅल्यूशन सिर्फ दिल्ली या बाकी शहरों में ही नहीं, बल्कि चंडीगढ़ में भी ज्यादा है। पिछले दो दिन से चंडीगढ़ की हवा खराब और एयर क्वालिटी इंडेक्स पूअर है। जिन लोगों को सांस से जुड़ी या हार्ट से संबंधित बीमारियां हैं, उनके लिए यह हवा ज्यादा खतरनाक है।

शुक्रवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स लेवल करीब 250 रहा। हवा में पर्टिकुलेट मैटर्स 2.5 ( हवा में सबसे छोटे कण जो आदमी के बाल से 100 गुना तक छोटे होते हैं) का लेवल इस समय सबसे ज्यादा हैं। यह स्वस्थ आदमी के लिए भी नुकसानदायक है।

16/11/2019

Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी की ओर से शनिवार को सेक्टर-7 और 8 के चौक पर प्रदर्शन किया गया। राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट में अर्जी खारिज होने के बाद भाजपा ने यह प्रदर्शन किया है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर निशाना साधा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी को राफेल डील पर दिए गए बयानों पर माफी मांगनी चाहिए।

14/11/2019

अगर आप चंडीगढ़ में घर लेना चाहते हैं, तो चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड आपके लिए नई हाउसिंग स्कीम लेकर आ रहा है। सीएचबी शहर की सबसे प्राइम लोकेशन आइटी पार्क में आम लोगों के लिए नई सेल्फ फाइनेंसिंग हाउसिंग स्कीम लांच करने जा रहा है। आइटी पार्क में पा‌र्श्वनाथ डेवलपर्स से वापस ली गई 123 एकड़ जमीन में से 16 एकड़ की साइट इस हाउसिंग स्कीम के लिए होगी। इस साइट पर थ्री , टू और वन बीएचके फ्लैट तैयार किए जाएंगे। वन बीएचके फ्लैट इकोनॉमिकल वीकर सेक्शन के लिए होंगे।बोर्ड ने इस साइट को फाइनल कर स्कीम को लांच करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसका आकर्षक ब्रॉशर तैयार किया जा रहा है।

14/11/2019

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को व‌र्ल्ड क्लास स्टेशन के तौर पर डेवलप करने का काम जनवरी 2020 में शुरू हो जाएगा। जर्मनी के हीडलबर्ग रेलवे स्टेशन की तर्ज पर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन को डेवलप किया जाएगा। इस पर 135 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस प्रोजेक्ट के लिए रेलवे करीब दो सौ करोड़ रुपये तक का लोन लेगा। प्रोजेक्ट के कई काम पीपीपी मोड के तहत कराए जाएंगे। कार्य पूरा करने में करीब दो साल का समय लगेगा। व‌र्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनाने का काम लुधियाना के दीपक बिल्डर्स को सौंपा गया है।

14/11/2019

चंडीगढ़ की हवा सांस लेने लायक नहीं है। बुधवार शाम को एयर क्वालिटी इंडेक्स 240 दर्ज किया गया। मंगलवार को यह 268 था। बुधवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स कम तो हुआ, लेकिन इतना कम नहीं हुआ कि खुली हवा में खुलकर सांस लिया जा सके। दो दिनों से प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। पराली जलने की वजह से हवा में सबसे ज्यादा जहर घुल रहा है।

Address

SCO 28, 2nd Floor, Madhya Marg Sector 26
Chandigarh
160019

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Tricity Bulletin posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Tricity Bulletin:

Share