07/05/2025
पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद छपरा के नगरपालिका चौक पर मनाया गया जश्न
सारण्य महोत्सव द्वारा नगर निगम चौक पर पटाखें फोड़ , एक दूसरे को खिलाई मिठाई
भारतीय सेना के जवानों ने मंगलवार की देर रात्रि को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के नौ ठिकानों पर एयर स्ट्राइक करने के बाद सारण जिला सहित देश के सभी राज्यों में खुशी का माहौल व्याप्त हो गया है। जिसको लेकर शहर के नगर निगम चौक पर सारण्य महोत्सव के पदाधिकारी और सदस्यों द्वारा पटाखा फोड़ कर जश्न मनाया गया। इस दौरान सारण्य महोत्सव के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश राज ने कहा कि शहर के नगर पालिका चौक पर साहित्यिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संगठन के द्वारा स्थानीय चौक पर जमकर पटाखा उड़ाने के बाद नागरिकों के बीच एक दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा किया गया, जबकि अन्य राहगीरों के बीच खुशी का इज़हार करते हुए मिठाइयां बांटी गई है। पहलगांव हमले के जवाब में भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद सारण सहित पूरे देश में खुशी और गर्व का माहौल है। सबसे अहम बात यह है कि सारण जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों ने मिठाइयां बांट कर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए जा रहे हैं। आम नागरिकों ने सरकार और वायुसेना की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि यह शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। सुरक्षा बलों के पराक्रम से देशवासियों का मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ा है।
महासचिव श्याम बिहारी अग्रवाल ने बताया 07 मई 2025 को भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया, जिसमें सेना ने आतंकवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस अभियान में सेना ने कई आतंकवादियों को मार गिराया और उनके ठिकानों को नष्ट कर दिया। ऑपरेशन सिंदूर ने भारतीय सेना की क्षमता और साहस को प्रदर्शित किया। इस अभियान ने आतंकवादियों को एक कड़ा संदेश दिया कि भारत अपनी सुरक्षा और संप्रभुता के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।
इस दौरान लालू प्रसाद ने कहा कि पहलगाम में विगत दिनों भारतीय पर्यटकों पर आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। उसके बाद से ही भारतीय सेना आतंकियों के ठिकानों पर हमला के लिए तैयार थे। अंततः कल यानी 06 मई की देर रात्रि को भारतीय सेना के जांबाज जवानों ने अधिकृत कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान के अंदर घुसकर नौ आतंकी ठिकानों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। हालांकि आतंकियों के ठिकानों पर भारतीय सेना के द्वारा कार्रवाई के बाद देशवासियों में खुशी की लहर है।
इस दौरान सारण्य महोत्सव के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश राज, संरक्षक डॉ सुरेश प्रसाद सिंह और अरुण कुमार सिंह, महासचिव श्याम बिहारी अग्रवाल, सीए अमित कुमार, डॉ संपूर्णानंद सिंह, अमरेंद्र सिंह, इंजीनियर विनोद सिंह, डॉ विकास सिंह, धर्मेंद्र सिंह, कुमार अर्नज, बंटी सिंह, प्रमोद सिंह, सुशील सिंह, लालू प्रसाद, अशोक कुमार सिंह, चंद्रशेखर बबलू, अभय कुमार सिंह सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Chhapra trend's