CPR News India

CPR News India खबरों से समझौता नहीं

समूहगान प्रतियोगिता में आर्य कन्या उच्च विद्यालय विजेता, सीपीएस उपविजेतासारण डेस्क। भारत विकास परिषद, शाखा छपरा के तत्वा...
01/09/2026

समूहगान प्रतियोगिता में आर्य कन्या उच्च विद्यालय विजेता, सीपीएस उपविजेता

सारण डेस्क। भारत विकास परिषद, शाखा छपरा के तत्वावधान में चांदमारी रोड स्थित विकास नगर के सेंट्रल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता को लायंस क्लब ऑफ छपरा द्वारा प्रायोजित किया गया।

प्रतियोगिता में मिश्री लाल साह आर्य कन्या उच्च विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि सेंट्रल पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा। अरविंद पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चौथे एवं पांचवें स्थान पर क्रमशः गंगा देवी आर्य कन्या मध्य विद्यालय एवं राजकीय कन्या उच्च विद्यालय की टीमें रहीं।

लोकगीत प्रतियोगिता में भी मिश्री लाल साह आर्य कन्या उच्च विद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के प्रांतीय पर्यवेक्षक भारत भूषण पांडेय रहे। निर्णायक मंडल में प्रदीप सौरभ, नीतू जायसवाल एवं निखिल कुमार सिंह शामिल रहे। टाइमकीपर की भूमिका मोनू कुमार सिंह एवं छोटू कुमार सिंह ने निभाई।

कार्यक्रम का उद्घाटन लायंस क्लब ऑफ छपरा के अध्यक्ष डॉ. उज्जवल कुमार वर्मा, प्रशासक डॉ. विकास कुमार सिंह, उपाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा, रिबेल के निदेशक डॉ. विक्की आनंद, भारत विकास परिषद के वरीय सदस्य ईश्वर प्रसाद, डॉ. एम. के. शरण, विनोद कुमार मिश्रा, एस. एन. पाठक, जगती प्रसाद, लक्की पटेल एवं शिवशंकर सहित अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

भारत विकास परिषद, शाखा छपरा के प्रवक्ता डॉ. विकास कुमार सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता की विजेता टीम आगामी प्रांतीय प्रतियोगिता में सारण जिले का प्रतिनिधित्व करेगी, जिसका आयोजन सिवान में किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मंच संचालन परिषद के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार वर्मा ‘संकल्प’ ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन परिषद के सचिव डॉ. आशुतोष दीपक ने किया।

इस अवसर पर भगवत विद्यापीठ के प्राचार्य डॉ. अमरेंद्र सिंह, संगीत शिक्षक धनंजय कुमार मिश्रा, गायक गौतम जी, गायिका प्रियंका कुमारी, श्वेता रानी एवं संगठन सचिव राहुल मेहता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान आर्य कन्या उच्च विद्यालय की छात्राओं जाह्नवी गुप्ता एवं आंचल कुमारी ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

सावन पूर्णिमा :  छपरा के बड़ा तेलपा स्थित राधिका घाट पर भव्य गंगा महाआरती का हुआ आयोजनसारण डेस्क । सावन माह के अंतिम दिन...
29/08/2026

सावन पूर्णिमा : छपरा के बड़ा तेलपा स्थित राधिका घाट पर भव्य गंगा महाआरती का हुआ आयोजन

सारण डेस्क । सावन माह के अंतिम दिन पूर्णिमा के पावन अवसर पर एवं रक्षाबंधन की संध्या बेला में बड़ा तेलपा अड्डा नंबर 1 स्थित राधिका घाट पर भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। पिछले तीन वर्षों से वाराणसी की तर्ज पर गंगा के पावन तट पर आयोजित हो रही इस महाआरती में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों उद्यमी एवं समाजसेवी इंजीनियर ललित सिंह, समाजसेविका कविता सिंह, लक्ष्मीकांत ओझा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर वाराणसी से आए विद्वान आचार्यों एवं यजमानों द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा महाआरती संपन्न कराई गई। राधिका घाट के पावन तट पर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस आध्यात्मिक और मनमोहक दृश्य का आनंद लिया।
कार्यक्रम के दौरान समाज एवं विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले कुछ लोगों को मोमेंटो एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।
गंगा महाआरती के आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया और उपस्थित लोगों ने इसे एक अद्भुत एवं अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव बताया।

पारंपरिक उल्लास के साथ मना भाई-बहन के पावन रिश्ते का त्योहार रक्षाबंधनराखी बांधकर बहनों ने भाईयों की लंबी आयु की कामना क...
28/08/2026

पारंपरिक उल्लास के साथ मना भाई-बहन के पावन रिश्ते का त्योहार रक्षाबंधन

राखी बांधकर बहनों ने भाईयों की लंबी आयु की कामना की, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

एकमा (सारण)। नगर पंचायत एकमा बाजार सहित पूरे एकमा प्रखंड क्षेत्र व आसपास के गांवों में सावन पूर्णिमा के अवसर पर भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार शुक्रवार को पारंपरिक श्रद्धा, उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में त्योहार को लेकर चहल-पहल रही। बहनों ने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र रूपी राखी बांधी, माथे पर तिलक लगाया और आरती उतारकर मिठाई खिलाई। इस दौरान बहनों ने भाईयों की सुख-समृद्धि और लंबी आयु की कामना की। वहीं, भाईयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर सदैव उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया।
नगर पंचायत एकमा बाजार के अलावा हंसराजपुर, राजापुर, आमडाढ़ी, पांडेय छपरा, परसागढ़, विशुनपुरा कला, देवपुरा, रसूलपुर, टेसुआर, नचाप, भजौना, नवादा, खानपुर, हरपुर, छित्रवलिया, फुचटी कला, बढ़ेयां, रामपुर विंदालाल, अतरसन, घुरापाली, असहनी, लाकठ छपरा, माधोपुर, चनचौरा सहित विभिन्न गांवों में रक्षाबंधन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। दूर-दराज में रहने वाले भाई-बहन भी एक-दूसरे के घर पहुंचे और राखी के इस पवित्र त्योहार को पूरे पारिवारिक माहौल में मनाया।

शिवालयों व मंदिरों में भी उमड़ी भीड़:

श्रावण मास की पूर्णिमा के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों और देवी-देवताओं के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर के अलावा नवादा, विशुनपुरा कला, रसूलपुर, परसागढ़, नचाप, मौज बाबा के मठिया सहित विभिन्न गांवों के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की।
वहीं, हंसराजपुर व नचाप स्थित राम-जानकी मंदिर, जड़ती माता मंदिर, काली माता मंदिर एकमा-भट्टटोली, काली माता मंदिर हंसराजपुर तथा भोरहोपुर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर भी श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना व धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला चलता रहा। पूरे क्षेत्र में रक्षाबंधन और सावन पूर्णिमा के अवसर पर धार्मिक आस्था के साथ भाई-बहन के प्रेम और पारिवारिक सौहार्द का माहौल बना रहा।

सीपीएस में भव्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजनछपरा डेस्क । सेंट्रल पब्लिक स्कूल, छपरा में छात्राओं की रचनात्मकता, कलात्मकता...
27/08/2026

सीपीएस में भव्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

छपरा डेस्क । सेंट्रल पब्लिक स्कूल, छपरा में छात्राओं की रचनात्मकता, कलात्मकता एवं सांस्कृतिक अभिरुचि को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भव्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 5वीं से 12वीं तक की 200 से अधिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक के साथ प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सीपीएस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. हरेंद्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्रीमती सीमा मिश्रा, श्री प्रकाश श्रीवास्तव, श्री अविनाश पांडे एवं श्री शिव शंकर कुमार शामिल रहे। निर्णायकों ने छात्राओं द्वारा बनाई गई मेहंदी की डिजाइनों में रचनात्मकता, कलात्मकता एवं प्रस्तुति के आधार पर मूल्यांकन किया।

कार्यक्रम का समन्वय विद्यालय प्रबंध निदेशक डॉ. विकाश कुमार सिंह ने किया। उनके मार्गदर्शन एवं समन्वय में प्रतियोगिता का आयोजन सुव्यवस्थित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर सीपीएस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. हरेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और भारतीय संस्कृति के प्रति जुड़ाव की भावना को भी मजबूत करती हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाली सभी छात्राओं को बधाई दी।

विद्यालय परिसर में प्रतियोगिता को लेकर छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। अंत में विजेता छात्राओं को सम्मानित करते हुए प्रतियोगिता का सफल समापन किया गया।

संगीत शिक्षक एवं लोकप्रिय गायक सुमन का दुखद निधन छपरा डेस्क । बिहार राज्य प्रधानाध्यापक-शिक्षक संघर्ष मंच के महासचिव श्र...
27/08/2026

संगीत शिक्षक एवं लोकप्रिय गायक सुमन का दुखद निधन

छपरा डेस्क । बिहार राज्य प्रधानाध्यापक-शिक्षक संघर्ष मंच के महासचिव श्री कुमार अर्णज जी के विद्यालय में कार्यरत संगीत विषय के विद्वान एवं ऊर्जावान शिक्षक श्री शेखर सुमन जी विगत दो दिनों से लापता थे। उनकी तलाश में SDRF की टीम लगातार प्रयासरत थी। अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक समाचार है कि आज SDRF की टीम ने उनका शव गंडक नदी से बरामद किया।
श्री शेखर सुमन जी के इस असामयिक एवं दुःखद निधन से उनके परिजनों पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, विद्यालय परिवार ने भी अपने एक प्रतिभावान, कर्मठ एवं ऊर्जावान शिक्षक को खो दिया है। उनका असमय चले जाना विद्यालय परिवार के लिए एक ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं बिहार राज्य प्रधानाध्यापक-शिक्षक संघर्ष मंच के महासचिव श्री कुमार अर्णज जी ने श्री शेखर सुमन जी के निधन को विद्यालय परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है।

इस अत्यंत दुःखद घड़ी में बिहार राज्य प्रधानाध्यापक-शिक्षक संघर्ष मंच के अध्यक्ष मनोज कुमार, उपाध्यक्ष बबीता कुमारी, कोषाध्यक्ष चांदनी कुमारी, संयोजक श्री राजेंद्र प्रसाद धीर सहित मंच के सभी पदधारकों एवं सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया है तथा शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना एवं गहरी सहानुभूति प्रकट की है।

ॐ शांति। 🙏

24/08/2026

एक बार अवश्य सोचिए ।

लायंस क्लब ऑफ़ छपरा ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, धर्मनाथ मंदिर में किए डस्टबिन भी दानछपरा। लायंस क्लब ऑफ़ छपर...
24/08/2026

लायंस क्लब ऑफ़ छपरा ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, धर्मनाथ मंदिर में किए डस्टबिन भी दान

छपरा। लायंस क्लब ऑफ़ छपरा द्वारा धर्मनाथ मंदिर, छपरा परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन क्लब के अध्यक्ष लायन डॉ. उज्ज्वल वर्मा के नेतृत्व में किया गया।

शिविर में लोगों की निःशुल्क ब्लड जांच, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर तथा हड्डी एवं ऑर्थोपेडिक संबंधी रोगों की जांच की गई। चिकित्सकों ने लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श भी दिया।

इस अवसर पर धर्मनाथ मंदिर परिसर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से डस्टबिन भी दान किए गए। इन डस्टबिन का सहयोग क्लब के सदस्य लायन कृष्ण प्रसाद द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में क्लब के प्रशासनिक अधिकारी लायन डॉ. विकास कुमार सिंह, लायन मनोज वर्मा, लायन ट्विंकल सौरभ, लायन डॉ. मंझय शर्मा, लायन अविनाश श्रीवास्तव एवं लायन कृष्ण प्रसाद सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

धर्मनाथ मंदिर के पुजारी श्री धनजी बाबा ने लायंस क्लब ऑफ़ छपरा के इस सामाजिक एवं जनसेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य जांच और स्वच्छता के क्षेत्र में क्लब द्वारा किया जा रहा कार्य समाज के लिए अत्यंत उपयोगी एवं सराहनीय है।

लायंस क्लब ऑफ़ छपरा के सदस्यों ने कहा कि क्लब आगे भी स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं जनसेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।

18/08/2026

बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में बिहार के साथ भेदभाव । बिहार से उपाध्यक्ष , महामंत्री सहित प्रमुख पदों पर कोई नहीं । जबकि बिहार बीजेपी में कई सुयोग्य चेहरे ।,,,,,,, आपसे ये उम्मीद नहीं थी ।

राजेन्द्र कॉलेज द्वारा निकाली गई तिरंगा रैलीछपरा, 14 अगस्त। 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत आज राजेन्द्र कॉलेज, छपरा द्...
14/08/2026

राजेन्द्र कॉलेज द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली

छपरा, 14 अगस्त। 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत आज राजेन्द्र कॉलेज, छपरा द्वारा एन.एस.एस. के तत्वावधान में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. संजय कुमार, प्राध्यापकगण, एन.एस.एस. पदाधिकारियों एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक छात्र-छात्राओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।
रैली के लिए एकत्रित छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि तिरंगे की शान को सदैव बनाए रखें व राष्ट्रगौरव की भावना से पूर्ण रहें। अपने व्यक्तित्व का विकास करें और समाज की सेवा करें।
'भारत माता की जय', 'वन्दे मातरम्' इत्यादि नारों के साथ रैली महाविद्यालय से रवाना होकर बजरंग रोड, काशी बाजार होते हुए मेन रोड से महाविद्यालय वापस होकर राजेन्द्र उद्यान परिसर में देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी की प्रतिमा के समक्ष रैली एक सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। जहाँ पर शिक्षकों एवं एन.एस.एस. के वरिष्ठ स्वयंसेवकों ने नए छात्र-छात्राओं को तिरंगा यात्रा, घर-घर तिरंगा एवं एन.एस.एस. इत्यादि के बारे में मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम में प्राचार्य के अलावा वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. अशोक कुमार सिन्हा, प्रो. पूनम, प्रो. आलोक वर्मा, डॉ. अनुपम कुमार, डॉ. श्याम शरण, प्रशाखा पदाधिकारी श्री हरिहर मोहन, सूरज राम, रासेयो के वरिष्ठ स्वयंसेवक सचिन चौरसिया, शिवम कुमार, राकेश कुमार, स्वाति कुमारी, रजनी कुमारी, प्राची कुमारी, सोनू कुमार, रूचि कुमारी, खुशी कुमारी, अनिशा कुमारी, प्राची कुमारी सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के प्राध्यापक, शिक्षकेतर कर्मी एवं छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही।
कार्यक्रम का संयोजन एन.एस.एस. के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. ऋचा मिश्रा, डॉ. बी. एस. साहू द्वारा किया गया तथा पूर्व कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अनुपम कुमार सिंह का विशेष सहयोग रहा।

बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में जय प्रकाश विश्वविद्यालय मुख्यालय पर शिक्षकों का जोरदार धरना-प्रदर्शनसारण, ...
11/08/2026

बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में जय प्रकाश विश्वविद्यालय मुख्यालय पर शिक्षकों का जोरदार धरना-प्रदर्शन

सारण, सिवान एवं गोपालगंज के महाविद्यालय शिक्षक संघों ने दिखाई अभूतपूर्व एकजुटता

छपरा, 10 अगस्त ।
बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के प्रस्तावित प्रावधानों के विरोध में आज जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा मुख्यालय पर शिक्षक संगठनों द्वारा जोरदार धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस धरना-प्रदर्शन में जय प्रकाश विश्वविद्यालय शिक्षक संघ और सारण, सिवान एवं गोपालगंज जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के शिक्षक संघों ने एकजुट होकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। बड़ी संख्या में प्राध्यापकों की सहभागिता ने यह स्पष्ट कर दिया कि विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता, शिक्षकों के अधिकार एवं उच्च शिक्षा की गुणवत्ता से जुड़े मुद्दों पर शिक्षक समुदाय पूरी मजबूती के साथ एक मंच पर खड़ा है। धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विधान परिषद के सदस्य प्रो. वीरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल प्रशासनिक संस्थाएं नहीं, बल्कि ज्ञान, शोध, लोकतांत्रिक विमर्श और सामाजिक परिवर्तन के महत्वपूर्ण केंद्र हैं।विश्वविद्यालयों की अकादमिक एवं प्रशासनिक स्वायत्तता को प्रभावित करने वाला कोई भी प्रावधान व्यापक शिक्षक समुदाय और शैक्षणिक हितधारकों से विमर्श के बाद ही लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों से लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया। प्रो. लाल बाबू यादव ने कहा कि प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के प्रावधानों को लेकर शिक्षकों के बीच गंभीर चिंता है। उन्होंने कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय कानून का उद्देश्य उच्च शिक्षा को सुदृढ़ करना, विश्वविद्यालयों की कार्यक्षमता बढ़ाना तथा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करना होना चाहिए। उन्होंने सरकार से शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ सार्थक संवाद स्थापित करने की मांग की। प्रो. दिनेश कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि उच्च शिक्षा व्यवस्था में सुधार के नाम पर यदि ऐसे प्रावधान लाए जाते हैं, जिनसे विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता और शिक्षकों की संस्थागत गरिमा प्रभावित होती है, तो शिक्षक समुदाय उसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति या संस्था के विरुद्ध नहीं, बल्कि उच्च शिक्षा के व्यापक हित में है। प्रो. अच्युतानंद ने कहा कि बिहार में उच्च शिक्षा के विकास में विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। शिक्षकों की समस्याओं और विश्वविद्यालयों की वास्तविक परिस्थितियों को समझे बिना कोई भी नया अधिनियम प्रभावी एवं व्यावहारिक नहीं हो सकता। उन्होंने सरकार से प्रस्तावित अधिनियम पर व्यापक चर्चा एवं पुनर्विचार की मांग की। प्रो. रणजीत कुमार ने कहा कि शिक्षक समुदाय अपने अधिकारों और विश्वविद्यालयों की गरिमा की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सारण, सिवान और गोपालगंज के शिक्षकों की आज की एकजुटता यह संदेश देती है कि शिक्षक अपने शैक्षणिक एवं संस्थागत हितों से जुड़े विषयों पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे।धरना-प्रदर्शन को सारण माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव श्री विद्यासागर विद्यार्थी ने भी संबोधित किया और आंदोलन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा एवं विद्यालयी शिक्षा एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं और शिक्षा व्यवस्था से संबंधित किसी भी महत्वपूर्ण नीति या कानून पर व्यापक शैक्षणिक विमर्श आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों के लोकतांत्रिक आंदोलन के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 को लेकर शिक्षक समुदाय में व्याप्त आशंकाओं का समाधान सरकार को तत्काल संवाद के माध्यम से करना चाहिए। शिक्षकों ने मांग की कि अधिनियम के प्रावधानों पर विश्वविद्यालयों के शिक्षक संगठनों, शिक्षाविदों, छात्र प्रतिनिधियों तथा अन्य संबंधित पक्षों से व्यापक विचार-विमर्श किया जाए। धरना-प्रदर्शन में वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि शिक्षक समुदाय लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा। यदि सरकार द्वारा शिक्षकों की मांगों और चिंताओं पर सकारात्मक पहल नहीं की जाती है, तो आंदोलन को आगे और व्यापक स्वरूप देने पर विचार किया जाएगा। कार्यक्रम में सारण, सिवान एवं गोपालगंज के विभिन्न महाविद्यालयों के शिक्षक संघों के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में प्राध्यापकों की सक्रिय सहभागिता रही। सभी ने एक स्वर में विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता, शिक्षकों की गरिमा, उच्च शिक्षा की गुणवत्ता तथा शैक्षणिक हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। धरना-प्रदर्शन के अंत में उपस्थित शिक्षकों ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि विश्वविद्यालय और महाविद्यालय की स्वायतता समाप्त नहीं होने दिया जाएगा और बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 से संबंधित सभी विषयों पर लोकतांत्रिक, संवैधानिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष जारी रखा जाएगा तथा उच्च शिक्षा के हित में शिक्षक समुदाय की एकता को और मजबूत किया जाएगा। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन डॉ. धर्मेंद्र सिंह और डॉ. दिनेश पाल और ने किया। इस आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए एक संयुक्त मोर्चा बनाए जाने पर सहमति बनी। कुलसचिव डॉ. नारायण दास, प्रो. सिद्धार्थ शंकर, डी ए वी से डॉ. धनंजय यादव, गंगा सिंह कॉलेज से डॉ. संतोष कुमार सिंह, जे पी एम से डॉ. सोनाली सिंह, बी पी एस कॉलेज भोरे से डॉ. शकर दयाल सिंह, जगदम कॉलेज से डॉ. प्रमोद सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के सुरेंद्र सिंह, गोरियाकोठी से डॉ. जितेंद्र कुमार, गोपेश्वर कॉलेज से डॉ. संजय सुमन, एम एम कॉलेज से डॉ. सीमा सिंह, शिक्षकेत्तर कर्मी के सचिव विपिन जी, अध्यक्ष हरिहरमोहन जी, हथुआ से डॉ. विवेदानंद तिवारी, राजेंद्र कॉलेज से डॉ. अनुपम कुमार सिंह, परसा से डॉ. चंदन प्रकाश आदि ने अपना व्यक्तव दिया।

Address

Chapra Air Port Area

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm

Telephone

+919431439951

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CPR News India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to CPR News India:

Shortcuts

Share