State Special TV

State Special TV This is the Official page of State Special Tv. We Provide Political News of Haryana.

नमस्कार
'स्टेट स्पेशल टीवी' फेसबुक पेज पर आपका स्वागत है। ये करनाल से प्रकाशित मासिक हिंदी समाचार पत्र 'स्टेट स्पेशल' का डिजिटल वीडियो प्लेटफॉर्म है। यहां आपको हरियाणा से जुड़ी हुई महत्वपूर्ण जानकारियां, खबरें, ब्रेकिंग न्यूज और अन्य पढ़ने, देखने, सुनने की सामग्री मिलेगी। हमारी कोशिश है कि आप को निराश न करें। औऱ आपकी उम्मीदों पर खरा उतरें। आप भी हमारा सहयोग कर सकते हैं। अगर आपको हमारा पेज अच्छा ल

गे तो कृप्या पेज लाइक करें और पोस्ट को शेयर करें। आप अपने दोस्तों को भी पेज लाइक करने के लिए इनवाइट कर सकते हैं।
धन्यवाद

NEET अब UPSC करवाएगा ?NEET पेपर लीक को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्तकोर्ट ने कहा- UPSC से सीखे NTAसरकार ने NEET की कड़ी सुरक्ष...
20/08/2026

NEET अब UPSC करवाएगा ?
NEET पेपर लीक को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त
कोर्ट ने कहा- UPSC से सीखे NTA
सरकार ने NEET की कड़ी सुरक्षा का दावा किया
सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई

हरियाणा सरकार ने हरियाणवासियों की सुविधा के लिए बड़ा महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब घर बैठे पता चलेगा कि बस कहां पहुंची है।...
19/08/2026

हरियाणा सरकार ने हरियाणवासियों की सुविधा के लिए बड़ा महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब घर बैठे पता चलेगा कि बस कहां पहुंची है। वहीं ‘स्मार्ट’ ऐप से मिलेगी बस की LIVE लोकेशन।
अगले महीने से लॉन्च होगी मोबाइल ऐप
बस के किराए की भी ऐप में मिलेगी जानकारी

दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के हीरोज का स्वदेश लौटने पर जोरदार स्वागतग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का परचम लहरा...
03/08/2026

दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के हीरोज का स्वदेश लौटने पर जोरदार स्वागत

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का परचम लहराने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों का नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उत्साह और सम्मान के साथ स्वागत किया गया। खिलाड़ियों के भारत पहुंचते ही पूरे माहौल में जश्न का रंग देखने को मिला।
हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने एयरपोर्ट पहुंचकर खिलाड़ियों का अभिनंदन किया और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन से दुनिया भर में भारत की खेल शक्ति का लोहा मनवाया है। उनकी उपलब्धियां देश के लाखों युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने का हौसला देंगी।

खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएं और हरसंभव सहयोग देने के लिए लगातार प्रयासरत है, ताकि प्रदेश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में इसी तरह देश का नाम रोशन करते रहें।

इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा। भारतीय दल ने 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 39 पदक जीतकर दुनिया के सामने अपनी मजबूत खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज पंचकूला के सकेतड़ी स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव क...
03/08/2026

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज पंचकूला के सकेतड़ी स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सकेतड़ी स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर में भगवान शिव का किया जलाभिषेक

सावन मास के प्रथम सोमवार पर मुख्यमंत्री ने किए भगवान शिव के दर्शन

मुख्यमंत्री ने की देश व प्रदेश के लोगों की सुख समृद्धि की कामना की

भगवान शिव के महापर्व पर मुख्यमंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सनातन संस्कृति का किया जीर्णोधार- मुख्यमंत्री

कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक विजेताओं को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

कांवड़ यात्रियों की व्यवस्था ठीक प्रकार से हो इसके लिए अधिकारियों को दिए गए हैं जरूरी दिशा निर्देश- मुख्यमंत्री

17 जुलाई को हरियाणा आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीहरियाणा के जींद में आयेंगे पीएम मोदीपीएम मोदी देश की पहली हाइड्रोजन ट...
05/07/2026

17 जुलाई को हरियाणा आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

हरियाणा के जींद में आयेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का करेंगे शुभारंभ

जींद से सोनीपत के बीच दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

पीएम साथ ही कई योजनाओं का भी करेंगे उद्घाटन

जींद रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण के बाद पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

जींद में बन रहे मेडिकल कॉलेज का करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी बड़ी जनसभा को संबोधित भी करेंगे

पीएम के कार्यक्रम को लेकर कल 6 जुलाई को मुख्यमंत्री नायब सैनी जींद में करेंगे बैठक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी और विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण मिड्ढा भी रहेंगे बैठक में मौजूद

जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा

क्या लगता है क्या कहेंगे? क्या मुद्दा होगा? पीएम मोदी  आज रात साढ़े आठ बजे देश को संबोधित करेंगे
18/04/2026

क्या लगता है क्या कहेंगे? क्या मुद्दा होगा? पीएम मोदी आज रात साढ़े आठ बजे देश को संबोधित करेंगे

क्या क्रॉस वोटिंग के बाद बदले सियासी समीकरण? विधायक इलियास की CM सैनी से मुलाकात ने बढ़ाई हलचलराज्यसभा चुनाव के बाद बढ़ी...
25/03/2026

क्या क्रॉस वोटिंग के बाद बदले सियासी समीकरण? विधायक इलियास की CM सैनी से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

राज्यसभा चुनाव के बाद बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, मेवात दौरे का दिया न्योता

हरियाणा की राजनीति में राज्यसभा चुनाव के बाद हलचल तेज हो गई है। पुनहाना से कांग्रेस विधायक मोहम्मद इलियास ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की, जिससे सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विधायक इलियास मुख्यमंत्री से मिलने उनके आवास पहुंचे और इस दौरान उन्होंने खास तौर पर मेवात क्षेत्र के दौरे का न्योता दिया। बताया जा रहा है कि उन्होंने क्षेत्र से जुड़े कई मुद्दों पर भी चर्चा की।
गौरतलब है कि हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले 5 कांग्रेसी विधायकों में मोहम्मद इलियास का नाम भी शामिल रहा है। ऐसे में उनकी यह मुलाकात राजनीतिक रूप से काफी अहम मानी जा रही है और इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं।

इनेलो पर हुड्डा का तीखा हमला, बोले—अगले चुनाव में नहीं बचेगा कोई सीटहरियाणा में विपक्ष के नेता Bhupinder Singh Hooda ने ...
23/03/2026

इनेलो पर हुड्डा का तीखा हमला, बोले—अगले चुनाव में नहीं बचेगा कोई सीट

हरियाणा में विपक्ष के नेता Bhupinder Singh Hooda ने रोहतक में मीडिया से बातचीत करते हुए Indian National Lok Dal पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इनेलो दरअसल भाजपा के इशारों पर चल रही है और प्रदेश की जनता अब इस सच्चाई को समझ चुकी है।
हुड्डा ने तंज कसते हुए कहा कि कभी इनेलो के पास सिर्फ एक विधायक था, अब संख्या बढ़कर दो हो गई है, लेकिन आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी एक भी सीट हासिल नहीं कर पाएगी।

क्या हुड्डा कुलदीप वत्स को मनाने पहुंचे थे?खुद विधायक ने अफवाहों पर दी सफाई, बोले—मुलाकात को दिया जा रहा बेवजह राजनीतिक ...
23/03/2026

क्या हुड्डा कुलदीप वत्स को मनाने पहुंचे थे?

खुद विधायक ने अफवाहों पर दी सफाई, बोले—मुलाकात को दिया जा रहा बेवजह राजनीतिक रंग

हरियाणा की राजनीति में चल रही चर्चाओं के बीच कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ अपनी हालिया मुलाकात को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर खुलकर सफाई दी है। उन्होंने साफ कहा कि सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाई जा रही है और इस मुलाकात को बेवजह राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है।
कुलदीप वत्स ने इन दावों को पूरी तरह खारिज किया कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा उन्हें मनाने के लिए उनके पास पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि हुड्डा उनके लिए पिता समान हैं और दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से पारिवारिक संबंध हैं। उन्होंने बताया कि खेड़ी जट गांव में कुलदीप पहलवान की मां के काज के कार्यक्रम में शामिल होने का फैसला उन्होंने ही किया था और वे खुद बॉर्डर से हुड्डा को रिसीव कर साथ लेकर गए थे।
वत्स ने कहा कि कुछ लोग हर बात में राजनीति ढूंढने की कोशिश करते हैं और बिना वजह मिर्च-मसाला लगाकर बातें फैला रहे हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हाल ही में हुड्डा उनके निवास पर उनके भतीजे की शादी के बाद नव दंपति को आशीर्वाद देने पहुंचे थे, जिसे भी गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।
राज्यसभा चुनाव के बाद उनकी नाराजगी को लेकर उठ रहे सवालों पर वत्स ने कहा कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व से क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के नाम सार्वजनिक करने की मांग की थी। पार्टी ने उनकी इस मांग को मानते हुए पांच विधायकों के नाम सार्वजनिक किए हैं और उन्हें नोटिस भी जारी किया गया है।
इसके अलावा वत्स ने बताया कि उन्होंने अपनी कुछ अन्य मांगें भी ईमेल के जरिए पार्टी हाईकमान तक पहुंचाई हैं, जिन पर उन्हें सकारात्मक आश्वासन मिला है और जल्द कार्रवाई की उम्मीद है। उन्होंने अंत में कहा कि वे पार्टी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं और अनावश्यक अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर कांग्रेस की तरफ से नारायणगढ़ से विधायक शैली चौधरी को भेजा गया नोटिस। मीडिया के स...
21/03/2026

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर कांग्रेस की तरफ से नारायणगढ़ से विधायक शैली चौधरी को भेजा गया नोटिस। मीडिया के सामने बोलीं शैली चौधरी।

Address

Chandigarh

Telephone

+919466270937

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when State Special TV posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to State Special TV:

Shortcuts

Share