Bold Voice Media

Bold Voice Media Bold Voice Media खबरें जिनका संबंध आपसे

13/09/2024

कुमारी शैलजा की टिकट बंटवारे में वह एक दलित होने के नाते उनकी न चलने पर हुड्डा का विरोधी चेहरा आया सामने
हुडा साहब ने दलितों को अपमानित करने का खामियाजा भुगतना पड़ेगा

Rahul Gandhi Kumari Selja Bhupinder Singh Hooda Mallikarjun Kharge Priyanka Gandhi Vadra

31/07/2023
27/03/2023

क्या ऐसी बातें एक मुख्यमंत्री भी कर सकता है- देखिए गाड़ी पर बैठकर क्या बोले भगवंत मान..

21/03/2023

पंजाब की जनता और CM Bhagwant Mann को नतमस्तक सलाम...👍

मामले प सीधी बात -

सिख धर्म भारत के चमकते मुकुट के नगीने से कम नही है.. सिख धर्म की बहादुरी पर लिखकर मैं अर्थहीन बातें नहीं करूंगा - गुरुओं की धरा पंजाब अति विशेष है..

जब से अमृतपाल सिंह पर पंजाब पुलिस का एक्शन हुआ है तब से केंद्र सरकार की प्रशंसा की जा रही है.. इस प्रशंशा के असली हक़दार कौन है..

1- पंजाब की बहादुर जनता

पंजाब की बहादुर जनता ने 1947, 1984 June ओर 1984 के दंगों को झेला है और इसी के आधार पर समझदारी से काम लिया ... इस खबर ने दिल जीत लिया कि अब तक पंजाब के एकमात्र भी आगजनी - लूटपाट - फायरिंग - हत्या जैसे कुछ भी नहीं घटा.... पंजाब भारत का विशेष अंग है था और रहेगा...

2 भगवंत मान को नतमस्तक सलाम..

भगवंत मान भाई ने दिखा दिया कि देश पहले है : - किसको लग रहा था कि भगवंत इतने समझदार तरीके से हैंडल कर लेगा, पर उसने वो कर दिखाया जो शायद ही कोई और कर सके - इसीलिए कोई भी राजनैतिक व्यक्ति उनकी तारीफ नहीं कर रहा क्योंकि सबको दिख रहा है की तारीफ किस मुँह से करें - लेकिन हम करेंगे क्योंकि मान केवल पंजाब का नहीं आज देश का 'मान' है..- देश का स्वाभिमान है.. #लव्यू_मान_सहाब..

पहले केवल बब्बू मान साहब का फैन था - आज भगवंत ने देश का 'मान' बनकर दिल जीत लिया...

ज्योन्दा रह भगवंत 👍

भाजपा - जजपा गठबंधन पर मंडराए बादल !आदमपुर उपचुनाव के बीच बड़े राजनैतिक फैंसले के लिए तैयार जजपा...हरियाणा की राजनीति में...
09/10/2022

भाजपा - जजपा गठबंधन पर मंडराए बादल !
आदमपुर उपचुनाव के बीच बड़े राजनैतिक फैंसले के लिए तैयार जजपा...

हरियाणा की राजनीति में कल का दिन बड़ा अहम..

जेजेपी ने कल चंडीगढ़ में बुलाई पार्लियामेंटरी बोर्ड की बैठक...

भव्य बिश्नोई द्वारा जजपा को तहजीब न देने से खफा जजपा .....

गठबंधन तोड़ने व आदमपुर चुनाव लड़ने पर कल होगा बड़ा फैंसला..

चंडीगढ़ ब्यूरो..
प्रदेश की राजनीति हर समय करवट लेती जा रही है, इस समय प्रदेश की राजनीति में आदमपुर का उपचुनाव बेहद ही महत्वपूर्ण चुनाव बन चुका है भारतीय जनता पार्टी में जननायक जनता पार्टी का गठबंधन उम्मीदवार घोषित होने के बाद भव्य बिश्नोई द्वारा जननायक जनता पार्टी को तहजीब न देने से जननायक जनता पार्टी खत्म हो चुकी है , आज चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत करते हुए जज्पा के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हम कल इस चुनाव पर फैंसला लेंगे ।
*चंडीगढ़ बिग ब्रेकिंग*

जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला की Exclusive खास बातचीत

आदमपुर उपचुनाव पर JJP ने कल बुलायी पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक

डॉक्टर अजय चौटाला की अध्यक्षता में बैठक होगी

आदमपुर उपचुनाव में जेजेपी के रूख पर बैठक में होगा फ़ैसला

डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला , प्रदेशाध्यक्ष समेत वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद

कुलदीप बिश्नोई के पोस्टर बैनर पर जेजेपी नेताओं के फोटो न होने पर दिग्विजय चौटाला का बयान

मुझे हैरानी होती है, गठबंधन में हम है

BJP की सीनियर लीडरशिप बोल रही है गठबंधन को आगे बढ़ाना है

ऐसा क्रूसल इलेक्शन हो, ऐसे में JJP के किसी वरिष्ठ नेता की फ़ोटो न हो, हैरानी की बात है

जननायक जनता पार्टी का एक मज़बूत आधार है, पिछले जितने वोट डले उसमें वो आधार दिखा है, वो आधार व्यर्थ नहीं जाएगा ,जेजेपी जहाँ है वो आधार वहाँ रहेगा

आदमपुर उपचुनाव पर डाक्टर सहाब कल फैसला लेंगे

------

आदमपुर में जेजेपी उम्मीदवार उतारने के सवाल पर बोले दिग्विजय

कल की बैठक से पहले कुछ नहीं कह सकता, डॉक्टर साहब कल पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से बैठक करके फ़ैसला लेंगे

पार्टी का स्टैंड कल साफ़ होगा

पंचायत चुनाव, आदमपुर उपचुनाव सभी चुनाव पर कल चर्चा करेगी पार्टी

कार्यकर्ताओं का क्या स्टैंड होगा, कल फ़ैसला होगा

--------

निर्दलीय विधायकों की बीजेपी प्रभारी से मुलाकात के मुद्दे पर बोले दिग्विजय चौटाला

डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला से ये सभी निर्दलीय विधायक बोलते हैं की हमें आस आपसे हैं, हमारे काम आप करते हैं, निर्दलीय विधायक खुलकर दुष्यंत जी की तारीफ़ करते हैं

कल मैं देख रहा था धनखड़ सहाब ने सकारात्मक स्टेटमेंट दी

हैरानी होती है ऐसी बातें बीच में आती है उन्होंने ऐसे बात की है , तो क्यों की है क्या ये उनकी सोच है

मेरी सोच से परे है

जब मिलते है सभी निर्दलीय विधायक संतुष्ट नज़र आते हैं , सभी विधायकों के हल्के के काम किए है

*पंचायत चुनाव पर बोले दिग्विजय चौटाला*

जिला इकाइयों को ही फ़ैसला करना चाहिए , हमारा फ़ैसला पंचायत चुनाव पर कल होगा
ये भाईचारे का चुनाव है , मैंने भी यही राय दी थी , भाईचारे का चुनाव भाईचारे के हिसाब से लड़ना चाहिए

भव्य बिश्नोई आदमपुर से प्रत्याशी घोषित
08/10/2022

भव्य बिश्नोई आदमपुर से प्रत्याशी घोषित

भावी सरपंचो के लिए आई अच्छी ख़बर: 10 अक्टूबर को हरियाणा पंचायत चुनावों का ऐलान संभवचंडीगढ़ :- हरियाणा में कई दिनों से लंबि...
29/09/2022

भावी सरपंचो के लिए आई अच्छी ख़बर: 10 अक्टूबर को हरियाणा पंचायत चुनावों का ऐलान संभव

चंडीगढ़ :- हरियाणा में कई दिनों से लंबित पंचायत चुनाव की सरगर्मियां अब तेज हो चुकी हैं. पंचायत चुनाव (Panchayat Election) को लेकर सियासी माहौल गर्म होने लगा है. गांव में चुनावी चौपाल सजने लगी है. संभावित प्रत्याशी भी मतदाताओं का मन जीतने के लिए भरपूर कोशिश कर रहे हैं. इसी बीच संभावना जताई जा रही है कि 10 अक्टूबर के आसपास पंचायत चुनाव का ऐलान हो सकता है.



कंवर पाल गुर्जर होंगे कमेटी के चेयरमैन

चुनाव को देखते हुए BJP 30 सितंबर को एक महत्वपूर्ण बैठक करने जा रही है. इसमें CM मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ सम्मिलित होंगे. हो सकता है कि इस बैठक में चुनाव संबंधित कुछ महत्वपूर्ण Points के बारे में बातचीत की जाए. चुनाव को लेकर BJP हरियाणा ने 9 मेंबरी कमेटी बनाई गई है. शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर कमेटी के Chairman होंगे. कमेटी चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेगी तथा तैयारियों पर मंथन भी होगा. साथ ही प्रत्येक जिले के अनुसार अधिकारियों को उनकी ड्यूटी दी जाएगी.

चार चरणों में आयोजित होंगे चुनाव

हरियाणा में होने वाले पंचायत चुनाव 4 चरणों में आयोजित होंगे. चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर (Administrative Level) पर भी तैयारियां भी शुरू हो गई है. आपको बता दें कि पंचायत समितियों के सदस्यों तथा जिला परिषदों के सदस्यों के चुनाव पहले और दूसरे चरण में होंगे जबकि ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं पंचों के चुनाव तीसरे एवं चौथे Phase में आयोजित होंगे.

Alsoपार्टगे 4 अधकारी

राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission) द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, मतदान पार्टी में 4 अधिकारी शामिल होंगे, जिनमें एक पीठासीन अधिकारी तथा 3 मतदान अधिकारी होंगे, जो शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव करवाएंगे. इसके लिए संबंधित अधिकारियों की तैनाती की जाएगी ताकि चुनाव बिल्कुल स्पष्ट और निष्पक्ष ढंग से हो ।

राजस्थान की कुर्सी का असली 'हक़दार' कौन...◆ अशोक गहलोत के 'चित भी मेरी ~ पट भी मेरी' दांव का विश्लेषण..◆ 'पायलट प्रोजेक्ट...
26/09/2022

राजस्थान की कुर्सी का असली 'हक़दार' कौन...
◆ अशोक गहलोत के 'चित भी मेरी ~ पट भी मेरी' दांव का विश्लेषण..
◆ 'पायलट प्रोजेक्ट' कितना हक़दार...

सच हरियाणा
पोलिटिकल ब्यूरो
✍️ अनय देशहित

राजस्थान की राजनीति में इस समय जबरदस्त उबाल है, कुछेक विधायकों को छोड़ कर तकरीबन 90 + विधायक अशोक गहलोत के समर्थन में माने जा रहे हैं। वहीं आलाकमान की पसंद के तौर पर सचिन पायलट की दावेदारी अलग स्थान रखती है... अब ये तय हो जाना चाहिए कि राजस्थान में कोंग्रेस की सत्ता की कमान का असली हक़दार कौन है...

अशोक गहलोत या फिर सचिन पायलट..

राजस्थान के युवाओ में अपनी एक छाप छोड़ने वाले सचिन पायलट का हक़ या फिर 'जादूगर' गहलोत..

● सत्ता के असली हक़दार अशोक गहलोत..
क्यो...
राजस्थान में कोंग्रेस को लंबे समय से मजबूत कर रहे व बेहद ही सरल स्वभाव व बिना किसी राजनैतिक पृष्ठभूमि से सम्बंध रखने वाले अशोक गहलोत ही सत्ता के असली हक़दार हैं, अशोक गहलोत को राजनीति में एक लंबा अरसा हो चुका है....
माली जाति से सम्बंध रखने वाले गहलोत ने संघर्ष के बलबूते कोंग्रेस को सत्ता पर काबिज करने में मजबूत व महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा की है..
"गहलोत' को नजदीक से जानने वाले राजनैतिक पंडित उन्हें राजनीति का असली 'जादूगर' भी मानते हैं । जानने वाले बताते हैं कि गहलोत बिना किसी लोभ लालच के कोंग्रेस के साथ रहे हैं व इसी निष्ठा के आधार पर सोनिया गांधी उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर देखना चाहती है, गहलोत को जानने वालों का तो यह तक कहना है कि गहलोत अपनी दी गयी जुबान से कभी नहीं फिरते व डटकर साथ निभाते हैं.. इसलिए राजनीति के इस खेल में अशोक गहलोत को पटखनी देना बेहद ही असम्भव है जोकि कल हुए ड्रामे के दौरान देखा भी गया है कि गहलोत 'चित भी मेरी ~ पट भी मेरी' का खेल अच्छी तरह से खेलना जानते हैं ।

वहीं

पायलट की दावेदारी 'कमजोर'...

सचिन पायलट को राजनीति में 'राजकुमार' के नाम से पुकारा जाता है, सचिन के पास अपनी कोई पहचान नहीं है , उनके पास केवल राजेश पायलट के नाम के बिना कोई अलग पहचान नहीं है , यहाँ तक कि उपमुख्यमंत्री रहते हुए भी वे असरदार काम नहीं कर पाए जिससे जनता पर कोई खास छाप छोड़ी जाए...लेकिन राजस्थान में युवाओ के बीच पायलट खासे लोकप्रिय है, परन्तु राजनीति में मुख्यमंत्री वही बनता है जो विधायकों का प्रिय हो...और इसी का परिणाम है कि 90 से ज्यादा विधायक गहलोत के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं... इसलिए पायलट प्रोजेक्ट का कोई खास असर नहीं है...
राजनीति के इस खेल में गहलोत अपना तजुर्बा दिखाते हुए नन्हे राजकुमार को पछाड़ने में कामयाब होते दिख रहे हैं ...

25/09/2022

सरपंच चुनाव पर मंत्री बबली का बड़ा एलान....

Address

Chandigarh
136027

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bold Voice Media posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share