NationalMonitor

NationalMonitor National Monitor is a trusted news portal that covers national news, as well as news from Chandigarh, Punjab, Haryana, and Himachal Pradesh.

News is published with thorough verification and veracity. National Monitor is a multifaceted digital media company dedicated to helping consumers, business leaders and policy officials make important decisions in their lives. We use world-class data and technology to publish independent reporting, rankings, journalism and advice that has earned the trust of our readers and users for more than 90 years. Our platforms onnationalmonitor.in

मुख्यमंत्री ने एचपीयू के शोधार्थियों और नादौन के विद्यार्थियों के साथ संवाद कियामुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू...
09/08/2026

मुख्यमंत्री ने एचपीयू के शोधार्थियों और नादौन के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां अपने आधिकारिक आवास ‘ओक ओवर’ में नादौन विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों तथा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में अनुसंधान कर रहे पीएचडी शोधार्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ संवाद किया।
इस दौरान विद्यार्थियों के भविष्य, शिक्षा तथा नादौन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने नादौन के विकास में प्रदेश सरकार के प्रयासों को और गति देने में युवाओं और शोधार्थियों की भूमिका को रेखांकित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को आधुनिक शिक्षा और कुशल मानव संसाधन का केंद्र बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी शिक्षण संस्थान राज्य की शैक्षणिक प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और इसलिए सरकार इन संस्थानों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा आधुनिक आधारभूत अधोसंरचना के निर्माण पर विशेष बल दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में सीबीएसई प्रणाली शुरू करना, डॉ. वाई.एस. परमार विद्यार्थी ऋण योजना के तहत विद्यार्थियों को एक प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करवाना, शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने जैसे निर्णय हिमाचल को अत्याधुनिक शिक्षा सुविधाएं प्रदान करने वाले अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के सुझाव और उनकी प्रतिभा निश्चित रूप से नादौन को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने मुख्यमंत्री को नादौन के विकास के लिए अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

09/08/2026

‘संडे विद वड़िंग एंड वॉरियर्स’: राजा वड़िंग हर रविवार कांग्रेस कार्यकर्ताओं से करेंगे सीधा संवाद, जमीन से लेंगे फीडबैक

09/08/2026

रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजें महंगी होंगी: बिस्किट से लेकर साबुन-तेल सबकी कीमतें बढ़ेंगी, कच्चे माल के दाम बढ़ना कारण

09/08/2026

वेणुगोपाल बोले-कांग्रेसी ऐसे बयान न दें, जिससे बीजेपी खुश हो: थरूर ने राहुल के छात्रों की गूंज पर कहा - ये असर नहीं डाल सका

09/08/2026

H-1B वीजा वालों की नौकरी गई तो अमेरिका छोड़ना पड़ेगा: नई नौकरी तलाशने की 60 दिन की मोहलत खत्म करने की तैयारी

09/08/2026

हिमाचल में चुनावी सियासत, सुधीर शर्मा और राजेंद्र राणा के पुराने मामलों को ताजा कर घेर रही कांग्रेस, अब सियासी जंग आरोप प्रत्यारोप

09/08/2026

सुधीर शर्मा के चंबा चप्पल और झंड कराने वाले बयान का हो रहा विरोध, कांग्रेस कर रही विरोध प्रदर्शन,मंत्री भी दे रहे नसीहत

09/08/2026

अतीक की कब्र बेटे उमर-अली ने पहली बार देखी: तीनों भाई सिर रखकर खूब रोए, भाई का जनाजा उठाया; बुआ से बोले- ये क्या हो गया

09/08/2026

यमुनानगर-अंबाला सीमा पर ट्रक की टक्कर से कांवड़िए की मौत: साथी घायल; स्पोर्ट्स बाइक पर हिमाचल से कांवड़ लेने निकले थे दोनों

मनमाने दाम पर सेब खरीदने की गारंटी देकर सत्ता में आए और सेब बेचने पर बागवानों को नोटिस दे रही सुक्खू सरकारपूर्व मुख्यमंत...
09/08/2026

मनमाने दाम पर सेब खरीदने की गारंटी देकर सत्ता में आए और सेब बेचने पर बागवानों को नोटिस दे रही सुक्खू सरकार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला, कहा, स्वास्थ्य, शिक्षा और बागवानी नीतियों से प्रदेश सरकार की विफलता उजागर सरकार के गलत, अव्यवहारिक और मनमाने फैसलों से हर वर्ग बुरी तरह प्रभावित

शिमला: ​पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी प्रेस बयान में हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार के कामकाज, नीतिगत निर्णयों और जनविरोधी रवैये पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा है कि राज्य में आज ऐसा कोई वर्ग नहीं बचा है जो इस सरकार के गलत, अव्यवहारिक और मनमाने फैसलों से बुरी तरह प्रभावित न हुआ हो। स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रदेश की रीढ़ मानी जाने वाली बागवानी अर्थव्यवस्था तीनों प्रमुख स्तंभ आज सुक्खू सरकार की प्रशासनिक विफलता, लापरवाही और मनमानी के कारण संकट के दौर से गुजर रहे हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र का हाल यह हो गया है कि मरीजों को केंद्र की आयुष्मान भारत और राज्य की हिमकेयर योजना जैसी अति-महत्वकांक्षी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलना बंद हो गया है। सरकारी सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों तक में प्रोस्टेट कैंसर जैसे गंभीर रोगों के लिए आवश्यक टीकों की आपूर्ति ठप पड़ी है और सिविल सप्लाई की दुकानों के बकाया भुगतान न होने तथा बारकोड संबंधी तकनीकी खामियों के कारण गरीब मरीजों को लगभग 12,000 रुपये का भारी-भरकम बोझ उठाकर निजी मेडिकल स्टोरों से दवाइयां और हजारों रुपये खर्च कर निजी क्लीनिकों में एमआरआई कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

दूसरी ओर, शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) समेत अन्य विश्वविद्यालयों में की गई भारी फीस वृद्धि ने गरीब और ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले छात्रों का भविष्य अंधकारमय कर दिया है। जिसकी वजह से छात्रहित से जुड़े संग्रह फीस को वापस लेने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन और भूख हड़ताल करने पर विवश होना पड़ रहा है, फिर भी सरकार संवेदनहीन बनी हुई है।

सबसे चिंताजनक स्थिति प्रदेश के बागवानों की है, जिनकी 5,500 करोड़ रुपये की वार्षिक सेब अर्थव्यवस्था को सुक्खू सरकार के नए नियमों, प्रतिबंधों और दंडात्मक कार्यप्रणाली ने तबाह कर दिया है। कांग्रेस ने बागवानों को सेब का दाम ख़ुद तय करने की गारंटी देकर सत्ता में आई लेकिन अब सेब बेचने पर नोटिस भेज कर उन्हें प्रताड़ित कर रही है। सेब सीजन के चरम पर राहत देने के बजाय सरकार बागवानों पर बंदिशें थोप रही है। एमआईएस (मार्केट इंटरवेंशन स्कीम) के तहत केवल 100 से अधिक बोरियां सेब बेचने वाले हजारों मेहनती बागवानों को एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार कार्यालयों में तलब कर भू-दस्तावेज और आधार कार्ड लेकर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के नोटिस थमाए जा रहे हैं, जबकि वर्ष 2024-25 और 2025-26 के करीब 80 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान अब तक अटका हुआ है। इसके अतिरिक्त, पैकिंग के लिए गनी बैग (बोरी) खरीदने पर केवल 30 बैग की अव्यवहारिक सीमा तय करके सरकार ने उन किसानों के सामने संकट खड़ा कर दिया है जिनके बगीचों में सैकड़ों-हजारों पेटियां सेब तैयार हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि सरकार किसान-विरोधी रुख अपनाकर कुछ चुनिंदा सिंडिकेटों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है।

जयराम ठाकुर कहा कि सुक्खू सरकार की इन जनविरोधी नीतियों, प्रशासनिक अव्यवस्थाओं और किसान-छात्र-मरीज विरोधी रवैये के कारण पूरे प्रदेश में व्यापक जन-आक्रोश पनप रहा है, और यदि सरकार ने इन तानाशाही फैसलों तथा नोटिसों को तुरंत वापस लेकर जनता को राहत नहीं दी तो प्रदेश भर में उग्र आंदोलन का रास्ता अपनाना तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा इन मुद्दों को विधानसभा में भी उठाएगी और सरकार को गलत फैसले लेने से रोकेगी।

Address

Chadndigarh
Chandigarh
160020

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NationalMonitor posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to NationalMonitor:

Shortcuts

Share