07/12/2025
भारत सरकार ने घोषणा की है कि UMEED पोर्टल पर वक्फ प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन किसी भी हालत में आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने 'उम्मीद' पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन की समयसीमा बढ़ाने की संभावना से शुक्रवार (5 दिसंबर) को इनकार कर दिया। हालांकि उन्होंने कहा कि उन मुत्तवलियों (वक्फ का देखभाल करने वाले) को तीन महीने तक जुर्माने और किसी कठोर सजा से राहत दी जाएगी, जो रजिस्ट्रेशन करने का प्रयास करते हुए किसी वजह से सफल नहीं हो सके।