News FACT

News FACT In the age of information revolution our endeavor is to confer news&facts only on NewsFACT
(1)

08/07/2026

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा सारण श्री पुनीत कुमार गर्ग ने आज छपरा व्यवहार न्यायालय स्थित डालसा सारण के हॉल में अखंड ज्योति आई हास्पीटल, मस्तीचक, दरियापुर सारण के सौजन्य से नेत्र जांच शिविर का उद्घाटन किया।

05/06/2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर सिविल कोर्ट परिसर में फलदार वृक्षारोपण

छपरा, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सिविल कोर्ट, छपरा परिसर में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सारण के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग ने किया।

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने न्यायालय परिसर में फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिला जज के साथ अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रविरंजन प्रसाद सिंह, न्यायिक पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं न्यायालय के कर्मचारीगण भी शामिल हुए। सभी ने सिविल कोर्ट परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया। उपस्थित लोगों ने वृक्षारोपण को जनआंदोलन का स्वरूप देने की आवश्यकता पर बल दिया।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने न्यायालय परिसर को हरित बनाने के साथ-साथ समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश भी दिया।

02/06/2026
02/06/2026

Count down begin.......

🎭 रंगकर्म की विरासत को नमन, नई पीढ़ी के साथ! 🎭

9 जून, रंगकर्मी बिपिन बिहारी श्रीवास्तव की जन्मतिथि पर आयोजित "बिपिन बिहारी श्रीवास्तव नाट्योत्सव-2026" में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।

🌹 सारण प्रमंडल के दिवंगत रंगकर्मियों को रंग श्रद्धांजलि
🕓 श्रद्धांजलि सभा: शाम 4:00 बजे से
🎭 रंग श्रद्धांजलि एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम: शाम 6:00 बजे से
📍 स्थान: भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह, छपरा

इस विशेष अवसर पर देखें—
✨ दो प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुतियाँ
🎶 गीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ
🌺 रंगमंच के पुरोधाओं को सामूहिक श्रद्धांजलि

आइए, रंगकर्म के उन महान साधकों को याद करें जिन्होंने सारण की सांस्कृतिक चेतना को समृद्ध किया और नई पीढ़ी को उनकी विरासत से जोड़ें।

9 जून की शाम, छपरा के रंगमंच प्रेमियों के नाम।
आपकी उपस्थिति ही दिवंगत रंगकर्मियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

16/04/2026

सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने जनगणना के अंतर्गत कल से शुरु हो रही स्व गणना (Self Enumeration) की प्रक्रिया और महत्व को पत्रकार वार्ता में विस्तार से समझाते हुए जिलेवासियों से स्व जनगणना करने की अपील की है।

छपरा विधि मंडल के महामंत्री के पद पर शशि भूषण त्रिपाठी अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह नंबर 4 को 227 वोट से प...
14/03/2026

छपरा विधि मंडल के महामंत्री के पद पर शशि भूषण त्रिपाठी अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह नंबर 4 को 227 वोट से पराजित किए। अशोक कुमार सिंह नंबर 4 को कुल 146 मत प्राप्त हुए।अजय कुमार सिंह को 53 मत अशोक कुमार सिंह नंबर 5 को 54 उमेश कुमार सिंह को 117 कमलेश कुमार सिंह को 41 कुमार अमितेश्वर सहाय को 126 निर्भय कुमार सिंह को 10 मत प्रिया रंजन सिंह को 12 पंकज कुमार उर्फ पंकज कुमार सिंह को 125 मिथिलेश कुमार सिंह नंबर 1 को 101 मुकेश कुमार सिंह को 74 तथा योगेंद्र सिंह को 7 मत प्राप्त हुए ।

14/03/2026

#छपरा विधि मण्डल चुनाव 2026-28 की मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर पूर्व महासचिव रवि रंजन‌ प्रसाद सिंह भारी बहुमत 177 मतो से निर्वाचित। पूर्व महासचिव रवि रंजन‌ प्रसाद सिंह को 536 मत प्राप्त हुए जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी निवर्तमान महामंत्री अमरेन्द्र सिंह को 359 मत मिले।
छपरा विधि मंडल के अध्यक्ष पद पर 177 मत से जीते रवि रंजन प्रसाद सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी वर्तमान महामंत्री अमरेंद्र कुमार सिंह को 177 मत से हराकर विजई घोषित हुए हैं। अमरेंद्र कुमार सिंह को 359 मत कन्हैया सिंह 156 मत गंगोत्री प्रसाद 105 बजरंगबली पांडे 117 मदन मोहन सिंह 66 एवं रवि रंजन सिंह को 536 में सियाराम जी प्रसाद सिंह को 49 सुनील कुमार सिंह को 26 मत और 19 मत अनाधिकृत किए गए थे।

 #वन्देमातरम्🇮🇳 #जयहिन्द
26/01/2026

#वन्देमातरम्🇮🇳
#जयहिन्द

"क्रांतिकारियों की भूमि” और "भगवान गौतम बुद्ध की तपोभूमि” सारण (छपरा) में कल 4 जनवरी 2025 (रविवार) को Web Journalists' A...
03/01/2026

"क्रांतिकारियों की भूमि” और "भगवान गौतम बुद्ध की तपोभूमि” सारण (छपरा) में कल 4 जनवरी 2025 (रविवार) को Web Journalists' Association of India. ( ) की जिला इकाई की आम सभा जिला संयोजक गणपत आर्यन जी के नेतृत्व में होगी। जिसमें नई कमिटी का गठन एवं कई नए सदस्यों की सदस्यता होगी।

इस कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय महासचिव डॉ अमित रंजन एवं Madhup Mani Pikku उपस्थित रहेंगे।

सारण में निवास करने वाले वेब पत्रकारों को संस्था से जुड़ने का यह बेहतर अवसर होगा।

गौरतलब है कि पिछले 28 दिसम्बर को राष्ट्रीय कमिटी के गठन में श्री Anand Kaushal लगातार चौथी बार निर्विरोध अध्यक्ष बनने के बाद पूरे देश में संगठन के विस्तार हेतु व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

Happy New Year 🎊🎉💝🌷
01/01/2026

Happy New Year 🎊🎉💝🌷

Address

Chapra
841301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News FACT posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to News FACT:

Shortcuts

Share