Live News Express

Live News Express Breaking News Chandigarh,Punjab,Haryana, Uttarakhand

26/08/2026

ਮਜੀਠਾ ਹਲਕੇ ਚਵਿੰਡਾ ਦੇਵੀ ਪਹੁੰਚੇ CM ਮਾਨ ਰੈਲੀ ਲੋਕ
ਮਿਲਣੀ ਦੌਰਾਨ ,51,00000 ਦਾ ਦਿੱਤਾ ਚੈੱਕ ,

22/08/2026

ਜਲੰਧਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 72 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਲੁੱਟ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ 6 ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ
ਲੋਹਾ ਕਾਰੋਬਾਰੀ ਮਾਲਕ ਤੋਂ ਕੀਤੀ ਸੀ ਲੁੱਟ

20/08/2026

ਮਕਬੂਲਪੁਰਾ ਇਲਾਕੇ ਵਿਚ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰ ਦੇ ਘਰ ਚਲਿਆ
ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਪੀਲਾ ਪੰਜਾ, 1 ਸਾਲ ਵਿੱਚ 2109 NDPC ਦੇ
ਮੁਲਜ਼ਮ ਕੀਤੇ ਗਏ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ,CP ਨੇ ਦਿੱਤੀ ਜਾਣਕਾਰੀ

भीषण गर्मी के बीच आया पश्चिमी विक्षोभ, पंजाब, हरियाणा, यूपी में 31 मई तक तूफ़ानी बारिश का अलर्ट ! देशभर में भीषण गर्मी पड़...
23/05/2026

भीषण गर्मी के बीच आया पश्चिमी विक्षोभ, पंजाब, हरियाणा, यूपी में 31 मई तक तूफ़ानी बारिश का अलर्ट !

देशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है जिससे लोगों घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है ऐसे में सभी बारिश का इंतजार कर रहें है। हाल ही में मौसम विभाग ने, उत्तर भारत में कई दिनों से जारी प्रचंड गर्मी और लू के बीच अब मौसम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है।व्यापार समाचार

लगातार तपती गर्मी के बीच एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ इस समय उत्तर भारत को प्रभावित करने के लिए आगे बढ़ रहा है, जो फिलहाल अफगानिस्तान और उत्तर पाकिस्तान के इलाकों को प्रभावित कर रहा है। इसी सिस्टम के असर से आने वाले दिनों में पहाड़ी और कुछ मैदानी इलाकों के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।मौसम

इस सिस्टम के असर से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड के ऊपरी पहाड़ी इलाकों में बिखरे तौर पर हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां होंगी। कुछ जगहों पर तेज बौछारें, गरज चमक और ओलावृष्टि भी संभव है। वहीं ऊंचे पहाड़ों पर एक बार फिर हल्की बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है, जिससे मौसम काफी ठंडा और सुहावना हो जाएगा।

जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के निचले तराई इलाकों और तलहटी भागों में बदलवाही के बीच गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि यहां बारिश का दायरा ज्यादा बड़ा नहीं रहेगा, लेकिन मौसम में हल्का बदलाव जरूर महसूस होगा।

पंजाब के उत्तर व पूर्वी जिलों, हरियाणा के उत्तरी जिलों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उत्तरी जिलों में कल सुबह या फिर दोपहर बाद के घंटों में कहीं कहीं बूंदाबांदी की संभावना बन रही है।
इसके अलावा राजस्थान के उत्तरी जिलों और पश्चिमी हरियाणा में भी कहीं कहीं बूंदाबांदी की संभावना है। शाम के समय बादल बनने के कारण कुछ इलाकों में हल्की राहत महसूस हो सकती है।

हालांकि यह सिस्टम इतना मजबूत नहीं है कि बड़े इलाकों में व्यापक तेज बारिश हो सके। गर्मी से राहत भी सिर्फ कुछ एक इलाकों तक सीमित रहेगी। दिन के समय तेज गर्मी बनी रहेगी, लेकिन शाम के घंटों में मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ सकता है। कुछ जगहों पर बादल बनने के कारण बूंदाबांदी की गतिविधियां मैदानी इलाकों में देखने को मिल सकती हैं।

आगे का मौसम पूर्वानुमान:

इस सिस्टम का प्रभाव मैदानी इलाकों में शुरू होगा, जो कि 23 मई तक जारी रहेगा। इस दौरान कुछ जगहों पर तेज धूल भरी आंधी, गरज चमक के साथ हल्की बारिश और कहीं कहीं ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है।

राजस्थान, मध्य प्रदेश, बुंदेलखंड, अवध और पूर्वांचल के इलाकों में फिलहाल बारिश की किसी भी तरह की गतिविधियां नहीं होंगी। इन इलाकों में मौसम साफ और बेहद गर्म बना रहेगा। दिन के समय तेज धूप और लू का असर लगातार बना रहेगा।

पंजाब, हरियाणा, उत्तर पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में भी मौसम सिर्फ शाम बाद के घंटों में ही बदलेगा। दिन में प्रचंड गर्मी का दौर इन इलाकों में जारी रहेगा और तापमान में ज्यादा गिरावट देखने को नहीं मिलेगी।मौसम

तो बारिश कब होगी?

इस सिस्टम के गुजरने के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी 25 मई को उत्तर भारत की तरफ बढ़ेगा, जिसके कारण पंजाब, हरियाणा, उत्तर राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश और शायद पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी हल्की बारिश और बूंदाबांदी की गतिविधियां फिर से नए सिरे से शुरू हो सकती हैं। कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ हल्की तेज बौछारें भी देखने को मिल सकती हैं।

इसके बाद 28 मई से एक नया मजबूत चक्रवर्ती हवाओं का क्षेत्र बनने वाला है, जो बंगाल की खाड़ी से नमी को खींचेगा। साथ में नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के आने और दोनों हवाओं के मिलने से पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र सहित बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां शुरू होंगी।

यह बारिश की गतिविधियां 28 मई से धीरे धीरे बढ़ेंगी और 30 व 31 मई को जोर पकड़ते हुए 3 जून तक जारी रह सकती हैं। उत्तर और मध्य भारत के कई इलाकों में मौसम पूरी तरह बदलता हुआ नजर आ सकता है।

उत्तर भारत में गर्मी का यह दौर 28 मई तक ही रहने की संभावना है। इसके बाद बारिश और पूर्वी हवाओं के चलने से उमस वाली गर्मी जरूर परेशान करेगी, लेकिन लगातार बारिश की गतिविधियों के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत भी मिलने लगेगी।

चंडीगढ़ में 23 मई से गर्मी की छुट्टियां :इस बीच चंडीगढ़ प्रशासन ने चंडीगढ़ के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के...
22/05/2026

चंडीगढ़ में 23 मई से गर्मी की छुट्टियां :

इस बीच चंडीगढ़ प्रशासन ने चंडीगढ़ के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए 2026 की छुट्टियों का शेड्यूल जारी कर दिया है. जिला शिक्षा कार्यालय और शिक्षा सचिव प्रेरणा पुरी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, गर्मियों की छुट्टियां 23 मई से 30 जून, 2026 तक रहेंगी, हालांकि 29 और 30 जून शिक्षकों के लिए काम के दिन रहेंगे. पतझड़ की छुट्टियां 7 नवंबर से 11 नवंबर तक रहेंगी, जबकि सर्दियों की छुट्टियां 26 दिसंबर, 2026 से 7 जनवरी, 2027 तक रहेंगी.

22/05/2026

7.5 गुना बढ़ गई आपकी पेंशन? खबर फैलते ही EPFO ने दिया बड़ा अपडेट

कुछ दिन पहले ही पेंशनर्स द्वारा प्रस्‍ताव दिया गया था कि EPFO के तहत EPS-95 के तहत पेंशन को 1000 रुपये से 7.5 गुना बढ़ाकर 7,500 रुपये कर दिया जाए. इसी के मद्देनजर, एक खबर वायरल हो रही है कि ईपीएफओ की ओर से पेंशन को 7500 रुपये तक बढ़ा दिया गया है.

दावा किया जा रहा है कि सरकार ने न्यूनतम EPS पेंशन बढ़ाने का फैसला अब ले लिया है और नई दर 1 मई 2026 से लागू होने जा रही है. इस खबर के आने के बाद लाखों प्राइवेट सेक्टर के रिटायर्ड कर्मचारियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई. हालांकि, अब EPFO ने इस दावे पर बड़ा अपडेट दिया है और वायरल लेटर को फर्जी बताया है.

फर्जी नोटिफिकेशन में यह कहा गया था कि केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद EPS-95 के सभी पेंशनर्स की न्यूनतम पेंशन बढ़ाकर ₹7,500 मंथली कर दी गई है. इसमें यह भी कहा गया है कि सभी संबंधित विभागों और पेंशन एजेंसियों को तुरंत नई पेंशन लागू करने के निर्देश दिए गए हैं.

EPFO ने क्‍या कहा?
इसी कारण, यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही है कि पेंशनर्स की पेंशन 7.5 गुना बढ़ गई है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है. यह खबर पूरी तरह से गलत है. ईपीएफओ ने सोशल मीडिया पर अपने अधिकारि हैंडल से पोस्‍ट करते हुए कहा कि EPS पेंशन बढ़ाने वाला यह लेटर पूरी तरह फर्जी है. संगठन ने लोगों से अपील की है कि वे केवल EPFO की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट से दी गई जानकारी पर ही विश्‍वास करें.

अभी कितनी दी जाती है पेंशन?
प्राइवेट सेक्‍टर के रिटायर्ड कर्मचारियों को अभी EPS-95 योजना के तहत न्यूनतम पेंशन 1,000 रुपये हर महीने दी जाती है. यह योजना उन कर्मचारियों पर लागू होती है, जो संगठित क्षेत्र में काम करते हैं और नौकरी जॉइन करते समय जिनकी बेसिक सैलरी 15000 रुपये तक होती है. यह नियम उन संस्‍थाओं पर लागू होता है, जहां 20 या उससे ज्‍यादा कर्मचारी काम करते हैं.

हर महीने कितना ईपीएस में योगदान
ईपीएफओ हर महीने कर्मचारी की सैलरी से EPS के लिए कंट्रीब्‍यूशन देता है. यह अमाउंट कर्मचारी की बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ते (DA) का 8.33 फीसदी होती है. इसकी अधिकतम कटौती 1250 रुपये तक हो सकती है यानी पेंशन की रकम कर्मचारी की सर्विस पीरियड और पेंशन योग्‍य सैलरी के आधार पर तय की जाती है.

7.5 गुना बढ़ गई आपकी पेंशन? EPFO ने दिया बड़ा अपडेट

Address

Chandigarh
160101

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Live News Express posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share