22/10/2025
📰 “जिस पार्टी ने राम मंदिर बनाया, वोट उसी को दे जनता” — सम्राट चौधरी
छपरा विधानसभा की बीजेपी एनडीए प्रत्याशी छोटी कुमारी के समर्थन में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रिविलगंज के सेमरिया में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।
जनता को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा —
“जिस पार्टी ने अयोध्या में राम मंदिर बनाया, जनकपुरी धाम का विकास कराया, वही पार्टी जनता के विश्वास पर खरी उतर सकती है। इसलिए छपरा की जनता एनडीए को वोट दे।”
उन्होंने कहा की डॉ सी एन गुप्ता जी ने अपने कार्यकाल में विरोधी का कोई नेता को चुनाव लड़ने लायक नहीं छोड़ा इन्होने सबको हरा के सूपड़ा साफ कर दिया इनके बनाए बेहतरीन रास्ते को ही इसबार जीत में पुनः बदल देना है.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, और सहयोगी नेता उपेंद्र कुशवाहा, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी मिलकर बिहार को विकास के नए रास्ते पर ले जा रहे हैं।
सम्राट चौधरी ने बताया कि बिहार में आज फ्री बिजली, पानी, शिक्षा की व्यवस्था है, हर गांव तक सड़के पहुंच रही हैं, और महिलाओं को 10 हजार रुपये प्रतिमाह रोजगार सहायता मिल रही है।
उन्होंने चेताया कि अगर जनता सावधान नहीं रही तो बिहार में फिर से जंगलराज लौट सकता है।
“छपरा से एनडीए को जिताइए, ताकि बिहार का विकास और तेज़ हो,” — सम्राट चौधरी ने कहा।